Spiritual

सुहागिन महिलाओं को ये 6 श्रृंगार रोज करना चाहिए, वरना होता है अपशकुन

Image credits: Getty

करवा चौथ 1 नवंबर को

करवा चौथ 1 नवंबर, बुधवार को है। ये सुहागिन महिलाओं का खास त्योहार है। धर्म ग्रंथों में विवाहित महिलाओं के लिए 6 चीजें पहनना अनिवार्य माना गया है। आगे जानें इन चीजों के बारे में…

Image credits: Getty

मांग में सिंदूर

सुहागिन महिलाओं को रोज सुबह मांग में सिंदूर जरूर लगाना चाहिए। इसके बिना विवाहित महिलाओं का श्रृंगार अधूरा ही माना जाता है।

Image credits: Getty

मंगलसूत्र

शादी के बाद पति अपनी पत्नी को मंगल सूत्र पहनाता है। ये सुहागिन महिला की पहली निशानी है। किसी भी सुहागिन महिला को कभी भी अपना गला सूना नहीं रखना चाहिए।

Image credits: Getty

माथे की बिंदी

सुहागिन महिला के लिए माथे की बिंदी सबसे ज्यादा जरूरी मानी गई है। विवाहित महिला का सूना मस्तक भयंकर अपशकुन की सूचना माना गया है।

Image credits: Getty

चूड़ी

वैसे तो चूड़ी कुंवारी लड़कियां भी पहनती है लेकिन शादी के बाद भूलकर भी विवाहित महिला को अपने हाथ सूने नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना अपशकुन माना जाता है।

Image credits: Getty

पायल

शादी से पहले लड़की का पायल पहनना या न पहनना उसकी इच्छा पर निर्भर करता है, लेकिन सुहागिन महिला के लिए इसे अनिवार्य माना गया है।

Image credits: Getty

बिछिया

लड़कियां विवाह के बाद ही बिछिया पहन सकती है, इसके पहले नहीं। इसलिए बिछिया को भी सुहाग की खास निशानियों में एक माना जाता है।

Image credits: Getty