Spiritual

Karwa Chauth पर पहनें खास रंग की ड्रेस, बढ़ेगा गुड लक और पति होंगे खुश

Image credits: Getty

कब है करवा चौथ? (Kab hai karwa Chauth)

1 नवंबर, बुधवार को करवा चौथ है। इस दिन अगर राशि अनुसार ड्रेस पहनी जाएं तो पतिदेव तो खुश होंगे ही, साथ ही गुड लक भी बढ़ेगा। आगे जानिए राशि अनुसार किस रंग की ड्रेस पहनें…

Image credits: Getty

मेष राशि

इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इस राशि की महिलाएं गुड लक बढ़ाने के लिए लाल चुनरी ये इससे मिलती-जुलती ड्रेस पहन सकती हैं। पिंक और क्रीम कलर की ड्रेस भी इनके लिए लकी रहेगी।

Image credits: Adobe Stock

वृषभ राशि

इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि वाली महिलाओं के लिए सिल्वर रंग की किसी अन्य हल्के रंग की ड्रेस पहनना शुभ रहेगा। इसके इन्हें किस्मत का साथ मिलेगा।

Image credits: Adobe Stock

मिथुन राशि

इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर ग्रीन या इससे मिलते-जुलते शेड की ड्रेस पहनना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।

Image credits: Adobe Stock

कर्क राशि

इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। इस राशि की महिलाएं पति को इम्प्रेस करने के लिए फिरोजी और लाइट ब्लू रंग के कपड़ों का चयन करें। भाग्य इनका साथ देगा।

Image credits: Adobe Stock

सिंह राशि

इस राशि का स्वामी सूर्य है। करवा चौथ पर इस राशि की महिलाएं सेफ्रोन कलर या इससे मिलते-जुलते रंग की ड्रेस पहनने तो इनके लिए लकी रहेगा।

Image credits: Adobe Stock

कन्या राशि

इस राशि का स्वामी बुध है। वैवाहिक जीवन की सफलता के लिए इस राशि की महिलाएं लाइट ग्रीन कलर की ड्रेस पहनें तो इनकी इच्छा पूरी हो सकती है।

Image credits: Adobe Stock

तुला राशि

इस राशि का स्वामी शुक्र है। ये लव लाइफ में रोमांस बढ़ाने वाला ग्रह है। इस राशि की महिलाएं करवा चौथ पर ऑरेन्ज, रेड, या कोरेल ऑरेन्ज कलर की ड्रेस पहन सकती हैं।

Image credits: Adobe Stock

वृश्चिक राशि

इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि की महिलाओं को पति को लुभाने के लिए क्रीम, बेबी पिंक और डार्क पिंक कलर के कपड़े पहनना चाहिए।

Image credits: Adobe Stock

धनु राशि

इस राशि का स्वामी गुरु ग्रह है। करवा चौथ पर इस राशि की महिलाएं सफायर येलो या व्हील येलो कलर के कपड़े पहनें। इससे इनकी लव लाइफ में खुशियां बनी रहेंगी।

Image credits: Adobe Stock

मकर राशि

इस राशि का स्वामी शनि है। इस राशि की महिलाओं के लिए एंटीक व्हाईट, ऑफ व्हाईट और व्हाईट-ब्लू रंग का कॉम्बीनेशन शुभ और समृद्धिदायक रहेगा।

Image credits: Adobe Stock

कुंभ राशि

इस राशि का स्वामी भी शनि है। इस राशि की महिलाएं मिडनाइट ब्लू, स्काई ब्लू या रॉयल ब्लू रंग के कपड़े करवा चौथ पर पहनें तो बहुत ही शुभ रहेगा।

Image credits: Adobe Stock

मीन राशि

इस राशि का स्वामी गुरु ग्रह है। इस राशि की महिलाएं येलो रंग का कोई भी कॉम्बीनेशन पहन सकती हैं। इससे इनके जीवन में खुशियां ही खुशियां होंगी।

Image credits: Adobe Stock