Ketu Rashifal 2026: नए साल में केतु 4 राशि वालों का बढ़ाएंगे बैंक बैलेंस, देंगे नौकरी और सफलता

Published : Dec 26, 2025, 03:43 PM IST

Ketu Rashifal 2026: साल के पहले महीने यानी जनवरी में केतु की स्थिति में परिवर्तन देखने को मिलेगा। जिसका फायदा 4 राशि वालों को सबसे ज्यादा होगा। इन 4 राशि वालों को धन लाभ होगा और नौकरी में सफलता भी मिलेगी।

PREV
15
साल 2026 में केतु किस राशि में रहेगा?

Ketu Rashifal 2026: ज्योतिष शास्त्र में केतु को क्रूर और रहस्यमयी ग्रह माना गया है। केतु 18 महीने में एक बार राशि बदलता है और हमेशा वक्री रहता है यानी उल्टी चाल चलता है। वर्तमान में केतु सिंह राशि में स्थित है। साल 2026 के पहले महीने यानी जनवरी में राहु की स्थिति में आंशिक परिवर्तन होगा। 25 जनवरी 2026 को केतु पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के दूसरे चरण से निकलकर उसी नक्षत्र के प्रथम चरण में प्रवेश करेंगे। मार्च 2026 तक केतु की यही स्थिति रहेगी। 2026 में केतु की ये स्थिति 4 राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहेगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…


ये भी पढ़ें-
सावधान! 2026 में इन 5 राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या

25
वृष वालों को होगा धन लाभ

केतु की स्थिति में परिवर्तन होने से इस राशि के लोगों को कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। अगर कहीं पैसा अटका हुआ है तो वह वापस मिल सकता है। बैंक बैलेंस में तेजी से वृद्धि होगी। सोचे हुए काम पूरे होंगे। बिजनेस में तरक्की के योग बनेंगे। नया काम शुरू करने के लिए भी ये समय अनुकूल है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर इन्हें सुनने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2025: बुध बदलेगा राशि, 4 राशि वालों का चमकेगा भाग्य-धन लाभ से होगी 2026 की शुरूआत

35
सिंह वालों को मिलेगी खुशखबरी

इस राशि के लोगों को साल 2026 में केतु के चलते कोई बड़ी गुड न्यूज मिल सकती है। खास बात ये है कि केतु इसी राशि में साल भर रहेंगे जिससे इनके पराक्रम में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन संभव है। परिवार में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहेगी। इस समय लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। लव लाइफ पहले से बेहतर रहेगी। सेहत भी ठीक रहेगी।

45
वृश्चिक वालों को मिलेगी राहत

पिछले कुछ समय से वृश्चिक राशि वाले काफी परेशान थे, उन्हें राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा इस समय मिल सकता है। संतान से सुख मिलेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ हो सकता है। अगर कोर्ट में कोई मामला चल रहा है तो उसमें जीत मिलेगी।

55
कुंभ वाले रहेंगे खुशहाल

साल 2026 में केतु की स्थिति के चलते कुंभ राशि वाले काफी खुशहाल रहेंगे। इनके जीवन में किसी तरह की कोई बड़ी परेशानी केतु के कारण नहीं आएगी। किसी दूर स्थान की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे, जहां इन्हें सफलता मिलेगी। पुश्तैनी संपत्ति में से हिस्सा मिल सकता है या जुए-सट्टे से अतिरिक्त इनकम हो सकती है। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Read more Photos on

Recommended Stories