- Home
- Astrology
- Horoscope
- Budh Gochar 2025: बुध बदलेगा राशि, 4 राशि वालों का चमकेगा भाग्य-धन लाभ से होगी 2026 की शुरूआत
Budh Gochar 2025: बुध बदलेगा राशि, 4 राशि वालों का चमकेगा भाग्य-धन लाभ से होगी 2026 की शुरूआत
Budh Gochar 2025: साल के अंत में बुध ग्रह राशि बदलेगा। बुध के राशि बदलने से 4 राशि वालों को अच्छा-खासा फायदा होगा। इसके चलते साल 2026 की शुरूआत धमाकेदार होगी, धन लाभ के योग भी बनेंगे।

दिसंबर 2025 में बुध कब बदलेगा राशि?
Budh Rashifal December 2025: बुध ग्रह को सौर मंडल का राजकुमार कहा जाता है। साल 2025 के अंत में यानी 29 दिसंबर को ये ग्रह वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। ये साल का अंतिम ग्रह परिवर्तन होगा। बुध ग्रह के राशि बदलने से 4 राशि वालों की किस्मत चमक सकती है जिससे साल 2026 की शुरूआत में ही इन्हें धन लाभ के योग बन सकते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
वृषभ वालों को होगा धन लाभ
बुध के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। इनके जीवन में खुशहाली आएगी। अगर सेहत को लेकर कोई परेशानी है तो उसमें भी आराम मिलेगा। इस समय ये जो भी काम करेंगे, उसमें इन्हें सफलता मिलेगी। संतान से सुख मिलेगा। इन्वेस्टमेंट के लिए भी ये समय अनुकूल है। सोचे हुए काम पूर होंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
सिंह वालों की दूर होगी टेंशन
इस राशि के लोगों की कोई बड़ी टेंशन दूर हो सकती है। संतान की सेहत ठीक रहेगी। छोटे भाई-बहनों का साथ मिलेगा। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पति-पत्नी के बीच रिश्ते में मजबूती आएगी। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता इस समय मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी में अगर कोई केस चल रहा है तो उसमें सफलता मिलेगी।
कन्या वालों को इन्वेस्टमेंट से होगा फायदा
इस राशि के लोगों को पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा इस समय मिल सकता है। अगर किसी को पैसा उधार दिया है तो वह भी वापस मिल सकता है। नए लोगों से संपर्क बनेंगे जो भविष्य में आपके बहुत काम आएंगे। नया काम शुरू करने के लिए भी ये समय अनुकूल है। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती हैं। बैंक बैलेंस में अचानक वृद्धि होगी।
मकर वालों की सुधरेगी सेहत
इस राशि के लोगों की सेहत में काफी सुधार देखने को मिलेगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के काम में गति आएगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर ये लोग जा सकते हैं। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। कोई बुरी आदत भी इनकी छूट सकती है। घर में मेहमानों के आने से खुशी होगी। मनचाहा भोजन मिलेगा। नौकरी में अधिकारी इनसे खुश रहेंगे।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।