- Home
- Astrology
- Horoscope
- Chaturgrahi Yog: शनि की राशि में बनेगा चतुर्ग्रही योग, 4 राशि वाले रहें सावधान-टूटेगा मुसीबतों का पहाड़
Chaturgrahi Yog: शनि की राशि में बनेगा चतुर्ग्रही योग, 4 राशि वाले रहें सावधान-टूटेगा मुसीबतों का पहाड़
Chaturgrahi Yog: साल 2026 के पहले महीने जनवरी में शनि की राशि मकर में चतुर्ग्रही योग बनने जा रहा है। ये दुर्लभ 4 राशि वालों के लिए बड़ी मुसीबत का कारण बन सकता है। इस समय इन 4 राशि वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

जानें कब और कैसे बनेगा चतुर्ग्रही योग?
Chaturgrahi Yog In Makar Rashi January 2026: साल 2026 का पहला महीना जनवरी बहुत ही खास रहेगा क्योंकि इस महीने में शनि की राशि मकर में 4 ग्रहों की युति बनेगी, जिसे चतुर्ग्रही योग कहते हैं। जनवरी 2026 में 12 तारीख को शुक्र ग्रह धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद 14 जनवरी को सूर्य, 15 को मंगल और 17 को बुध ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस तरह इन चारों ग्रहों के मकर राशि में साथ होने से चतुर्ग्रही दुर्लभ संयोग बनेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए किन राशियों के लिए अशुभ रहेगा ये चतुर्ग्रही योग…
ये भी पढ़ें-
Aquarius Tarot Yearly Horoscope 2026: टैरो कार्ड्स से जानें कुंभ राशि वालों का भविष्य, पढ़ें 2026 का राशिफल
वृष वालों को होगी धन हानि
मकर राशि में चतुर्ग्रही योग बनने से इस राशि के लोगों को धन हानि हो सकती है। इन्हें इस समय रिस्क वाले काम करने से बचना चाहिए। दूसरों की बातों में आकर ये कोई गलत फैसला ले सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना के योग बन सकते हैं। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से खराब रहेगी। प्रेम संबंधों में धोखा मिलेगा। सेहत का भी ध्यान रखें।
सिंह वाले रहें सावधान
इस राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। दुश्मन इनके खिलाफ कोई साजिश रच सकते हैं। अगर कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो उसे लेकर दौड़भाग की स्थिति बन सकती है। संतान की सेहत के चलते परेशानी बनी रहेगी। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर बड़ा विवाद हो सकता है। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं।
तुला वालों की बिगड़ेगी सेहत
चतुर्ग्रही योग के अशुभ प्रभाव के चलते इस राशि के लोगों की सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है। अगर कोई पुरानी बीमारी है तो वह भी बड़ा रूप से सकती है। पैसों का लेन-देन इस समय सावधानी से करें और किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को बड़ा नुकसान इस समय हो सकता है। स्टूडेंट्स अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं।
कुंभ वालों के बिगड़ेंगे काम
इस राशि के लोगों के बनते काम बिगड़ सकते हैं क्योंकि इस पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव भी रहेगा। खान-पान में सावधानी रखें नहीं तो पेट के रोग परेशान करेंगे। संतान से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक नुकसान के योग बनेंगे। नया काम शुरू करने के लिए समय ठीक नहीं है। कोई इनके साथ धोखा कर सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।