होली 2025 पर चंद्रग्रहण का साया, कौन-सी 4 राशि वाले रहें सावधान-हो सकता है कुछ बुरा?

Published : Mar 01, 2025, 04:54 PM IST
Holi-2025-Rashifal

सार

Holi 2025: इस बार होली पर चंद्रग्रहण का संयोग बन रहा है। इस चंद्रग्रहण का असर 4 राशि वालों पर सबसे अधिक देखने को मिलेगा। इन राशि वालों को कईं परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

Holi 2025 Rashifal: इस बार होली 14 मार्च, शुक्रवार को मनाई जाएगी। इस दिन चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है। होली पर चंद्र ग्रहण का संयोग एक दुर्लभ घटना है। ये चंद्र ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा, इसलिए यहां इसका सूतक आदि कोई महत्व नहीं माना जाएगा। हालांकि राशियों पर इसका प्रभाव जरूर देखने को मिलेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, 4 राशि वालों पर चंद्र ग्रहण का सबसे अधिक बुरा असर देखने को मिलेगा। ये हैं वो 4 राशियां…

मार्च 2025 में होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें वो सब, जो आप जानना चाहते हैं


मेष वाले रहेंगे सावधान

इस राशि के लोगों पर 14 मार्च को होने वाले चंद्र ग्रहण का निगेटिव इफेक्ट होगा। इनके जीवन में परेशानियां अचानक बढ़ सकती हैं। ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे, जिसके कारण मन दुखी होगी। बिजनेस में कोई बड़ा घाटा हो सकता है। परिवार में किसी की सेहत अचानक खराब हो सकती है।

कर्क वालों को होगी धन हानि

इस राशि के लोगों को अचानक धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में टारगेट पूरे न होने के कारण अधिकारी इनसे नाराज रहेंगे। कोई बुरी खबर सुनकर मन घबरा सकता है, इस समय आपको हिम्मत रखनी होगी। दूसरों के मामले में टांग अड़ाना भारी रहेगी। सोचे हुए काम पूरे नहीं होंगे।

कन्या वालों को मिलेगी बुरी खबर

इस राशि के लोगों को कोई बुरी खबर मिल सकती है, जिसके कारण मन अप्रसन्न रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ने के कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। सोचे हुए काम पूरे नहीं होने से मन मे टीस बनी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

धनु वालों को मिलेगा धोखा

इस राशि के लोगों को कोई बड़ा धोखा अपने ही लोग दे सकते हैं। इन्हें किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन करने से बचना होगा। बच्चों के कारण किसी से विवाद हो सकता है। दूसरों के मामले में टांग अड़ाना भारी पड़ेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। पड़ोसियों से कहासुनी संभव है।


ये भी पढ़ें-

चाणक्य नीति: ऐसी स्त्रियों पर भरोसा करना सबसे बड़ी मूर्खता, इनके पेट में नहीं टिकती कोई बात


कब से कब तक रहेगा होलाष्टक 2025, अशुभ फल से बचने कौन-से उपाय करें?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों व विद्वानों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज