Holashtak 2025: ज्योतिष शास्त्र में होलाष्टक को अशुभ समय माना गया है। होलाष्टक होली से 8 दिन पहले से शुरू होता है। इस दौरान शादी-विवाह व अन्य मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है। जानें इस बार कब से शुरू होगा होलाष्टक 2025? 

Holashtak 2025 Upay: होली से पहले के 8 दिनों को होलाष्टक कहते हैं। इसे अशुभ समय माना गया है। यानी इन 8 दिनों में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि काम नहीं किए जा सकते। इसे लेकर और भी कईं मान्यताएं हैं, जिसके कारण इसे अशुभ माना गया है। ऐसा कहते हैं कि होलाष्टक के दौरान सभी ग्रह उग्र अवस्था में होते हैं जिसके कारण कईं परेशानियां होती हैं। इस दौरान कुछ खास उपाय करने से शुभ फल मिलते हैं।

इन 3 कामों में दिल खोलकर खर्च करें पैसा, जितना करेंगे-उससे दोगुना मिलेगा

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कब से शुरू होगा होलाष्टक 2025?

पंचांग के अनुसार, इस बार होलाष्टक 7 मार्च, शुक्रवार से शुरू होगा, जो 14 मार्च तक रहेगा। 13 मार्च को होलिका दहन होगा और 14 मार्च को ही धुरेड़ी (होली उत्सव) पर्व मनाया जाएगा। होलाष्टक के 8 दिनों में कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह, नामकरण संस्कार, गृह प्रवेश, सगाई आदि पर रोक रहेगी।

होलाष्टक में कौन-से उपाय करें?

होलाष्टक के दौरान कुछ खास उपाय करने से इसके अशुभ फलों में कमी आ सकती है। ये उपाय इस प्रकार हैं-

1. होलाष्टक के दौरान भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे जीवन में शांति बनी रहती है और समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
2. होलाष्टक में दान करने का भी विशेष महत्व है। इस दौरान जरूरतमंदों को अपनी इच्छा अनुसार कपड़े, अनाज, भोजन आदि चीजों का दान करना चाहिए।
3. होलाष्टक में रोज शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। इससे भक्तों की हर इच्छा पूरी हो सकती है और समस्याओं का समाधान भी संभव है।
4. होलाष्टक में किसी भी एक दिन योग्य ब्राह्मण को घर बुलाकर भोजन करवाएं और दान-दक्षिणा दें। इससे ग्रहों के शुभ फल मिलेंगे।
5. होलाष्टक में रोज गाय को चारा खिलाएं। मछलियों के लिए तालाब या नदी में आटे की गोलियां बनाकर डालें। कुत्ते को रोटी खिलाएं।


ये भी पढ़ें-

पितरों को कैसे मिलेगा मोक्ष? प्रेमानंद महाराज से जानें उपाय


मार्च 2025 में होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें वो सब, जो आप जानना चाहते हैं



Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों व विद्वानों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।