Makar Rashifal Year 2024: बिजनेस में फायदा होगा या नुकसान- नौकरी मिलेगी या नहीं? जानें मकर वार्षिक राशिफल 2024 से

Makar Rashi Ke Liye Saal 2024 Kaisa Rahega: मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि के लोग जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इनके काम करने का तरीका अन्य लोगों से अलग होता है। जानिए साल 2024 मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

Manish Meharele | Published : Dec 1, 2023 5:14 AM IST / Updated: Dec 25 2023, 02:31 PM IST

Capricorn Yearly Horoscope 2024: गणेशजी कहते हैं कि वर्ष 2024 में पदोन्नति और वेतन वृद्धि की अच्छी संभावना है। कारोबार में अच्छे बदलाव के संकेत हैं। करियर में आपको सुखद नतीजे मिल सकते हैं। पैसा कमाने के कई मौके मिलेंगे। इस वर्ष जमीन, जायदाद और मकान की खरीद-फरोख्त से लाभ के अवसर मिलेंगे। ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से जानिए मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2024…

जनवरी मकर राशिफल 2024 (January Capricorn Horoscope 2024)
मकर राशिफल 2024 के अनुसार, इस महीने आपके सौभाग्य में वृद्धि होने के शुभ योग बन रहे हैं। बिजनेस और काम के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। अपने जीवनसाथी का सम्मान करें। आपको कहीं से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। इस माह आपका कर्ज भी उतर सकता है। शादी का इंतजार कर रहे लोगों को इस महीने कहीं से अच्छा रिश्ता मिल सकता है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है, इसलिए अपने खान-पान पर ध्यान रखें।

फरवरी मकर राशिफल 2024 (february capricorn horoscope 2024)
मकर वार्षिक होरोस्कोप 2024 के अनुसार, इस महीने आप सरकारी नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। परिवार को समय देने से रिश्तों में खुशहाली बनी रहेगी। काम के प्रति थोड़ी सी भी लापरवाही महंगी पड़ सकती है। रिश्तों में मधुरता आएगी। आपको कोई अच्छी नौकरी का ऑफर मिलने वाला है। कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आएगा। वैवाहिक जीवन में अनबन रहेगी लेकिन आपको अपनी पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। नौकरीपेशा लोगों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

मार्च मकर राशिफल 2024 (march capricorn horoscope 2024)
मकर वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार, इस महीने आप बिजनेस में कुछ नया नहीं करना चाहेंगे। विद्यार्थी को सफलता मिलेगी। परिवार और बच्चों का सहयोग मिलेगा। पार्टनर के साथ कुछ तनाव हो सकता है। नौकरी में जिम्मेदारियों से भागने का भाव रहेगा। व्यापार के लिए समय अच्छा रहेगा। लेकिन, किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। सेहत में सब ठीक रहेगा, लेकिन निराशा और आलस्य आप पर हावी हो सकता है। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। पुराने वाहन पर अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं। घर में मेहमानों का आपसी मेल-मिलाप और आवाजाही बढ़ सकती है।

अप्रैल मकर राशिफल 2024 (April Capricorn Horoscope 2024)
मकर राशिफल 2024 के अनुसार,
अप्रैल का महीना आपके लिए परेशानी भरा हो सकता है, लेकिन जीवनसाथी के सहयोग से आप हर बाधा को पार कर लेंगे। इस माह छोटी यात्राएं करने से बचें। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। परिवार में किसी से बहस हो सकती है। आर्थिक मामलों में रुकावटें आ सकती हैं। कोई आपकी दयालुता का फायदा उठा सकता है। अगर आप अविवाहित हैं तो इस माह विवाह के योग बन रहे हैं। बिजनेस में मुनाफा तो होगा लेकिन खर्चे भी बहुत होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना आपके लिए सामान्य है। मानसिक रूप से आप पूरी तरह स्वस्थ रहेंगे।

मई मकर राशिफल 2024 (May Capricorn Horoscope 2024)
मकर वार्षिक होरोस्कोप 2024 के अनुसार, यह महीना मिश्रित समय है। सरकारी कार्य से जुड़े लोग इस समय अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अगर आप छात्र हैं और उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो इस महीने आपका सपना पूरा हो सकता है। धर्म में रुचि बढ़ सकती है। लव लाइफ में किसी भी तरह की गलतफहमी पैदा न होने दें, अन्यथा रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ बातों पर आपके मतभेद हो सकते हैं। ये महीना आपके लिए उन्नति और लाभ वाला रहेगा। आपको भारी सामान उठाने से बचना चाहिए।

जून मकर राशिफल 2024 (June Capricorn Horoscope 2024)
मकर वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार, इस महीने धन की बचत नहीं होगी। घर में कोई शुभ आयोजन हो सकता है। सूर्य के विपरीत राजयोग के कारण आपको अचानक कोई उपलब्धि मिलेगी या गुप्त धन की प्राप्ति होगी। सरकार से लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। लंबी दूरी की यात्रा के योग नजर आ रहे हैं। समाज में सम्मान मिलेगा। अगर आप पहले से किसी रिश्ते में हैं तो आप अपने साथी के साथ भविष्य को लेकर चर्चा करेंगे। नौकरी में कोई अतिरिक्त कार्य सौंपा जा सकता है। 

जुलाई मकर राशिफल 2024 (July Capricorn Horoscope 2024)
मकर वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार, इस महीने पत्नी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे और आप अपनी पत्नी को कोई कीमती उपहार भी दे सकते हैं। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। जमीन-जायदाद के मामलों में प्रगति होगी। बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। समाज में रुतबा बढ़ेगा। अगर आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। इस माह  व्यापार के विस्तार की योजना भी बनानी चाहिए। 

अगस्त मकर राशिफल 2024 (August Capricorn Horoscope 2024)
मकर राशिफल 2024 के अनुसार, इस महीने सामाजिक कार्यों के चलचे आपको विदेश यात्रा पर जाना पड़ेगा। व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। धन प्राप्ति आसान होगी। नौकरी में सहकर्मियों से मतभेद संभव है। माता को शारीरिक कष्ट होगा। नौकरी में शांति रहेगी। लंबे समय से अटके कार्यों में गति आएगी। संतान के लिए यह माह खुशियों भरा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। लव लाइफ के रिश्ते से मोहभंग हो सकता है। बिजनेस में मुनाफा होने की संभावना है। नौकरी में वरिष्ठों से पूरा सहयोग मिलेगा। 

सितंबर मकर राशिफल 2024 (September Capricorn Horoscope 2024)
मकर वार्षिक होरोस्कोप 2024 के अनुसार, इस महीने आपको विदेश में किसी से अचानक लाभ मिलेगा। आपकी सेहत में भी सुधार होगा। नौकरी मध्यम रहेगी। व्यापार में आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा। माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रहेगी। व्यवसाय में प्रगति होगी। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। घर में धार्मिक अनुष्ठान होंगे। यह माह पदोन्नति दे सकता है। विवाह का इंतजार कर रहे लोगों के लिए रिश्ते आएंगे। नौकरी में अपने प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहने की जरूरत है। 

अक्टूबर मकर राशिफल 2024 (October Capricorn Horoscope 2024)
मकर राशिफल 2024 के अनुसार, इस महीने किसी तीर्थस्थान की यात्रा हो सकती है। नये वाहन का सुख मिलेगा। कारोबार अच्छा रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। माता को स्वास्थ्य कष्ट रहेगा। किसी अजनबी से मुलाकात नुकसान पहुंचा सकती है। निवेश में लाभ मिलेगा। किसी रिश्तेदार से अचानक लाभ मिल सकता है। ससुराल पक्ष से सम्मान बढ़ेगा। अगर आप शादी का इंतजार कर रहे हैं तो इस महीने आपको निराशा हाथ लगेगी। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपको नए अवसर मिलेंगे।  

नवंबर मकर राशिफल 2024 (November Capricorn Horoscope 2024)
मकर वार्षिक होरोस्कोप 2024 के अनुसार, इस महीने दांपत्य जीवन मध्यम रहेगा और नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ेगी। माता को स्वास्थ्य कष्ट रहेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। कन्या के विवाह की चिंता दूर होगी। कुछ लोगों के लिए यह महीना संतान सुख वाला हो सकता है। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन के प्रबल योग हैं। विदेश यात्रा की भी संभावना बनेगी। बिजनेस में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। नौकरी में खुद को अलर्ट रखें और काम पर फोकस करें। इस माह गले और दांतों का कोई रोग हो सकता है।

दिसंबर मकर राशिफल 2024 (December Capricorn Horoscope 2024)
मकर वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार, इस महीने कारोबार अच्छा रहेगा। नौकरी से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। माता-पिता की तीर्थयात्रा होगी। किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो लाभदायक रहेगी। माह के मध्य में जमीन-जायदाद का सुख मिलेगा। किसी मित्र से सहयोग मिलेगा। महीने के आखिरी दिनों में आपको सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी। विदेश यात्रा से सुख मिलेगा। यदि आप अविवाहित हैं तो विवाह के योग बन रहे हैं। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो सहकर्मियों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

 

ये भी पढ़ें-


Mesh Rashifal 2024: जनवरी से दिसंबर तक...कैसा रहेगा मेष राशि वालों का साल 2024


Vrishbh Rashifal 2024: वृषभ राशि वालों के लिए कितना खास रहेगा 2024 का 12 महीना?, पढ़ें, वृषभ राशिफल 2024


Mithun Rashifal Year 2024: दुर्घटना-नुकसान और विवाद, क्या 2024 में कुछ अच्छा भी होगा मिथुन राशि वालों के साथ?


Kark Rashifal Year 2024: राजनीति-बिजनेस या नौकरी, साल 2024 में कर्क राशि वालों को किस क्षेत्र में मिलेगी सक्सेस?


Singh Rashifal Year 2024: क्या इस साल दूर हो पाएंगी सिंह राशि वालों की परेशानियां, जानें वार्षिक राशिफल 2024 से?


Kanya Rashifal Year 2024: क्या साल 2024 में कन्या राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ या इस बार भी रहेंगे खाली हाथ?


Tula Rashifal Year 2024: तुला राशि वालों को नेम और फेम के साथ क्या पैसा भी मिलेगा साल 2024 में? जानें वार्षिक राशिफल से


Vrishchik Rashifal Year 2024: धोखा-साजिश और नुकसान, वृश्चिक राशि वालों के लिए और क्या-क्या लेकर आया है साल 2024?


Dhanu Rashifal Year 2024: पैसा-सम्मान और संपत्ति, क्या साल 2024 में धनु राशि का साथ देंगे सितारे? जानें वार्षिक राशिफल से


Kumbh Rashifal Year 2024: लव या अरेंज मैरिज, बिजनेस या नौकरी, जानें साल 2024 में कुंभ राशि वालों के लिए क्या ठीक रहेगा?


Meen Rashifal Year 2024: नौकरी-लव लाइफ और बिजनेस, कैसा रहेगा मीन राशि वालों के लिए साल 2024?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Read more Articles on
Share this article
click me!