Aaj Ka Panchang 15 जनवरी 2024: मकर संक्रांति आज, जानें शुभ मुहूर्त, सूर्य और चंद्रमा करेंगे राशि परिवर्तन

Published : Jan 15, 2024, 05:00 AM IST
Panchang-15-Jan-2024

सार

Aaj ka Panchang 15 January 2024: 15 जनवरी, सोमवार को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन अमृत, मूसल, वरियान और परिघ नाम के 4 योग रहेंगे। राहुकाल सुबह 08:34 से 09:55 तक रहेगा। इस दिन चंद्रमा और सूर्य दोनों राशि परिवर्तन करेंगे। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 15 जनवरी, सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन से सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध की ओर गति करने लगता है। इसलिए गुजरात में इस दिन उत्तरायण पर्व मनाया जाता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

15 जनवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 15 Januray 2024)
15 जनवरी 2024, दिन सोमवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। सोमवार को शतभिषा नक्षत्र सुबह 08.07 तक रहेगा। इसके बाद पूर्वाभद्रपद नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले शतभिषा नक्षत्र होने से अमृत और इसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से मूसल नाम के योग बनेंगे। इनके अलावा वरियान और परिघ नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 08:34 से 09:55 तक रहेगा।

मकर संक्रांति 2024 का शुभ मुहूर्त (Makar Sankranti 2024 Shubh Muhurat)
15 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति पर्व पर स्नान-दान और पूजा का विशेष महत्व है। मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त सुबह 07:15 से शाम 05:46 तक रहेगा। विशेष कार्य सिद्धि के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 07:15 से 09:00 तक रहेगा यानी सिर्फ 01 घण्टा 45 मिनट।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार की सुबह सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर में प्रवेश करेगा। ऐसा होता है खर मास समाप्त हो जाएगा। रात को चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से राहु स्थित है, यहां राहु और चंद्रमा की युति से ग्रहण योग बनेगा। सोमवार को शनि कुंभ राशि में, बुध धनु राशि में, गुरु मेष राशि में, शुक्र और मंगल वृश्चिक राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

15 जनवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- पौष मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- शतभिषा और पूर्वा भाद्रपद
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 7:14 AM
सूर्यास्त - 5:57 PM
चन्द्रोदय - Jan 15 10:16 AM
चन्द्रास्त - Jan 15 10:16 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:14 PM – 12:57 PM
अमृत काल - 10:49 PM – 12:17 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:38 AM – 06:26 AM

15 जनवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 11:15 AM – 12:36 PM
कुलिक - 1:56 PM – 3:17 PM
दुर्मुहूर्त - 12:57 PM – 01:40 PM और 03:06 PM – 03:48 PM
वर्ज्यम् - 03:09 PM – 04:39 PM


ये भी पढ़ें-

Shubh Muhurat Januray 2024: 15 जनवरी को खत्म होगा खर मास, जानें कब से शुरू होंगे विवाह के शुभ मुहूर्त?


Makar Sankranti 2024:मकर संक्रांति पर क्यों खाते हैं तिल-गुड़ के लड्डू?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज