Spiritual

Makar Sankranti 2024 के ये 5 उपाय दूर कर सकते हैं पैसों की तंगी

Image credits: adobe stock

कब है मकर संक्रांति 2024?

इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन कुछ खास उपाय करने से पैसों की तंगी दूर हो सकती है। आगे जानें इन उपायों के बारे में…

Image credits: adobe stock

सूर्यदेव को जल चढ़ाए

मकर संक्रांति पर सूर्यदेव की पूजा का विधान है। इस दिन सुबह तांबे के लोटे में जल लेकर इसमें थोड़ा सा केसर मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य देने से धन लाभ के योग बन सकते हैं।

Image credits: adobe stock

करें श्रीसूक्त का पाठ

देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्रीसूक्त का पाठ करना शुभ माना जाता है। ये उपाय मकर संक्रांति पर भी कर सकते हैं। इस उपाय से आपकी पैसों की तंगी दूर होने के योग बन सकते हैं।

Image credits: adobe stock

जरूरतमंदों को दान करें

मकर संक्रांति को दान पर्व भी कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन किया गया दान हमारी हर इच्छा पूरी करस सकता है। इस दिन जरूरतमंदों को अनाज, कपड़ा आदि चीजों का दान करना चाहिए।

Image credits: adobe stock

खीर का लगाएं भोग

हर घर में एक पूजा स्थान होता है। यहां कईं देवी-देवताओं के चित्र-मूर्ति होती है। मकर संक्रांति पर इन्हें गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाएं। इससे भी धन लाभ के योग बन सकते हैं।

Image credits: adobe stock

ये चीजें नदी में प्रवाहित करें

मकर संक्रांति पर सफेद कपड़े में कच्चे चावल और शक्कर मिलाकर नदी में प्रवाहित करें। ये दोनों चीजें शुक्र से संबंधित हैं, जो धन का स्वामी है। इस उपाय से भी धन लाभ संभव है।

Image credits: adobe stock