Spiritual

Makar Sankranti 2024 पर करें राशि अनुसार उपाय, चमक उठेगी किस्मत

Image credits: adobe stock

मकर संक्रांति 15 जनवरी को

इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी, सोमवार को है। इस दिन अगर राशि अनुसार उपाय किए जाएं तो लाइफ की परेशानियां अपने आप ही दूर हो सकती हैं। जानें इन उपायों के बारे में…

Image credits: adobe stock

मेष राशि

इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इस राशि के लोग मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों को तिल-गुड़, अन्न और वस्त्रों का दान करें तो शुभ फल मिलेंगे।

Image credits: freepik

वृष राशि

इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोग मकर संक्रांति पर तांबे के लोटे में तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें और चावल व चीनी का दान करें।

Image credits: freepik

मिथुन राशि

इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। मकर संक्रांति पर इस राशि के लोग जल में तिल, दूर्वा और लाल फूल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। साथ ही मूंग की दाल दान करें।

Image credits: freepik

कर्क राशि

इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इस राशि वाले मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर जरूरतमंदों को चावल-मिश्री और तिल का दान दें साथ ही गाय को रोटी भी खिलाएं।

Image credits: freepik

सिंह राशि

इस राशि के स्वामी स्वयं सूर्यदेव हैं। इस राशि लोग तिल, गुड़ और गेहूं का दान मकर संक्रांति पर करें। शुभ फल पाने के लिए सूर्यदेव के मंत्रों का जाप भी करें।

Image credits: freepik

कन्या राशि

इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। ये लोग मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर पानी में लाल फूल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। साथ ही गरीबों को कंबल आदि का दान करें।

Image credits: freepik

तुला राशि

इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। परेशानियां दूर करने के लिए इस राशि के लोग मकर संक्रांति पर योग्य ब्राह्मण को सफेद चंदन, दूध और चावल का दान करें।

Image credits: freepik

वृश्चिक राशि

इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। मकर संक्रांति पर इस राशि के लोग किसी मंदिर में तांबे के बर्तनों का दान करें, साथ ही गरीबों को कंबल, चावल व खिचड़ी दान करें।

Image credits: freepik

धनु राशि

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के लोग मकर संक्रांति पर पानी में हल्दी मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। चने की दाल और केसर का दान भी करें।

Image credits: freepik

मकर राशि

इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। मकर संक्रांति पर इस राशि के लोग पानी में काले तिल मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें। शुभ फल पाने के लिए तिल के तेल का दान भी करें।

Image credits: freepik

कुंभ राशि

इस राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं। ये लोग संक्रांति पर शनिदेव को तेल चढ़ाएं और गरीबों को तिल के लड्डू, गजक, जूते-चप्पल आदि चीजों का दान करें।

Image credits: freepik

मीन राशि

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के लोग पानी में केसर डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। शुभ फल पाने के लिए चने की दाल, हल्दी, पीले वस्त्रों का दान करें।

Image credits: freepik