Mangal Gochar 2025: मंगल बदलेगा राशि, 5 राशि वालों पर टूटेगी मुसीबत-हर काम में मिलेगी असफलता

Published : Dec 05, 2025, 03:09 PM IST

Mangal Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में जो 9 ग्रह बताए गए हैं, उनमें से मंगल भी एक है। मंगल का स्वभाव बहुत उग्र है, इसलिए इसे क्रूर ग्रह भी कहते है।दिसंबर 2025 के पहले सप्ताह में मंगल राशि बदलने वाला है। जानें इससे किन राशि वालों को परेशानी होगी?

PREV
16
दिसंबर 2025 में मंगल कब बदलेगा राशि?

Mangal Rashifal December 2025: मंगल का नवग्रहों में विशेष महत्व है। ये ग्रह हर 45 दिन में राशि बदलता है। इसका स्वभाव बहुत ही उग्र है, इसी वजह से इसी क्रूर ग्रह भी कहा जाता है। मंगल मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी भी है, इसी वजह से इन दोनों राशि के लोगों का स्वभाव बहुत ही गुस्सैल होता है। 7 दिसंबर 2025 को मंगल वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होने से कुछ राशि वालों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। ये राशियां कौन-सी हैं, जानें उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से…


ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2025: बुध बदलेगा राशि, 4 राशि वालों की बिगड़ेगी किस्मत-हो सकती है धन हानि

26
मेष राशि वालों को होगा नुकसान

मंगल के राशि बदलने से इस राशि के लोगों को छोटा-मोटा नुकसान हो सकता है लेकिन इन्हें पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करना चाहिए, नहीं तो कोई बड़ा घाटा भी हो सकता है। सेहत के मामलों में इनकी स्थिति बिगड़ सकती है। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं।


ये भी पढ़ें-
Guru Gochar 2025: गुरु बदलेगा राशि, क्या होगा आपकी लाइफ पर असर? जानें उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से

36
कर्क वाले को मिलेगी बुरी खबर

इस राशि के लोगों को मंगल के राशि बदलने से कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है जिसके चलते इनका मन विचलित हो सकता है। दूसरों की बातों में आकर अपना ही नुकसान करवा सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। इस समय इन्हें अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए।

46
कन्या वाले रहें सावधान

इस राशि के लोगों का किसी से विवाद संभव है जिसके चलते इन्हें थाने के चक्कर लगाने पड़ेंगे। अगर ये कोई गैरकानूनी काम करते हैं तो इन्हें सावधान हो जाना चाहिए। सोचे हुए काम नहीं होने से मन में टीस बनी रहेगी। नौकरी-बिजनेस की स्थिति भी कुछ खास अच्छी नहीं कही जा सकती।

56
धनु वाले न करें इन्वेस्टमेंट

इस राशि के लोग भूलकर भी इन्वेस्टमेंट न करें नहीं तो घाटा हो सकता है। स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें और लंबा इंतजार करने की जरूरत है। सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। राजनीति से जुडे़ लोग षड़यंत्र में फंस सकते हैं।

66
कुंभ वालों की बिगड़ेगी सेहत

इस राशि के लोगों की सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है। ये अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें नहीं तो कोई अपना ही व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। नौकरी में चाहकर भी आप टारगेट पूरे नहीं कर पाएंगे। संतान पर नजर रखें।



Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Read more Photos on

Recommended Stories