Mangal Gochar 2025: मंगल का राशि परिवर्तन 4 राशियों पर पड़ेगा भारी, होगा नुकसान-फसेंगे कानूनी मामलों में

Published : May 28, 2025, 12:18 PM IST

Mangal Rashi Parivartan 2025: मंगल ग्रह 7 जून को कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। मंगल के राशि बदलने से 4 राशि वालों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। इन्हें अभी से सावधान हो जाना चाहिए।

PREV
15
किस राशि में प्रवेश करेग मंगल?

Mangal Rashifal 2025: उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, मंगल वर्तमान में कर्क राशि में है, जो 7 जून को सिंह राशि में प्रवेश कर जाएगा। मंगल के राशि बदलने से सभी राशि के लोगों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। 4 राशि वालों पर इसका सबसे ज्यादा खराब प्रभाव देखने को मिलेगा। इन राशि वालों को बड़ा नुकसान हो सकता है और ये किसी कानूनी मामले में भी फंस सकते हैं। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…

25
वृषभ राशि

इस राशि के लोगों पर मंगल के राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा बुरा असर देखने को मिलेगा। इनके बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में बड़ा नुकसान हो सकता है। सेहत को लेकर उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। कोई पुराना रोग परेशान करेगा। नौकरी में अधिकारी परेशान करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

35
कन्या राशि

इस राशि के लोगों को इस समय कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना होगा, नहीं तो बाद में पछताना होगा। पुश्तैनी संपत्ति के मामले उलझ सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई बात टेंशन बढ़ा सकती है। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। लव लाइफ की स्थिति भी ठीक नहीं रहेगी। प्रेमी जोड़ों का ब्रेकअप हो सकता है। कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है।

45
वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों को कानूनी मामलों से बचकर रहना होगा नहीं तो ये किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। इस राशि वाले अगर कोई गैरकानूनी काम करते हैं उन्हें सावधान हो जाना चाहिए। परिवार में अचानक किसी की सेहत खराब हो सकती है। पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है, बजट बिगड़ने का डर बना रहेगा।

55
मीन राशि

इस राशि की लव लाइफ में कोई पड़ा उलट-फेर हो सकता है। मामला कोर्ट-कचहरी तक पहुंच सकता है। रक्त से जुड़ी कोई बीमारी हो सकती है। ना चाहते हुए भी नौकरी में कुछ काम करने पड़ सकते हैं। बिजनेस में भी स्थिति पहले से खराब हो सकती है। आता हुआ पैसा अटक सकता है। इस समय किसी को भी पैसा उधार देने से बचें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Read more Photos on

Recommended Stories