Mangal Gochar May 2023: मंगल बदलेगा राशि, 12 राशियों पर होगा शुभ-अशुभ असर, किसे होगा फायदा-किसे नुकसान?

Published : May 09, 2023, 10:54 AM IST
Mangal-Rashifal-from-Pandit-Ajay-Vyas

सार

Mangal Gochar May 2023: मंगल को सौरमंडल का सेनापति कहते हैं। ये ग्रह अत्यंत उग्र स्वभाव का है। अन्य ग्रहों के साथ मिलकर ये कई शुभ-अशुभ योग बनता है। 10 मई को ये ग्रह वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। 

उज्जैन. मंगल ग्रह एक राशि में 45 दिन तक रहता है। इसके बाद ये राशि क्रम में आगे बढ़ता है। वर्तमान में ये ग्रह मिथुन राशि में है, जो 10 मई को राशि बदलकर कर्क में चला जाएगा। (Mangal Rashifal May 2023) मंगल के राशि परिवर्तन से कुछ राशि के लोगों को इसका शुभ फल मिलेगा और कुछ राशि के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. अजय व्यास से जानिए क्या होगा 12 राशियों पर मंगल के राशि परिवर्तन का असर…

मेष राशि
मंगल के कर्क राशि में आने से इस राशि के लोगों के सुखों में वृद्धि होगी। ये समय पिता के लिए भाग्यशाली रहेगा। भूमि, मकान आदि से जुड़े मामलों में परेशानी आ सकती है। वाहन आदि से चोट लगने के संभावना भी बन रही है।

वृषभ राशि
इस राशि के लोगों के भाई-बहनों के सुख में कमी आ सकती है। बिजनेस में हानि के योग बन रहे हैं, साथ ही अन्य मामलों में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पितृ सुख में कमी आ सकती है।

मिथुन राशि
मंगल के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को संतान पक्ष से परेशानी हो सकती है। इन्हें गलत कामों में पैसा लगाने से बचना होगा जैसे सट्टा, लाटरी आदि। मन अशांत रह सकता है। आर्थिक संकट की स्थिति बन सकती है।

कर्क राशि
इस राशि के लोगों को भूमि, मकान आदि से फायदा होगा। माता से सुख प्राप्त होगा। मानसिक समस्या बनी रहेगी। उच्च शिक्षा के मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति हो सकती है। सेहत को लेकर भी सावधान रहना होगा।

सिंह राशि
इस राशि के लोगों को किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। खर्च अधिक हो सकता है। इन्हें अपने खर्चों पर लगाम लगानी होगी। इनके स्त्री सुख में कमी आ सकती है। बिजनेस से लाभ की स्थिति बनेगी।

कन्या राशि
इस राशि के लोगों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। कठिन परिश्रम के बाद भी मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी।

तुला राशि
इस राशि के लोगों को परिवार से परेशानी हो सकती है। स्त्री सुख में कमी आ सकती है। ऐसे लोग तीव्र बुद्धि के स्वामी और धनी होते हैं। इनके लिए मंगल का राशि परिवर्तन मिला-जुला फल देने वाला रहेगा।

वृश्चिक राशि
मंगल के राशि परिवर्तन से इस राशि को लोगों को कुछ मामलों में सफलता मिलेगी, वहीं कुछ में असफलता का सामना करना पड़ेगा। अचल संपत्ति से सुख में कमी आएगी। माता से कष्ट हो सकता है।

धनु राशि
मंगल के कर्क राशि में आने से इस राशि के लोगों की चिंता बढ़ सकती है। भाइयों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। परेशानियों का आना-जाना लगा रहेगा। खास बात ये है कि कोई भी परेशानी अधिक समय तक नहीं रहेगी।

मकर राशि
इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि के लोगों को अपने उग्र स्वभाव पर काबू रहना होगा, नहीं तो बात बिगड़ सकती है। मंगल का राशि परिवर्तन से इन्हें जीवन के कई क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा।

कुंभ राशि
इस राशि के लोगों के लोग धार्मिक स्वभाव के होते हैं और कठिन परिश्रम से धन अर्जित करते हैं। इस राशि के लोगों को मंगल के राशि परिवर्तन से मिला-जुला फल प्राप्त होगा।

मीन राशि
मंगल के राशि बदलने से इस राशि के लोगों के सुखों में कुछ कमी आ सकती है। पैसों की आवक में रुकावट का सामना करना पड़ेगा। परिवार से जुड़े मामलों पर ध्यान देने की जरूरत है।


ये भी पढ़े…

मंगल के राशि बदलने से बढ़ेंगी हिंसक घटनाएं, 5 दिन बाद सूर्य भी बदलेगा राशि, जानें देश-दुनिया पर कैसा होगा असर?


Surya Gochar 2023: 15 मई को सूर्य बदलेगा राशि, जानें कितनी राशियों को होगा धनलाभ-किसे मिलेगी जॉब?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज