
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी कोई ग्रह राशि बदलता है तो इसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ हर व्यक्ति पर किसी न किसी रूप में दिखाई देता है। मई 2023 के पहले पखवाड़े में यानी 2 मई को शुक्र ग्रह राशि बदलकर मिथुन में आ चुका है। इसके बाद अब मंगल ग्रह राशि बदलेगा और कुछ दिनों बाद ही सूर्य भी राशि परिवर्तन करेगा। बुध ग्रह जो अभी वक्री है वो भी मार्गी होकर उदय हो जाएगा। आगे जानें कब-कब होगा ग्रह परिवर्तन और इसका देश-दुनिया पर क्या असर होगा…
मंगल के राशि बदलने से बढ़ेगी हिंसक घटनाएं
10 मई, बुधवार को मंगल ग्रह राशि बदलकर मिथुन से कर्क राशि में आए जाएंगे जो इनकी नीच राशि हैं। यानी इस राशि में आकर मंगल अशुभ फल देने लगते हैं। मंगल के कर्क राशि में आते हैं शनि-मंगल का षडाष्टक योग बन जाएगा, इससे हिंसा की घटनाएं बढ़ेंगी। सरकारी के विरोध में प्रदर्शन किए जाएंगे। लोगों पर कर्ज बढ़ेगा। सुरक्षा बलों से जुड़ी बड़ी घटनाएं हो सकती हैं।
सूर्य का राशि परिवर्तन से मौसम में होगा परिवर्तन
15 मई को सूर्य मेष से निकलकर वृष राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होते ही सूर्य शनि की वक्र दृष्टि से बाहर निकल आएगा, जिससे इससे शुभ फलों में प्राप्ति होगी। सूर्य के राशि बदलने से मौसम में बड़े उतार-चढ़ाव होने के योग बनेंगे। प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए ये समय बहुत ही खास रहेगा।
बुध के उदय होने से बढ़ेगा निवेश
बुध ग्रह वर्तमान में मेष राशि में वक्री चाल रहा है और अस्त भी है। ये ग्रह 15 मई को पुन: मार्गी हो जाएगा और 16 मई को इसी राशि में उदय भी हो जाएगा। बुध के उदय होते ही बिजनेस के क्षेत्र में मजबूती आएगी। शेयर बाजार में उछाल देखने को मिलेगा। अनाज के भाव में वृद्धि होगी। इन्वेस्टमेंट भी बढ़ेगा। स्टूडेंट्स के लिए भी ये समय शुभ फल देने वाला रहेगा।
Bada Mangal 2023 Date: ज्येष्ठ मास में कब-कब रहेगा ‘बड़ा मंगल’, जानें सही डेट और क्यों खास है ये दिन?
Vat Savitri Vrat 2023 Date: कब किया जाएगा वट सावित्री व्रत? जानें सही डेट, महत्व और कथा
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।