July 2024 Monthly Horoscope: जुलाई में कितने ग्रह बदलेंगे राशि, किसका बिगड़ेगा बजट-किसे मिलेगी गुड न्यूज? जानें मासिक राशिफल से

July 2024 Masik Rashifal: साल 2024 का छठा महीना जून शुरू होने वाला है। ये महीना कुछ राशि वालों के लिए किस्मत चमकाने वाला रहेगा तो कुछ के लिए परेशानी खड़ी करेगा। यानी इस महीने में सभी राशि वालों के जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

 

Manish Meharele | Published : Jun 30, 2024 3:59 AM IST

Masik Rashifal July 2024: साल 2024 का सातवां महीना जुलाई शुरू होने वाला है। इस महीने में सूर्य, चंद्रमा, मंगल, शुक्र और बुध ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। ग्रहों के इस परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों के लोगों पर किसी न किसी रूप में जरूर दिखाई देगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा जुलाई 2024…

मेष राशिफल जुलाई 2024 (Horoscope for Aries July 2024) 
बिजनेस करने वाले लोगों के लिए ये महीना बहुत ही शुभ फल फायदा पहुंचाने वाला रहेगा। मौसम के कारण छोटी-मोटी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। बच्चों की सेहत का खास ख्याल रखें। अविवाहित लोगों के लिए मनपसंद रिश्ता आ सकता है। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। बाहर का खाना खाने से बचना होगा। राहु के कारण आपको अनावश्यक खर्च हो सकता है।

वृषभ राशिफल जुलाई 2024 (Taurus Horoscope July 2024) 
इस महीने आप वर्क प्लेस पर साजिश का शिकार हो सकते हैं। अधिकारी आप पर प्रेशर बनाने का प्रयास करेंगे। प्रेमियों का जीवन अच्छा रहेगा। इस महीने आपके करियर में बड़े बदलाव आ सकते हैं। घर-परिवार में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। भाइयों के साथ कुछ विवाद हो सकता है। बिजनेस करने वालों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। सेहत की दृष्टि से यह समय अच्छा है।

मिथुन राशिफल जुलाई 2024 (Gemini Horoscope July 2024) 
इस महीने में सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। अगर आप बिजनेसमैन हैं तो इस महीने किसी भी तरह का जोखिम न लें। सेहत की दृष्टि से इस माह आपको सावधान रहने की जरूरत है। परिवार की सुख-सुविधाओं पर पैसा खर्च होगा। आपको समाज में सम्मान मिलेगा। सेना, पुलिस और इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों का पराक्रम बढ़ेगा।

कर्क राशिफल जुलाई 2024 (Cancer Horoscope July 2024) 
इस महीने मकान या संपत्ति से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो तरक्की के योग हैं। सेहत की दृष्टि से यह माह सामान्य है। फैमिली बिजनेस से जुड़े लोगों को फायदा होगा। संतान से जुड़ी कोई गुड न्यूज आपको खुश कर देगी। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। इस महीने आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के माध्यम से धन प्राप्ति संभव है।

सिंह राशिफल जुलाई 2024 (Leo Horoscope July 2024) 
इस महीने किसी भी तरह का जोखिम लेने की बजाय आपको भविष्य के लिए रणनीति तैयार करनी चाहिए। रिलेशनशिप के कारण किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। पेट की खराबी गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है। नौकरी में उच्च अधिकारियों से मतभेद हो सकता है। महीने के अंतिम दिनों में आपको लाभ मिलेगा। काम निकलवाने के लिए मीठी वाणी बोलें।

कन्या राशिफल जुलाई 2024 (Virgo Horoscope July 2024) 
इस महीने आपको नौकरी बदलने का प्रस्ताव मिल सकता है। इस महीने अगर आप सही क्षेत्र में पैसा निवेश करेंगे तो भविष्य में आपको उचित लाभ मिलेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको अहंकार से बचना होगा, नहीं तो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। आप शारीरिक रूप से थकान और मानसिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे।

तुला राशिफल जुलाई 2024 (Libra Horoscope July 2024) 
निवेश के लिए ये महीना बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस महीने आपको पार्टनर से पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस में किसी तरह का कोई रिस्क न लें। सरकारी नौकरी करने वाले लोग भ्रमित रहेंगे और किसी कारण से तनाव महसूस करेंगे। नौकरी में अधिकारी आपके से खुश रहेंगे। अगर आप सिंगल हैं तो आपके लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। बिजनेस में बड़ा प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल जुलाई 2024 (Scorpio Horoscope July 2024) 
इस महीने प्रमोशन के साथ वेतन वृद्धि होती नजर आ रही है। पार्टनर से कोई शुभ संकेत मिल सकता है जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। बिजनेस में मंदी की आशंका है। इस महीने कोई अनावश्यक विवाद खड़ा हो सकता है। पत्नी से सुख मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो शादी की बात चल सकती है। धन-संपदा में वृद्धि की लगातार संभावना बनी रहेगी।

धनु राशिफल जुलाई 2024 (Sagittarius July 2024 Horoscope) 
इस महीने प्रेमियों के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो इस महीने आप अच्छा काम करेंगे जिससे आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई बड़ा और मनचाहा उपहार मिल सकता है। धार्मिक यात्रा के योग भी इस महीने बन रहे हैं। नौकरी में हैं तो आपको नई जिम्मेदारियां मिलेंगी जिनमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी।

जुलाई मकर राशिफल 2024 (July Capricorn Horoscope 2024) 
इस राशि के लोगों का समाज में रुतबा बढ़ेगा। अगर आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो घूमने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार के विस्तार की योजना भी इस महीने बन सकती है। इस माह पेट संबंधी रोग हो सकते हैं। पत्नी को कोई कीमती उपहार भी दे सकते हैं। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा। जमीन-जायदाद के मामलों में प्रगति होगी।

जुलाई कुंभ राशिफल 2024 (July Aquarius Horoscope 2024) 
इस महीने धन लाभ के योग बन रहे हैं। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को कुछ दिन इंतजार करने की सलाह दी जाती है। इस माह आपको पेट संबंधी कोई रोग, जैसे दस्त, कब्ज, अपच आदि होने की संभावना है। पार्टनरशिप में काम करने की सोच रहे हैं तो समय ठीक नहीं है। बड़े फैसले लेने से बचें। वैवाहिक जीवन में कुछ कठिनाई आ सकती है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

मीन राशिफल जुलाई 2024 (pisces horoscope july 2024) 
बिजनेस के क्षेत्र में नए मौके मिलेंगे। सेहत की दृष्टि से इस माह मौसमी बीमारी हो सकती है। अगर आप पहले से ही किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो इस महीने रिश्ते में मधुरता आएगी। स्थायी संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। पारिवारिक सुख मिलेगा। परिवार में कलह है तो मामले को शांति से सुलझाएं।


ये भी पढ़ें-

बालों के रंग और शेप से कैसे जानें लोगों का नेचर और पर्सनालिटी?


Kab Hai Rakshabandhan 2024: कब है रक्षाबंधन 19 या 20 अगस्त? नोट करें सही डेट, भद्रा और शुभ मुहूर्त का समय


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

AAP LIVE: IGI Airport Incident और Rajkot Canopy Collapses पर AAP ने BJP को घेरा
Ladakh Tank Accident Reason: लद्दाख में 5 जवानों की मौत का असल कारण पता चल गया| Indian Army
Bihar: नीतीश कुमार फिर पलटी मरेंगे? भाजपा नेता के बयान ने मचा दी खलबली|Nitish Kumar|Ashwini Choubey
17 साल के बाद चैंपियन बना भारत, T20 World Cup में जीत पर आधी रात को PM Modi ने क्या कहा । Team India
Indira Gandhi के बाद अब PM Modi करने जा रहे ये काम,41 साल का रहा लंबा समय