
वैदिक पंचांग के अनुसार, बुध 29 नवंबर, 2024 को शाम 6:16 बजे अस्त हो रहा है। यह 13 दिनों के बाद 12 दिसंबर, 2024 को सुबह 6:02 बजे उदय होगा। हालांकि, इससे पहले, प्रेम का कारक ग्रह शुक्र अपना नक्षत्र बदल रहा है। आज सुबह यानी 18 नवंबर, 2024 को शुक्र सुबह 8:08 बजे पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गोचर कर गया है। शुक्र का यह गोचर जहां कुछ राशियों के जातकों पर अशुभ प्रभाव डालेगा, वहीं कुछ लोगों को इससे लाभ भी होगा।
कुंडली में शुक्र की कमजोर स्थिति के कारण, मिथुन राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं, जिससे घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। बुजुर्गों को पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, जिसके कारण अच्छा खासा धन खर्च होने की संभावना है। अगर आप अपने खानपान का ध्यान नहीं रखेंगे, तो आपको अस्पताल भी जाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों का अपने अधिकारी से विवाद हो सकता है। दुकानदारों को आर्थिक नुकसान होने की संभावना है।
कन्या राशि के जातकों का आत्मविश्वास कम होगा। नए व्यापार से जुड़ी योजनाएं विफल होंगी, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान होने की संभावना है। दुकानदारों की बिक्री में कमी आएगी, जिसका असर मुनाफे पर भी पड़ेगा। शेयर बाजार से अच्छा मुनाफा न मिलने के कारण व्यापारियों का मन परेशान रहेगा। प्रेम जीवन में बाधाएं आ सकती हैं। बुजुर्ग जोड़ों के दर्द से अगले कुछ दिनों तक परेशान रहेंगे।
मकर राशि के व्यापारियों का काम ग्राहकों की कमी के कारण नहीं चलेगा। इसके अलावा मुनाफे में भी कमी आने की संभावना है। दुकानदारों को अचानक आर्थिक नुकसान हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति तेजी से खराब होगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन नहीं मिलेगा, जिससे उनका मन परेशान रहेगा। पारिवारिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं, जिसका असर विवाहितों के स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।
ज्योतिषीय लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित है। हमारा उद्देश्य इसे आप तक पहुंचाना है। इसे केवल सूचना के तौर पर ही लें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।