Lucky Rashi 18 November 2024: किसका बढ़ेगा बैंक बैलेंस-किसे मिलेगा प्रमोशन?

Published : Nov 17, 2024, 04:00 PM ISTUpdated : Nov 18, 2024, 11:10 AM IST
Lucky-Rashifal_18-Nov-2024

सार

18 नवंबर, सोमवार का दिन वृष, सिंह, कन्या, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। इन्हें किस्मत का साथ मिलेगा। धन लाभ के साथ अन्य फायदे भी हों सकते हैं।

Lucky Rashi of 18 November 2024: 18 नवंबर, सोमवार का दिन 5 राशि वालों के लिए गुड लक वाला रहेगा यानी इस दिन इन्हें किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। इनके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इन्हें परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। ये हैं 18 नवंबर 2024 की 5 लकी राशियां- वृष, सिंह, कन्या, मकर और कुंभ।

वृष वालों की चमकेगी किस्मत

इस राशि के लोगों की किस्मत 18 नवंबर को इनका पूरा-पूरा साथ देगी। इन्हें पहले किए गए इनवेस्ट का फायदा इस समय मिल सकता है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

सिंह वालों को होगा धन लाभ

इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बनेंगे। अतिरिक्त आय होने से खुलकर खर्च करेंगे और मनचाहा भोजन करेंगे। दोस्तों के साथ पार्टी करने भी जा सकते हैं। परिवार के लिए शॉपिंग करने में मजा आएगा। माता-पिता के सहयोग से नई प्रॉपर्टी इस समय खरीद सकते हैं।

कन्या वाले करेंगे इन्वेस्टमेंट

इस राशि के लोगों के लिए इन्वेस्टमेंट के लिए दिन बहुत ही शुभ है। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। लव लाइफ से जुड़ी कोई बात इन्हें खुश कर सकती है। संतान के कारण परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। बैंक बैलेंस में अचानक तेजी आ सकती है। सुसराल पक्ष से गुड न्यूज मिलेगी।

मकर वालों का होगा प्रमोशन

इस राशि के नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस के लिए लिए भी दिन शुभ है। कोई बड़ी डील होने से उत्साह बना रहेगा। प्रोडक्शन बढ़ाने पर जोर रहेगा। इंटरव्यू में सफलता मिलने की उम्मीद है। परिवार में कोई पार्टी या दावत हो सकती है।

मीन वाले को मिलेगी सफलता

इस राशि के लोगों को कईं मामलों में सफलता मिल सकती है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। परिवार में भी सुख-शांति रहेगी। स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत के अनुसार अच्छा फल मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।


ये भी पढ़ें-
 

सूर्य ने बदली राशि, किसे मिलेगा पैसा-किसके शुरू होंगे अच्छे दिन? जानें राशिफल से

 

Shani Margi 2024: किन 5 राशि वालों के घर आएंगी महालक्ष्मी? शुरू होंगे अच्छे दिन


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।


 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज