Shani Margi 2024: 15 नवंबर की शाम शनि ग्रह अपनी ही राशि यानी कुंभ में मार्गी होगा यानी सीधी चाल चलने लगेगा। शनि की चाल में परिवर्तन से 5 राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे यानी इन पर देवी लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। 

Shani Margi 2024 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्यायाधीश कहा गया है। ऐसी मान्यता है कि मनुष्यों को उनके अच्छे-बुरे कर्मों का फल शनिदेव ही देते हैं। शनि ग्रह हर ढाई साल में राशि बदलता है। वर्तमान में ये अपनी ही राशि कुंभ में है। 15 नवंबर 2024 को शनि ग्रह कुंभ में वक्री से मार्गी हो जाएगा यानी सीधी चाल से चलने लगेगा। शनि की चाल में परिवर्तन का असर 5 राशि वालों के लिए बहुत ही खास रहेगा। इनके अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे और देवी लक्ष्मी की कृपा भी इन पर रहेगी। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 5 राशियां…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष वालों को होगा धन लाभ

शनि की चाल बदलने से इस राशि के लोगों को अच्छा-खासा लाभ होगा। इनके अटके हुए पैसे मिल सकते हैं। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा भी इस समय मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए भी ये समय बहुत ही फायदा देने वाला रहेगा। बिजनेस में अचानक कोई बड़ी डील हो सकती है। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा।

मिथुन वालों को मिलेगी गुड न्यूज

इस राशि के लोगों पर देवी लक्ष्मी की कृपा बरसेगी यानी धन लाभ होगा। पुश्तैनी संपत्ति में से हिस्सा मिल सकता है, जिससे अचानक इनके बैंक बैलेंस में तेजी आ सकती है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा। कोई अच्छी खबर इनकी टेंशन दूर कर सकती है। सेहत में भी सुधार होगा।

सिंह वालों की चमकेगी किस्मत

इस राशि के लोगों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। अतिरिक्त आय होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में अधिकारी इनके काम से खुश रहेंगे। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम एंजाय करेंगे। मनचाहा भोजन मिलेगा। माता-पिता से सहयोग मिलेगा, जिससे कर्जा चुकाने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक वाले शुरू करेंगे नया काम

देवी लक्ष्मी की कृपा से इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बन रहे हैं। ये लोग नया काम शुरू कर सकते हैं, जिससे भविष्य में इन्हें फायदा होगा। सोच-समझकर लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। शेयर मार्केट से लाभ होगा। परिवार में किसी का विवाह या सगाई आदि शुभ काम हो सकते हैं।

मीन वालों की दूर होगी टेंशन

इस राशि के लोगों की कोई बड़ी टेंशन दूर हो सकती है, जिससे ये राहत की सांस लेंगे। नौकरी में अधिकारी इनके काम से बहुत खुश रहेंगे, इनका प्रमोशन और इंक्रीमेंट भी हो सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। ससुराल पक्ष से संपत्ति का हिस्सा भी इन लोगों को मिल सकता है।


ये भी पढ़ें-

Shani Margi 2024: 15 नवंबर से बदलेगी शनि की चाल, ये 4 राशि वाले हो जाएं सावधान


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।