Lucky Rashi 17 November 2024: किसे मिलेगा प्रमोशन-कौन खरीदेगा नई प्रॉपर्टी?

Published : Nov 16, 2024, 04:00 PM IST
Lucky-Rashifal_17-Nov-2024

सार

17 नवंबर, रविवार को 4 राशियों - मेष, सिंह, वृश्चिक और मीन - के लिए शुभ फल मिलेंगे। अटके काम पूरे होंगे, खुशखबरी मिलेगी और लिए गए फैसले सही साबित होंगे।

Lucky Rashi of 17 November 2024: 17 नवंबर, रविवार का दिन 4 राशि वालों के लिए शानदार रहेगा यानी इन्हें शुभ फल मिलेंगे। अटके हुए कामों में तेजी आएगी। कोई गुड न्यूज भी इन राशि वालों को मिल सकती है। आज लिए फैसले सही साबित होंगे। ये हैं 17 नवंबर 2024 की 4 लकी राशियां- मेष, सिंह, वृश्चिक और मीन।

मेष वालों को होगा प्रमोशन

इस राशि के लोगों का 17 नवंबर को प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। फोन पर आपको इसकी सूचना मिल सकती है। बिजनेस के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी। इन्वेस्टमेंट से लाभ होगा। सेहत में पहले से काफी सुधार देखने को मिलेगा। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनकर आपको बहुत खुशी होगी। धन लाभ के योग भी बनेंगे।

सिंह वाले रहेंगे खुशनसीब

इस राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। ये जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें इन्हें सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म के कामों में रुचि रहेगी। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे, कहीं बाहर डिनर पर भी जा सकते हैं। पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी होगी। मनचाहा भोजन मिलेगा। सेहत से जुड़े मामले पहले से काफी ठीक रहेंगे।

वृश्चिक वालों को मिलेगी मनचाही नौकरी

इस राशि के लोगों को मनचाही नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। कोई गुड न्यूज भी इस समय आपको मिल सकती है। इन्वेस्टमेंट के लिए समय एकदम परफेक्ट है, इसका फायदा निकट भविष्य में होगा। उधार दिए हुए पैसे मिलने से राहत मिलेगी। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने से लाभ होगा। संतान से सुख मिलेगा।

मीन वाले खरीदेंगे संपत्ति

इस राशि के लोग नई संपत्ति जैसे मकान या प्लॉट खरीद सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में अगर कोई मामला है तो उसमें सफलता मिलेगी। परिवार में भी सुख-शांति रहेगी। लव लाइफ के मामलों पर घर वालों की मुहर लग सकती है। दोस्तों की सलाह आपके बहुत काम आएगी। सेहत में अचानक पॉजिटिव चेंज महसूस करेंगे।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज