सूर्य ने बदली राशि, किसे मिलेगा पैसा-किसके शुरू होंगे अच्छे दिन? जानें राशिफल से

Published : Nov 16, 2024, 09:22 AM IST
Surya-November-2024-Rashifal

सार

Surya Gochar 2024 In Vrishchik: सौर मंडल का राजा सूर्य 16 नवंबर, शनिवार को तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुका है। सूर्य को इस राशि परिवर्तन को वृश्चिक संक्रांति कहा जाएगा। इसका असर सभी राशियों पर होगा। 

Surya Gochar 2024 In Vrishchik Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य हर महीने राशि बदलता है। 16 नवंबर, शनिवार को सूर्य तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुका है। सूर्य के इस राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों की लाइफ में शुभ-अशुभ रूप में देखने को मिलेगा। कुछ लोगों के लिए सूर्य का एक राशि परिवर्तन बहुत ही शानदार रहेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…

मेष वालों की चमकेगी किस्मत

सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। नए काम करने की ओर अग्रसर होंगे। अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। सुखद सूचनाएं मिलेंगी एवं कार्य समय पर संपन्न होंगे। कोर्ट-कचहरी के विवादों में जीत मिलेगी। दोस्तों की सहायता प्राप्त होगी। अटका हुआ धन भी इस दौरान आपको मिल सकता है। कुल मिलाकर ये समय इनके लिए शुभ रहेगा।

सिंह वालों को होगा धन लाभ

तय इनकम के अलावा और भी माध्यमों से अतिरिक्त आय हो सकती है, जिससे आप काफी खुश रहेंगे। मेहमानों के आने से खुशी होगी और वर्क प्लेस पर भी लोग आपका सम्मान करेंगे। अपनी योग्यता के अनुसार कार्य करने में सक्षम होंगे। महिलाओं के लिए ये समय विशेष शुभ फल देने वाला रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा। सेहत में पॉजिटिव रिजल्ट आएंगे।

वृश्चिक वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त होंगी। नए मकान खरीदने संबंधी योजना बन सकती है। आपका विरोध करने वाले चुप रहेंगे एवं वर्क प्लेस पर आपका वर्चस्व स्थापित होगा। नए संपर्क लाभ दिलाने वाले होंगे। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। लाइफ पार्टनर की भावनाएं समझने में सफल रहेंगे।

कुंभ वालों को मिलेगी गुड न्यूज

इस राशि के लोगों को जल्दी ही कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा एवं विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। परिवार के लिए समय मिलाजुला रह सकता है। किसी भी फैसले में जीवनसाथी की सहमति जरूर लें, इसमें आपका ही फायदा होगा। नौकरी में अधिकारी आपसे काफी खुश रहेंगे। बिजनेस में नए सौदों की प्राप्ति हो सकती है।


ये भी पढ़ें-

Shani Margi 2024: किन 5 राशि वालों के घर आएंगी महालक्ष्मी? शुरू होंगे अच्छे दिन


Shani Margi 2024: 15 नवंबर से बदलेगी शनि की चाल, ये 4 राशि वाले हो जाएं सावधान


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

27 दिसंबर का राशिफल, 5 राशि को होगा फायदा
Shani Sade Sati Dhaiya 2026: नए साल में मेष समेत 5 राशियों पर शनि की टेढ़ी नजर, जानिए उपाय