Mithun Rashifal 2026: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

Published : Nov 03, 2025, 06:15 AM IST

Mithun Rashifal 2026: राशि चक्र की तीसरी राशि है मिथुन। इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। जिन लोगों का नाम का, की, कु, के, को, ध, ड़, छ और ह अक्षर शुरू होता है, वे मिथुन राशि के होते हैं। ऐसे लोग बोलने में बहुत ही चतुर होते हैं।

PREV
113
मिथुन राशि के लिए साल 2026 कैसा रहेगा?

Gemini Yearly Horoscope 2026: गणेशजी कहते हैं साल 2026 में पैतृक संपत्ति को लेकर भाइयों से आपका विवाद हो सकता है, ये मसला कोर्ट-कचहरी तक पहुंच सकता है। नौकरी में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों से दूर रहने में ही भलाई है। युवा अपने लक्ष्यों से भटक सकते हैं। अप्रैल के बाद स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। इस वर्ष बृहस्पति की स्थिति आपके लिए शुभ रहेगी, जिसके कारण समाज में सम्मान मिलेगा। साझेदारों से किसी बात पर छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं। संतान के भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारुवाला से जानें मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026…

ये भी पढ़ें-
Vrishbah Rashifal 2026: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

213
मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जनवरी 2026? (Horoscope for Gemini January 2026)

इस राशि के लोगों को वर्क प्लेस पर सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। कुछ मामलों में आपको आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने आय आपकी बेहतर रहेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। रूके हुए कामों में गति आएगी। किसी यात्रा पर जाने का विचार बनेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। महीने के मध्य में जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। अगर आप अविवाहित हैं, तो मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। साझेदारी के बिजनेस में सोच-समझकर निर्णय लें। पेट संबंधी रोग हो सकते हैं। अनावश्यक यात्राएं न करें।


ये भी पढ़ें-
Mesh Rashifal 2026: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

313
मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा फरवरी 2026? (Horoscope for Gemini February 2026)

इस महीने आपको किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ेगा। बिजली के उपकरणों के प्रयोग में सावधानी बरतें नहीं तो शारीरिक कष्ट हो सकता है। संतान से सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी में आपका प्रभाव पहले से ज्यादा रहेगा। नया बिजनेस शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। धार्मिक आयोजनों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। मजबूरी में अनचाहे काम भी करने पड़ सकते हैं। मित्रों से मुलाक़ात होगी, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे और कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी।

413
मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मार्च 2026? (Horoscope for Gemini March 2026)

इस महीने शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन ऐसा होगा नहीं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। आमदनी पहले से बेहतर रहेगी। नया वाहन खरीद सकते हैं। विवाह योग्य लोगों के लिए योग्य प्रस्ताव मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। इनकम में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकते हैं। किसी वजह से थकान का अनुभव भी होगा। संक्रमण से बचकर रहें।

513
मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल 2026? (Horoscope for Gemini April 2026)

इस सप्ताह कामकजी महिलाओं को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आमदनी बढ़ने से खुशी मिलेगी। नया वाहन खरीदने का मन बनेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा जिससे धन प्राप्ति होगी। आपका मनचाहा रिश्ता और भी मज़बूत और गहरा होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर और प्रेमपूर्ण रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। व्यवसाय में लाभदायक सौदे हो सकते हैं। सेहत की दृष्टि से समय अनुकूल है। त्वचा से संबंधित रोग हो सकते हैं। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। प्रेम संबंध विवाह मे बदल सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

613
मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मई 2026? (Horoscope for Gemini May 2026)

इस राशि के लोगों को संतान से सुख और सहयोग मिलेगा। युवा अपने लक्ष्य पूरा करने में सफल रहेंगे। कोर्ट में चले रहे विवादित मामलों में फैसला आपके पक्ष में होगा। क्रोध से बचें। आमदनी पहले से अच्छी रहेगी लेकिन फिर भी पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। बिजनेस से जुड़ी यात्रा हो सकती है। सरकारी मामले अटक सकते हैं। शुरुआती परेशानियों के बाद यह महीना नौकरी के लिए बेहतरीन रहेगा। बिजनेस की स्थित पहले से बेहतर रहेगी, किसी तरह का कोई जोखिम न लें। हाई ब्लड प्रेशर के मरीज अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।

713
मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून 2026? (Horoscope for Gemini June 2026)

इस महीने आपकी इनकम पहले से ज्यादा हो सकती है। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता मिल सकती है। दोस्तों के सहयोग से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में जाने का योग बनेगा। नौकरी में विवादास्पद स्थितियां बन सकती हैं। बिजनेस में मंदी रह सकती है। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अगर आप इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो सोच-समझकर फैसला करें। महीने के अंत में बुखार और सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। संतान के सहयोग से आपको खुशी मिलेगी।

813
मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जुलाई 2026? (Horoscope for Gemini July 2026)

इस महीने बेरोजगारों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। सरकारी नौकरी वाले लोगों के लिए समय अनुकूल है। व्यापार से जुड़ी यात्राएं थका देने वाली रहेगी। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा आपके पक्ष में आने की उम्मीद रहेगी। रिश्तों में आ रही दूरियों को कम करने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य के लिए समय अच्छा रहेगा। अगर आपको शुगर या ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर आ सकती है जो आपके लिए तनाव का कारण रहेगी। पैसों के मामले में किसी पर भी भरोसा न करें।

913
मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त 2026? (Horoscope for Gemini August 2026)

ये महीना बिजनेस के लिए अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलेगी। बच्चों को किसी मामले में आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है। विरोधियों की आवाज़ शांत होगी, वे चाहकर भी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। नौकरी में दिए गए लक्ष्य पूरे होंगे और नया प्रोजेक्ट भी मिल सकता है। प्रेमियों के लिए समय सामान्य रहने वाला है। बिजनेस में आप अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे निकल सकते हैं और लाभ के अवसरों का पूरा लाभ उठाने में सफल भी रहेंगे। कोई पुराना रोग दूर हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी से करें।

1013
मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सितंबर 2026? (Horoscope for Gemini September 2026)

बिजनेस में लाभ की संभावना अधिक रहेगी। जीवनसाथी से आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। आपको अपने आस-पास के लोगों से सावधान रहना चाहिए, कोई अपना ही आपको धोखा दे सकता है। धन का आगमन होता रहेगा और घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। वर्क प्लेस पर आपकी स्थिति मज़बूत रहेगी। विरोध के स्वर कम होंगे और आस-पास के लोगों से संबंध बेहतर होंगे। अगर कहीं पैसा अटका हुआ है तो वह भी वापस मिल सकता है। प्रेम संबंधों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के लिए समय मिला-जुला है।

1113
मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अक्टूबर 2026? (Horoscope for Gemini October 2026)

इस राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी यानी प्रमोशन हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय है। आपको आपको गलत काम करने की सलाह दे सकता है, इस समय आपको अपनी बुद्धि का इस्तेमाल कर सही-गलत का फैसला लेना होगा। इस महीने आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन ख़र्चे भी ज़्यादा होंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। प्रेमी जोड़ों के लिए समय अनुकूल रहेगा। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। लोग आपके काम करने के तरीके से प्रभावित हो सकते हैं। बिजनेस में भी लाभ की स्थिति बनेगी।

1213
मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नवंबर 2026? (Horoscope for Gemini November 2026)

इस राशि के लोग अनजान लोगों से बिजनेस न करें नहीं तो बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में आपको कहीं यात्रा पर जाना पड़ेगा। इस महीने आमदनी अच्छी रहेगी। दूसरों के कारण आपकी निजता भंग हो सकती है। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है जो आपको राहत प्रदान करेगी। प्रेमियों के लिए यह समय सुखद अहसास दिलाने वाला रहेगा। इस दौरान अपने रिश्ते में आई दूरियों को पाटने के अवसर मिलेंगे। पेट से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। कुछ मामलों में आपको ना चाहते हुए भी हामी भरनी पड़ सकती है।

1313
मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर 2026? (Horoscope for Gemini December 2026)

इस महीने आप सजावटी चीजों पर ज्यादा पैसा खर्च कर सकते हैं। आपके शत्रु परास्त होंगे। नौकरी के अलावा अन्य स्रोतों से भी आय प्राप्त हो सकती है। कार्यस्थल पर आपको प्रशंसा मिलेगी और प्रसन्नता बनी रहेगी। अदालती मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं। बिजनेस से जुड़ी यात्रा सफल रहेगी। निवेश करने से बचने की कोशिश करें। आपको किसी प्रमुख धार्मिक स्थल की यात्रा करने का अवसर मिलेगा। प्रेमियों के लिए समय अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। मौसम का थोड़ा नकारात्मक प्रभाव आपकी सेहत पर पड़ सकता है।

Read more Photos on

Recommended Stories