MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Vrishbah Rashifal 2026: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

Vrishbah Rashifal 2026: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

Vrishbah Rashifal 2026: राशि चक्र की दूसरी राशि है वृषभ। इसके स्वामी शुक्र ग्रह हैं। जिन लोगों का नाम इ, उ, ए, ओ, वा, व, वी, वू, वे और वो अक्षर से शुरू होता है, वे सभी वृषभ राशि के अंतर्गत आते हैं। ऐसे लोग बहुत ही परिश्रमी और ईमानदार होते हैं।

7 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Nov 02 2025, 06:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
वृषभ राशि के लिए साल 2026 कैसा रहेगा?
Image Credit : Gemini AI

वृषभ राशि के लिए साल 2026 कैसा रहेगा?

Taurus Yearly Horoscope 2026: गणेशजी कहते हैं कि वृषभ राशि वालों के लिए साल 2026 मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। इस साल ये विभिन्न रोगों से परेशान रहेंगे। शत्रु हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन पुरी तरह से सफल नहीं हो पाएंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है वहीं बेरोजगारों को रोजगार मिलने की भी संभावना है। इस वर्ष ये नया वाहन खरीद सकते हैं। साल के मध्य में किसी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। ना चाहते हुए भी किसी काम के लिए कर्ज लेना पड़ेगा। किस प्रिय मित्र या रिश्तेदार से वियोग हो सकता है। ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारुवाला से जानें वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026…

ये भी पढ़ें-
Mesh Rashifal 2026: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

213
वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जनवरी 2026? (Horoscope for Taurus January 2026)
Image Credit : Gemini AI

वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जनवरी 2026? (Horoscope for Taurus January 2026)

महीने के पहले सप्ताह में कुछ अनचाही स्थिति का सामना करना पड़ सकात है। इस समय कोई आपको धोखा दे सकता है। नया काम शुरू करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। किसी तीसरे व्यक्ति के कारण प्रेम संबंधों में दरार आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह महीना तरक्की देने वाला रहेगा। अटका हुआ पैसा भी मिल सकता है। किसी के सहयोग से भूमि, भवन या कोई अन्य अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। सामाजिक स्थिति बेहतर रहेगी। इस महीने ईलाज पर ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। कोई बुरी खबर भी मिल सकती है।

ये भी पढ़ें-
Monthly Rashifal November 2025: नवंबर में किसका बढ़ेगा बैंक बैलेंस-कौन रहेगा अनलकी? जानें 12 राशियों का हाल

313
वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा फरवरी 2026? (Horoscope for Taurus February 2026)
Image Credit : Gemini AI

वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा फरवरी 2026? (Horoscope for Taurus February 2026)

इस महीने सफलता पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। कुछ अनचाहे मेहमान घर आने से आपको बैचेनी महूसस होगी। प्रेम जीवन में बिना सोचे-समझे कोई भी फैसला जल्दबाज़ी में न लें वरना बाद में पछताना पड़ेगा। नौकरी-बिजनसे से जुड़ी कोई विदेश यात्रा हो सकती है। कोई बड़ा निवेश करने का मन इस महीने आप बना सकते हैं। महीने के अंतिम दिन खुशियों भरे रहेंगे। छात्रों के लिए करियर की नई संभावनाएं बन सकती हैं।

413
वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मार्च 2026? (Horoscope for Taurus March 2026)
Image Credit : Gemini AI

वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मार्च 2026? (Horoscope for Taurus March 2026)

इस महीने आप नौकरी में बेहतर प्रदर्शन करेंगे, जिससे निकट भविष्य में प्रमोशन के योग भी बन सकते हैं। लव लाइफ में खुशियाँ बनी रहेंगी। कोई पुराना विवाद आपसी सहमति से सुलझ सकता है। परिवार में किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। परिवार में किसी शुभ कार्य भी इस महीने होने की संभावना है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। लाइफ पार्टनर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ते आ सकते हैं। वर्क प्लेस पर किसी से विवाद होने की संभावना है। मौसमी बीमारियां परेशान करेंगी।

513
वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल 2026? (Horoscope for Taurus April 2026)
Image Credit : Gemini AI

वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल 2026? (Horoscope for Taurus April 2026)

इस महीने सुख-सुविधाओं पर ज़्यादा पैसा खर्च होगा। विरोधी आपकी कमज़ोरी का फ़ायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। युवा लोग अपने दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ा प्रोजेक्ट पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी पारिवारिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। लाइफ पार्टनर से रिश्तों में मजबूती आएगी। पति-पत्नी का रिश्ता दोस्ताना रहेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें नहीं पेट दर्द परेशान कर सकता है। नौकरी में कोई नया प्रोजेक्ट आपको मिलने से खुशी होगी।

613
वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मई 2026? (Horoscope for Taurus May 2026)
Image Credit : Gemini AI

वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मई 2026? (Horoscope for Taurus May 2026)

इस राशि के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। स्टूडेंट्स मनचाहा परिणाम न मिलने से असंतुष्ट रहेंगे। इन्हें अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा बात बिगड़ सकती है। युवा अपने लक्ष्यों से भटक सकते हैं। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। अतिरिक्त आय भी हो सकती है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। इस राशि के बुजुर्गों को जोड़ों के दर्द की समस्या बनी रहेगी। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। नए प्रेम संबंध भी इस महीने में बन सकते हैं।

713
वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून 2026? (Horoscope for Taurus June 2026)
Image Credit : Gemini AI

वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून 2026? (Horoscope for Taurus June 2026)

इस महीने संपत्ति से जुड़े मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं। परिवार में कोई शुभ कार्य जैसे विवाह, सगाई आदि हो सकता है। बिजनेस को लेकर नए विचार मन में आ सकते हैं। नया वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं। नौकरी में दी गई जिम्मेदारी आप समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। कोई पुरानी डील इस महीने पूरी होने से धन लाभ होगा। सेहत की दृष्टि से ये समय अनुकूल रहने वाला है। युवा अपने करियर को लेकर उत्साहित रहेंगे। मामा पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। संतान की सफलता देखकर खुशी होगी।

813
वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जुलाई 2026? (Horoscope for Taurus July 2026)
Image Credit : Gemini AI

वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जुलाई 2026? (Horoscope for Taurus July 2026)

इस महीने आपका धार्मिक कार्यक्रमों में आना-जाना लगा रहेगा। चंद्रमा के शुभ प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। नया प्रॉपर्टी जैसे मकान-दुकान आदि खरीदने का विचार मन में रहेगा। लाइफ पार्टनर से अगर किसी बात पर विवाद चल रहा है तो वह खत्म हो सकता है। जॉब में स्थिति आपके लिए अच्छी रहेगी। मनचाहे स्थान पर ट्रांसफर की बात भी हो सकती है। बिज़नेस में कोई बड़ी डील या कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। इस महीने पुरानी बीमारियों से कुछ राहत मिल सकती है, बस आपको बाहर का खाना खाने से बचना होगा।

913
वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त 2026? (Horoscope for Taurus August 2026)
Image Credit : Gemini AI

वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त 2026? (Horoscope for Taurus August 2026)

इस महीने आपका कोई प्लान सफल होगा, जिससे धन लाभ के योग भी बनेंगे। नौकरी में अधिकारी आपके काम से बहुत खुश रहेंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा जिससे आपकी शादीशुदा ज़िंदगी खुशहाल रहेगी। अगर लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो इसमें भी सफलता मिलेगी। बच्चों से सुख और प्यार मिलेगा। आपको अपनी पसंद का वास्तु गिफ्ट के रूप में मिल सकती है। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा इस समय मिल सकता है। यात्रा पर जाना सुखद रहेगा। युवा अपना लक्ष्य पाने में सफल रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

1013
वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सितंबर 2026? (Horoscope for Taurus September 2026)
Image Credit : Gemini AI

वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सितंबर 2026? (Horoscope for Taurus September 2026)

इस महीने बिजनेस में अच्छा खासा फायदा होने के योग बन रहे हैं। घर की सजावट पर काफी पैसा खर्च हो सकता है। बच्चों से फाईनेंशल सपोर्ट मिलेगा। इन्वेस्टमेंट से फायदा होगा और पुश्तैनी संपत्ति से जुड़े मामले भी आपके पक्ष में आ सकते हैं। पति-पत्नी का रिश्ता नए लेवल तक पहुंच सकता है। प्रेमी जोड़ों के लिए भी ये समय अनुकूल रहने वाला है। नौकरी में आपको अधिकारियों का सहयोग मिलेगा जिससे टारगेट आसानी से पूरे हो जाएंगे। हेल्थ के लिए समय अच्छा है। इस महीने आपको किसी बड़ी बीमारी का डर नहीं है।

1113
वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अक्टूबर 2026? (Horoscope for Taurus October 2026)
Image Credit : Gemini AI

वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अक्टूबर 2026? (Horoscope for Taurus October 2026)

इस राशि के लोग विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं, उनका इंतजार खत्म हो सकता है। नौकरी में हर काम समय पर पूरे होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। इस महीने आने वाले त्योहारों का खुलकर आनंद लेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आमदनी पहले से बेहतर रहेगी और काम समय पर पूरे होंगे। नया काम शुरू करने के लिए भी ये समय अनुकूल है। ज़मीन-मकान से लाभ होगा। सरकारी कामों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। जीवन साथी का भरपूर साथ देगा। वर्क प्लेस पर आपके काम की तारीफ होगी। स्वास्थ्य हर तरह से अच्छा रहेगा। पुराने रोगों में आराम मिलेगा।

1213
वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नवंबर 2026? (Horoscope for Taurus November 2026)
Image Credit : Gemini AI

वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नवंबर 2026? (Horoscope for Taurus November 2026)

इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। विवादित मामलों में आपका पक्ष मजबूत हो सकता है। प्रेम संबंधों को लेकर नए विवाद शुरू हो सकते हैं। जरूरी कामों में बाधाएं आ सकती हैं। नौकरी-बिजनेस के लिए समय अनुकूल है। किसी नए क्षेत्र में व्यवसाय करने का मौका मिल सकता है। अगर आपको किसी चीज़ से एलर्जी है, तो सावधान रहें। गर्दन में दर्द की समस्या हो सकती है। दूसरों की बातों में आकर कोई भी निर्णय न लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा।

1313
वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर 2026? (Horoscope for Taurus December 2026)
Image Credit : Gemini AI

वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर 2026? (Horoscope for Taurus December 2026)

ये महीना प्रेम संबंधों के लिए अच्छा नहीं है। नौकरी में काम का दबाव अधिक रहेगा। लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलने से कुछ मसले हल हो सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। आमदनी में भी पहले से काफी सुधार होगा और शुभ समाचार प्राप्त होंगे। समाज हित में किए गए कामों के लिए आपको समाज में सम्मानित किया जा सकता है। बिजनेस में लगातार लाभ की स्थिति बनती चली जाएगी। पुराने रोगों में कुछ सुधार होगा, लेकिन तनाव और दर्द की शिकायत बनी रहेगी। विवादों से दूर रहने में ही भलाई है।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
राशिफल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Recommended image2
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज
Recommended image3
10 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों को होगी एक्सट्रा इनकम
Recommended image4
9 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों की लव लाइफ रहेगी खुशहाल
Recommended image5
Shukra Gochar 2026: 3 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन, शुक्र करेगा कंगाल-होगी बड़ी धन हानि
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved