Monthly Horoscope January 2026: साल 2026 का पहला महीना जनवरी बहुत ही खास रहेगा क्योंकि इस महीने में सूर्य, मंगल राशि परिवर्तन करेंगे। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशि के लोगों पर होगा। जानें जनवरी 2026 के मासिक राशिफल से अपना भविष्य।
Monthly Rashifal 1-31 January 2026: जनवरी 2026 में कईं बड़े ग्रह राशि बदलेंगे। इस महीने में सबसे पहले शुक्र ग्रह 12 जनवरी को धनु से निकलकर मकर में प्रवेश करेगा। इसके बाद 14 को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। मंगल 15 को धनु से मकर में प्रवेश करेगा, बुध ग्रह 17 जनवरी को धनु से मकर में प्रवेश करेगा। इनके अलावा चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि बदलेगा। ग्रहों के राशि बदलने से कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे, जिसका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। जनवरी 2026 का महीना किस राशि के लिए कैसा रहेगा? जानें मासिक राशिफल से…
इस राशि के लोगों को साल के पहले महीने में संतान से अच्छा सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग भी इस महीने में बनेंगे। कोर्ट-कचहरी में अगर कोई विवाद चल रहा है तो इसमें सफलता मिलेगी। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखने की जरूर तहै। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। नया काम शुरू करने के लिए समय उत्तम है। अंतिम सप्ताह में कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
इस महीने आप किसी के सहयोग से नया मकान या अन्य कोई अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। सामाजिक स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। नया काम शुरू करने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। पैसा अटका है तो वह मिल सकता है। वर्क प्लेस पर कुछ अनचाही स्थिति का सामना करना पड़ेगा। प्रेम संबंधों में दूरियां आ सकती हैं। घर में किसी के इलाज पर काफी पैसा खर्च हो सकता है।
413
मिथुन राशिफल जनवरी 2026
इस महीने आपको ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा जिससे कुछ परेशानियां दूर हो सकती हैं। वर्क प्लेस पर सहकर्मियों से विवाद के योग बन रहे हैं। किसी बात को लेकर जीवन साथी से कहासुनी संभव है। साझेदारी के बिजनेस में सोच-समझकर ही आगे बढ़ें। पेट से संबंधित रोग परेशान करेंगे, इसलिए खान-पान पर नियंत्रण रखें। गैरजरूरी यात्राओं को टालना ही बेहतर है। मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है।
513
कर्क राशिफल जनवरी 2026
इस महीने प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग बनेंगे। पैसों के लेन-देन में अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए नहीं तो नुकसान संभव है। नौकरी में कोई बड़ा पद मिल सकता है यानी प्रमोशन होने की संभालवा है। मांगलिक उत्सव जैसे विवाह, सगाई आदि में जाने का मौका मिलेगा। ऑफिस में काम का बोझ अधिक होने से तनाव की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मज़बूती आएगी।
613
सिंह राशिफल जनवरी 2026
इस महीने किसी को भी पैसा उधार न दें नहीं तो ये पैसा डूब सकता है। पुरानी बीमारियां इस महीने परेशान कर सकती हैं। दूसरों की बातों में आकर कोई गलत फैसला भी आप ले सकते हैं। वर्क प्लेस पर विवाद की स्थिति बन सकती है इसलिए अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। अगर आप किराएदार हैं तो दुकान या मकान मालिक से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
713
कन्या राशिफल जनवरी 2026
इस महीने घरेलू कामों में ज्यादा पैसा खर्च होने से आपका बजट खराब हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर ही पैसा खर्च करें। धार्मिक कामों में आपकी रुचि ज्यादा रहेगी। सेहत को लेकर छोटी-मोटी परेशानियां इस महीने होती रहेंगी यानी अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। बाहर का खाना खाने से बचें। नौकरी में अधिकारियों से किसी बात पर नोंक-झोंक संभव है। लव लाइफ के लिए ये महीना ठीक-ठाक रहेगा।
813
तुला राशिफल जनवरी 2026
इस राशि के अविवाहित लोगों के लिए इस महीने योग्य रिश्ता आ सकता है। अगर ये नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए भी समय अनुकूल है। नौकरी में भी इनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन करने से बचें। महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन की चीजों पर काफी पैसा खर्च करेंगी। स्थायी संपत्ति जैसे मकान-दुकान आदि से लाभ होगा। महीने के अंत में धन लाभ संभव है।
913
वृश्चिक राशिफल जनवरी 2026
सेहत को लेकर छोटी-मोटी परेशानियां इस पूरे महीने में बनी रहेंगी। नया वाहन इस महीने आप खरीद सकते हैं। इनकम में वृद्धि होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा भी इस महीने में हो सकती है लेकिन इसमें आपको कष्ट बहुत होगा। प्रॉपर्टी के चलते घर-परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। ऐसी स्थिति में आपको सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए। कुछ लोग आपका भलमन साहत का फायदा उठा सकते हैं।
1013
धनु राशिफल जनवरी 2026
इस महीने आपकी आय की स्थिति में कुछ कमी आ सकती है। महीने के बीच में कोई गुड न्यूज आपको मिल सकती है। संतान से जुड़ी कोई टेंशन है तो वह दूर भी इस महीने में दूर होने की संभावना है। सरकार से जुड़े अटके हुए काम पूरे होंगे। स्टूडे्ंटस को मनचाही सफलता मिलेगी, जिससे पूरे परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। बिजनेस-नौकरी की स्थिति भी पहले से काफी बेहतर रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
1113
मकर राशिफल जनवरी 2026
इस राशि के लिए ये महीने थोड़ा मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। किसी अनचाही यात्रा का योग बन रहा है। पुरानी बीमारी इस महीने आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। परिवार में छोटी-छोटी बातों पर बहस की स्थिति बनेगी, जिससे आपका तनाव काफी बढ़ सकता है। इस महीने इन्वेस्टमेंट सोच-समझकर करें नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है। नौकरी में काम का बोझ काफी अधिक रहेगा। महीने के अंत में धन लाभ होगा।
1213
कुंभ राशिफल जनवरी 2026
इस महीने आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं, जो भविष्य में आपके बहुत काम आएंगे। लव लाइफ के लिए ये महीना अनुकूल है। पैसों के हिसाब-किताब में कोई गलती हो सकती है इसलिए ये काम बहुत ध्यान से करें। वर्किंग वूमन को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है जैसे प्रमोशन या इंक्रीमेंट आदि। संपत्ति के मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी, बिना पढ़े किसी भी कागज पर साइन करने से बचें।
1313
मीन राशिफल जनवरी 2026
महिलाओं को इस महीने अपनी हेल्थ का खास ध्यान रखना चाहिए नहीं तो अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। प्रॉपर्टी के मामलों में आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। इस महीने आप वाहन चलाते समय सावधान रहें नहीं तो छोटी-मोटी दुर्घटना हो सकती है। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट का काम करने वालों को बड़ा मुनाफा होने के चांस हैं। संतान से सुख मिलेगा।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।