
Monthly Rashifal 1-31 July 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर महीने 3-4 ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है। ग्रहों का ये राशि परिवर्तन सीधे हमारे जीवन पर असर डालता है। किसी के लिए ये शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। जुलाई 2025 का महीना हमारे लिए कैसा रहेगा, ये जानने की इच्छा सभी के मन में है क्योंकि इस महीने में ग्रहों का बड़ा उलट-फेर होने वाला है। आगे मासिक राशिफल से जानिए जुलाई 2025 का महीना आपके लिए कैसा रहेगा…
यह महीना नौकरीपेशा लोगों के लिए खास है, प्रमोशन और इंक्रीमेंट दोनों मिल सकता है। अटके हुए काम भी इस महीने हो सकते हैं। महीने के बीच में सेहत को लेकर थोड़ी परेशान हो सकती है लेकिन अंत तक सब ठीक हो जाएगा। लव लाइफ के हिसाब से भी ये महीना ठीक ही रहेगा। युवा अपने करियर को लेकर सजग रहेंगे। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता मिलेगी।
इस महीने परिवार में किसी से विवाद हो सकता है, आपके लिए वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। लव पार्टनर से संबंध और मजबूत होंगे। बिजनेस में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है, सावधान रहें। नौकरी में सफलता पाने के लिए आपको असाधारण रूप से कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। सेहत ठीक रहेगी।
इस महीने आप परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। माता या पिता से संबंधों में मधुरता आएगी, जिससे परिवार में खुशियाँ बनी रहेंगी। नौकरी में कोई अच्छा ऑफर भी आपको मिल सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ किसी तरह की गलतफहमी हो सकती है। बिजनेस में इस महीने आपको खूब मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन उसका फल उतना नहीं मिलेगा। सेहत को लेकर परेशान होना पड़ेगा।
इस राशि के छात्रों को इस महीने पढ़ाई को लेकर गंभीर रहना होगा, नहीं तो परीक्षा परिणाम बिगड़ सकता है। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह महीना शुभ रहेगा। अधिकारी इनके काम से काफी खुश रहेंगे। बिजनेस को लेकर कुछ छोटी यात्राएं हो सकती हैं लेकिन अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाएगा। पैसा भी काफी खर्च होगा।
इस राशि के लोगों इस महीने बिजनेस के मामलों में सावधान रहने की जरूरत है नहीं तो कोई धोखा दे सकता है। ये लोग इस महीने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। किसी लंबी यात्रा की योजना भी बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों के जीवन में कुछ अच्छे बदलाव आ सकते हैं। किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात होगी। तनाव थोड़ा काम होगा। सेहत ठीक रहेगी।
यह महीना इस राशि के लोगों के लिए मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलेगी। लाभ के कईं मौके आपको इस महीने मिल सकते हैं। इन्वेस्टमेंट के लिए भी ये समय अनुकूल रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। युवा अपने भविष्य को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं। नौकरी में अधिकारियों से बचकर रहें तो बेहतर रहेगा।
इस महीने बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिलेगा। परिवार में कोई छोटा सदस्य आने से खुशियों का माहौल रहेगा। थोड़ा समय धर्म के कामों में भी बीतेगा। बहुत ज्यादा बोलना ठीक नही है इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें तो ठीक रहेगा। नए प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। नौकरी के अलावा भी आय का कोई अन्य साधन मिल सकता है। संतान से सुख मिलेगा।
इस महीने इन लोगों को पद, प्रतिष्ठा और धन सब कुछ मिलेगा। स्टूडेंट्स बड़ों की सलाह मानकर आगे बढ़ेंगे। राजनीति में नेतृत्व क्षमता के कारण अच्छा नाम कमाएँगे। बिजनेस के लिए भी ये समय ठीक है। विवाहित जीवन में थोड़ी परेशानी आ सकती है। नौकरी में तरक्की होने के योग हैं। अनजान लोगों पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है। सेहत के लिए समय अनुकूल है।
इस महीने आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में निराशा हाथ लगेगी, ब्रेकअप भी हो सकता है। वर्क प्लेस का माहौल बहुत ही खुशनुमा रहेगा। सभी लोग आपके काम और व्यवहार की तारीफ भी करेंगे। अगर सेहत से जुड़ी कोई परेशानी है तो वह दूर हो सकती है। बैंक बैलेंस में भी इजाफा होगा। बिजनेस से जुड़े हुए कामों में तेजी आने से राहत मिलेगी।
इस महीने रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति में भी काफी सुधार देखने को मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। लव लाइफ भी शानदार रहेगी। नौकरी में अधिकारी आपके काम से काफी खुश रहेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में है उन्हें भी काम मिल जाएगा।
इस महीने आपकी बिजनेस से जुड़ी कोई योजना असफल हो सकती है, जिससे भारी नुकसान की संभावना है। लव लाइफ में परेशानी का अनुभव होगा। बुजुर्गों की सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी ये समय ठीक नहीं कहा जा सकता। पड़ोसियों से किसी बात पर विवाद होने की संभावना है। इस समय आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।
ये महीना लव लाइफ के लिए ठीक नहीं है। पति-पत्नी में विवाद और प्रेमियों में ब्रेकअप हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। निवेश के लिए समय ठीक है, लेकिन अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। इस महीने स्थायी संपत्ति मिलने के भी योग हैं यानी आप मकान, दुकान या अन्य कोई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। दोस्तों के साथ पार्टी का आनंद लेंगे।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।