Published : Aug 24, 2025, 09:35 AM ISTUpdated : Aug 25, 2025, 08:03 AM IST
साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अगस्त 2025: इस सप्ताह के अंत में बुध ग्रह कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इसके अलावा सिर्फ चंद्रमा ही राशि परिवर्तन करेगा। इन ग्रहों के राशि बदलने का प्रभाव सभी राशि पर होगा। जानें कैसे बीतेंगे आने वाले 7 दिन…
Weekly Rashifal 4th Week Of August 2025: अगस्त 2025 के चौथे और अंतिम सप्ताह में चंद्रमा और बुध राशि परिवर्तन करेंगे। अन्य किसी ग्रह की स्थिति में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। बुध 30 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से ही सूर्य स्थित है। सूर्य और बुध के साथ होने से बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा। साप्ताहिक राशिफल से जानें आने वाले 7 दिन किस राशि के लिए कैसे रहेंगे…
213
मेष साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अगस्त 2025
इस सप्ताह आपके प्रेम संबंधों में सुधार आ सकता है। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बना रखेंगे तो सफलता भी जरूर मिलेगी। दोस्त या परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। रुपए-पैसे से संबंधित किसी भी प्रकार की उधारी ना करें। युवा अपने लक्ष्य को पाने में सफल रहेंगे।
समाज में मान-सम्मान मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। पड़ोसियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है लेकिन बाद छोटे में ही सिमट जाएगी। परिवार के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। पति-पत्नी का आपस में स्नेह व मधुरता बनी रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।
413
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अगस्त 2025
इस सप्ताह मन में चल रही किसी दुविधा का समाधान मिल सकता है। आपकी प्रतिभा व व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे। समाज में मान-सम्मान भी बना रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रह हैं। नसों में खिंचाव और दर्द रह सकता है। कहीं से कीमती उपहार की प्राप्ति हो सकती हैं।
513
कर्क साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अगस्त 2025
इस सप्ताह कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा। नौकरी में सहयोगियों से संबंध खराब हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में निराशा हाथ लगेगी। युवाओं का ज्यादा समय घूमने-फिरने में व्यर्थ होगा। किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ से मुलाकात हो सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।
613
सिंह साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अगस्त 2025
इस सप्ताह किसी शादी-समारोह में जाने का मौका मिलेगा। वाहन से संबंधित कुछ दिक्कत आने से खर्चों की अधिकता रहेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित को महत्वपूर्ण डील इस सप्ताह हो सकती है। पति-पत्नी में किसी बात पर टकराव हो सकता है। काम की अधिकता सेहत पर असर डालेगी।
713
कन्या साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अगस्त 2025
ये सप्ताह इन्वेस्टमेंट के लिए अच्छा है लेकिन अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। ऑफिस मे सहकर्मियों से सामंजस्य बिठाने में दिक्कतें आ सकती हैं। बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण आर्डर आने की संभावना है। बदलते मौसम की वजह से एलर्जी हो सकती है। युवा अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित्त रहेंगे।
813
तुला साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अगस्त 2025
इस सप्ताह धन के लेनदेन में सावधान रखें नहीं तो नुकसान हो सकता है और किसी से रिश्तों में खटास भी आ सकती है। सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। पारिवारिक अव्यवस्था को लेकर मन चिंतित रह सकता है। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं।
913
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अगस्त 2025
इस राशि के लोगों को प्रमोशन से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में आपके योगदान की सराहना होगी। पारिवारिक वातावरण सुखद और खुशनुमा रहेगा। आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। किसी ऑफिशियल यात्रा पर जाने का योग भी बन सकता है।
1013
धनु साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अगस्त 2025
इस सप्ताह संपत्ति को लेकर भाइयों से विवाद होने की संभावना है। किसी निकट संबंधी के साथ गलतफहमी की वजह से संबंधों में टकराव आ सकता है। अपने गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर नियंत्रण अवश्य रखें। हेल्थ को लेकर सावधान रहें। मौसमी बीमारियां बड़ा रूप ले सकती हैं।
1113
मकर साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अगस्त 2025
नया काम शुरू करने के लिए सप्ताह अनुकूल नहीं है, इसलिए वर्तमान कामों में ही ध्यान दें। ऑफिस का माहौल पॉजिटिव रहेगा। परिवार के लोगों की जरूरतों का ध्यान रखना आपको खुशी प्रदान करेगा। जीवन साथी के साथ घर की व्यवस्था को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। सेहत ठीक रहेगी।
1213
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अगस्त 2025
इस सप्ताह आपको पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। संतान के कारण टेंशन बनी रहेगी। थाने और कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। काम के बदलाव संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी लेकिन फिलहाल इसे टाल देना ही बेहतर है। पैरों में दर्द व सूजन की समस्या परेशान कर सकती है।
1313
मीन साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अगस्त 2025
इस सप्ताह किसी प्रकार की भी यात्रा आदि का प्रोग्राम ना बनाएं। मौसमी बीमारी परेशान कर सकती हैं। किसी नजदीकी रिश्तेदार से मनमुटाव की वजह से संबंधों में दरार आ सकती है। गलत खानपान के कारण पेट खराब रह सकता है। घर में मेहमानों के आने से व्यवस्था खराब हो सकती है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।