साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 अगस्त 2023: किसकी सेहत होगी खराब-किसे होगा धन लाभ? जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से

Weekly Horoscope August 2023: अगस्त 2023 का तीसरा सप्ताह 14 से 20 तारीख तक रहेगा। इस सप्ताह के पहले तीन दिन श्रावण अधिक मास के अंतर्गत रहेंगे और शेष दिन सावन मास के। इस सप्ताह में सूर्य राशि बदलेगा। 

 

Manish Meharele | Published : Aug 12, 2023 10:54 AM IST

उज्जैन. अगस्त 2023 का तीसरा महीना 14 से 20 अगस्त तक रहेगा। इस सप्ताह में सावन सोमवार, मंगला गौरी व्रत, शिव चतुर्दशी, स्नान दान अमावस, हरियाली तीज आदि व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। इस सप्ताह सूर्य कर्क से निकलकर सिंह राशि में आ जाएगा। जिससे कई शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इनका असर सभी 12 राशियों के लोगों पर दिखाई देगा। देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह…

मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह मेष राशि वाले अचल संपत्ति का आनंद लेंगे। परोपकार एवं दूसरों की सेवा में रुचि बढ़ेगी। नए संपर्क लाभकारी स्थापित होंगे। कमर या पीठ में दर्द हो सकता है। जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी। आमदनी अच्छी होगी।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह वृषभ राशि वालों की सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। पैसा भी खर्च होगा। कुछ ऐसे काम आपके द्वारा होंगे कि लोग आपके दिमाग की तारीफ करेंगे। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बिजनेस का सटीक आकलन आपको सफलता दिलाएगा। अधिक परिश्रम से लाभ होगा।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि मिथुन राशि वालों के करियर में ग्रोथ होगी। सावधान रहें कि आप जो कुछ भी कहेंगे उसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा सकता है। बुजुर्गों से लाभ का अवसर प्राप्त होगा और प्रेम बढ़ेगा। कोई पुराना उलझा हुआ मामला सुलझ जाएगा। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त लाभ होगा।

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि छोटी-छोटी परेशानियों को नजर अंदाज न करें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी रूपरेखा बनेगी। विपरीत परिस्थितियों में भी आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। खुद पर विश्वास करके सफलता मिलेगी। संतान से जुड़ी कोई चिंता पूरे समय बनी रहेगी।

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह सिंह राशि वालों के अनावश्यक वाद-विवाद से बचें, नहीं तो परिवार के किसी सदस्य को ठेस पहुंचेगी। आलस्य में समय बर्बाद करने से मन अशांत रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों से रिश्ते मजबूत होंगे। अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। बुजुर्गों के अनुभव का लाभ मिलेगा।

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के प्रभाव में वृद्धि होगी। बिजनेस में कुछ असफलताओं के बाद सफलता मिलेगी। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी पुराने निवेश से फायदा होगा। मानसिक उलझनें बढ़ सकती हैं।

तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि तुला राशि वालों के लिए इस सप्ताह किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। संतान सुख की प्राप्ति इस सप्ताह संभव हा। पैर और पीठ में दर्द बना रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देगा।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों को सच बोलने से बहुत लाभ होगा, लेकिन मन की चंचलता पर नियंत्रण रखना जरूरी है। इस सप्ताह आर्थिक लाभ संभव है। बड़ों लोगों से घनिष्ठता बढ़ेगी। कारोबार में फायदे के कई मौके मिलेंगे। आपकी लापरवाही दूसरों को भारी पड़ेगी।

धनु साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह धनु राशि वालों की धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। इसी से इन्हें भविष्य में फायदा होगा। विपरीत परिस्थितियां खत्म होंगी और विरोधी अपने ही जाल में फंसते हुए नजर आएंगे। आपके कुछ काम अगर अटके हुए हैं तो वो भी सुलझ जाएंगे। सेहत का खास ध्यान रखें।

मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह भाई के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। आर्थिक लाभ भी कम होगा, जिससे कई दूसरी परेशानी खड़ी हो सकती है। जल्दबाजी में किया गया कार्य नुकसान पहुंचा सकता है। संतान के किसी व्यवहार से कष्ट होगा। सिर में दर्द रहेगा। दान-पुण्य के प्रति रुचि बढ़ेगी।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं क कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी खास रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। कुछ बिगड़े हुए काम इस सप्ताह बन सकते हैं। नौकरी में या तो लक्ष्य की प्राप्ति होगी या अनुभव का अनोखा उपहार मिलेगा। वाणी और बुद्धि का विकास होगा।

मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आपके द्वारा किया गया कोई पुराना निवेश फायदा पहुंचा सकता है। अनुभवी लोगों से संपर्क होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। किसी पुराने मित्र से मिलकर खुशी होगी। किसी भी मामले में तुरंत प्रतिक्रिया न दें, नहीं तो परेशानी में फंस सकते हैं।


ये भी पढ़ें-

Nagpanchami 2023: साल में सिर्फ 10 दिन के लिए खुलता है ये रहस्यमयी नाग मंदिर, इसे कहते हैं MP का ‘अमरनाथ’


Pradosh Vrat August 2023: कब है अधिक मास का अंतिम प्रदोष व्रत? जानें सही पूजा विधि, शुभ योग और मुहूर्त


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!