MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Puja Vrat Katha
  • Pradosh Vrat August 2023: कब है अधिक मास का अंतिम प्रदोष व्रत? जानें सही पूजा विधि, शुभ योग और मुहूर्त

Pradosh Vrat August 2023: कब है अधिक मास का अंतिम प्रदोष व्रत? जानें सही पूजा विधि, शुभ योग और मुहूर्त

Ravi Pradosh Vrat August 2023: इन दिनों सावन का अधिक मास चल रहा है। वैसे तो अधिक मास 3 साल में आता है, लेकिन सावन का अधिक मास 19 साल बाद आया है। इस महीने में शिव पूजा के कई शुभ योग बन रहे हैं। 

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Aug 11 2023, 03:12 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
19 साल बाद बना शुभ संयोग
Image Credit : Getty

19 साल बाद बना शुभ संयोग

16 अगस्त, बुधवार को सावन अधिक मास समाप्त हो जाएगा। इसके पहले शिव पूजा का बहुत ही शुभ योग बन रहा है। चूंकि सावन अधिक मास का संयोग 19 साल बाद बना है, इसलिए ये शिव पूजा का ये संयोग अब लगभग 1 दशक बाद ही बनेगा। (Ravi Pradosh Vrat August 2023) ये शुभ संयोग है प्रदोष व्रत का। इस दिन शिवजी की पूजा विशेष रूप से की जाती है। आगे जानिए कब है सावन अधिक मास का अंतिम प्रदोष व्रत…

25
इस दिन करें सावन अधिक मास का प्रदोष व्रत (Ravi Pradosh Vrat August 2023 Date)
Image Credit : Getty

इस दिन करें सावन अधिक मास का प्रदोष व्रत (Ravi Pradosh Vrat August 2023 Date)

धर्म ग्रंथों के अनुसार, प्रत्येक महीने के दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। इस बार सावन अधिक के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 13 अगस्त, रविवार की सुबह 08.20 से 14 अगस्त, सोमवार की सुबह 10.25 तक रहेगी। चूंकि प्रदोष व्रत शाम को किया जाता है, इसलिए ये व्रत 13 अगस्त, रविवार को ही किया जाएगा। इस दिन ध्वजा और सिद्धि नाम के 2 शुभ योग रहेंगे।

35
ये हैं शुभ मुहूर्त (Ravi Pradosh Vrat August 2023 Shubh Muhurat)
Image Credit : Getty

ये हैं शुभ मुहूर्त (Ravi Pradosh Vrat August 2023 Shubh Muhurat)

प्रदोष व्रत में दिन भर उपवास किया जाता है और शाम को भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। 13 अगस्त, रविवार को प्रदोष व्रत होने से ये रवि प्रदोष कहलाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 07:03 से रात 09:12 तक रहेगा। यानी पूजा के लिए कुल अवधि 02 घण्टे 09 मिनट्स तक रहेगी।

45
इस विधि से करें रवि प्रदोष पूजा-व्रत (Sawan Pradosh 2023 Puja Vidhi)
Image Credit : Getty

इस विधि से करें रवि प्रदोष पूजा-व्रत (Sawan Pradosh 2023 Puja Vidhi)

13 अगस्त, रविवार को सुबह स्नान आदि करने के बाद व्रत-पूजा का संकल्प लें। दिन भर शांत भाव से रहें और किसी तरह का कोई बुरा विचार मन में न लाएं। शाम को ऊपर बताए गए मुहूर्त में भगवान शिव की पूजा शुरू करें। सबसे पहले शुद्ध घी का दीपक जलाएं और हार-फूल चढ़ाएं। इसके बाद बिल्व पत्र, रोली, अबीर, चावल आदि चीजें चढ़ाएं। अंत में भोग लगाएं और अंत में आरती करें। इस तरह पूजा करने से आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है।

55
भगवान शिव की आरती (Lord shiva Aarti)
Image Credit : Asianet News

भगवान शिव की आरती (Lord shiva Aarti)

जय शिव ओंकारा प्रभु हर शिव ओंकारा
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव ब्रह्मा विष्णु सदाशिव
अर्धांगी धारा ओम जय शिव ओंकारा
ओम जय शिव ओंकारा प्रभु हर शिव ओंकारा
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव ब्रह्मा विष्णु सदाशिव
अर्धांगी धारा ओम जय शिव ओंकारा
एकानन चतुरानन पंचांनन राजे स्वामी पंचांनन राजे
हंसानन गरुड़ासन हंसानन गरुड़ासन
वृषवाहन साजे ओम जय शिव ओंकारा
दो भुज चारु चतुर्भूज दश भुज ते सोहें स्वामी दश भुज ते सोहें
तीनों रूप निरखता तीनों रूप निरखता
त्रिभुवन जन मोहें ओम जय शिव ओंकारा
अक्षमाला बनमाला मुंडमालाधारी स्वामी मुंडमालाधारी
त्रिपुरारी धनसाली चंदन मृदमग चंदा
करमालाधारी ओम जय शिव ओंकारा
श्वेताम्बर पीताम्बर बाघाम्बर अंगें स्वामी बाघाम्बर अंगें
सनकादिक ब्रह्मादिक ब्रह्मादिक सनकादिक
भूतादिक संगें ओम जय शिव ओंकारा
करम श्रेष्ठ कमड़ंलू चक्र त्रिशूल धरता स्वामी चक्र त्रिशूल धरता
जगकर्ता जगहर्ता जगकर्ता जगहर्ता
जगपालनकर्ता ओम जय शिव ओंकारा
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका स्वामी जानत अविवेका
प्रणवाक्षर के मध्यत प्रणवाक्षर के मध्य
ये तीनों एका ओम जय शिव ओंकारा
त्रिगुण स्वामीजी की आरती जो कोई नर गावें स्वामी जो कोई जन गावें
कहत शिवानंद स्वामी कहत शिवानंद स्वामी
मनवांछित फल पावें ओम जय शिव ओंकारा
ओम जय शिव ओंकारा प्रभू जय शिव ओंकारा
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव ब्रह्मा विष्णु सदाशिव
अर्धांगी धारा ओम जय शिव ओंकारा
ओम जय शिव ओंकारा प्रभू हर शिव ओंकारा
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव ब्रह्मा विष्णु सदाशिव
अर्धांगी धारा ओम जय शिव ओंकारा


ये भी पढ़ें-

Parma Ekadashi Katha: परमा एकादशी 12 अगस्त को, इस दिन जरूर सुनें गरीब को अमीर बनाने वाली ये कथा


नागपंचमी पर भूलकर भी न करें ये गलती, वरना भुगतने पड़ेंगे बुरे परिणाम


Ghee Sankranti 2023: कब है घी संक्रांति, क्यों मनाया जाता है ये पर्व?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी व्रत कब? जानें पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त
Recommended image2
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर कैसे करें पूजा, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें शुभ मुहूर्त
Recommended image3
Sakat Chauth Bhajan Lyrics: सकट चौथ पर सुने ये 5 भजन, खो जाएं गणेशा की भक्ति में
Recommended image4
Chauth Mata Aarti Lyrics In Hindi: सकट चतुर्थी पर करें चौथ माता की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
Recommended image5
Til Chaturthi Vrat Katha: कैसे एक गरीब महिला बनी धनवान? सुनें तिल चतुर्थी की ये रोचक कथा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved