Weekly Horoscope 2024: कैसे रहेंगे जनवरी 2024 के अंतिम 3 और फरवरी के शुरूआती 4 दिन? जानें साप्ताहिक राशिफल से

Weekly Horoscope 2024: आने वाला सप्ताह साल 2024 के 2 महीनों के बीच रहेगा यानी इस सप्ताह के शुरूआती 3 दिन जनवरी और अंतिम 4 दिन फरवरी मास के अंतर्गत रहेंगे।

 

Manish Meharele | Published : Jan 27, 2024 5:37 AM IST

Weekly Horoscope 2024: आने वाला सप्ताह 2 महीनों के बीच रहेगा यानी इस सप्ताह के शुरूआती 3 दिन जनवरी मास के अंतर्गत आएंगे और शेष 4 दिन फरवरी मास में आएंगे। इस सप्ताह में कई व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे, जिनमें तिल चतुर्थी और भीष्म पितामाह जयंती प्रमुख हैं। इस सप्ताह में कईं ग्रह राशि भी बदलेंगे। देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह…

मेष साप्ताहिक राशिफल (Mesh Weekly Horoscope)
इस सप्ताह नौकरी में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। बिजनेस में पहले की गई मेहनत का फल इस समय मिल सकता है। प्रेम संबंधों से दूर रहना ही बेहतर रहेगा। इस सप्ताह सेहत अच्छी रह सकती है। दूसरों की बातों में आकर कोई गलत फैसला ले सकते हैं, जिसका आपको पछतावा होगा। किसी काम में पैसा अधिक खर्च होने से बजट बिगड़ सकता है।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Vrishbha Weekly Horoscope)
ससुराल पक्ष से किसी बात पर संबंध खराब हो सकते हैं। बिजनेस और नौकरी की स्थिति सामान्य रहेगी। वैवाहिक जीवन में परेशानियां बनी रहेंगी। पेट से संबंधित रोग परेशान करेंगे। किसी भी काम को करने से पहले पूरी योजना बना लें, नहीं तो बाद में परेशनी होगी। इस सप्ताह हर फैसला अनुभवी लोगों की सलाह लेकर लें। संतान से सुख मिलने के योग हैं।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Mithun Weekly Horoscope)
इस सप्ताह कुछ अनावश्यक खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। बिजनेस की स्थिति फिलहाल धीमी रहेंगी। पति-पत्नी का व्यवहार एक-दूसरे के प्रति सकारात्मक रहेगा। घर के किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। आप किसी सामाजिक संस्था में शामिल हो सकते हैं। जमीन या वाहन की खरीदारी संबंधी कोई योजना हो तो इस सप्ताह न करें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Kark Weekly Horoscope)
नौकरीपेशा लोगों को काम पर ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी का सहयोग और सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। मौसमी बीमारियों से परेशान हो सकते हैं। इस समय नौकरी से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। भविष्य की योजना बनाते समय दूसरों के निर्णय की अपेक्षा अपने निर्णय को प्राथमिकता दें। लव लाइफ ठीक रहेगी।

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Singh Weekly Horoscope)
इस सप्ताह आप गलत गतिविधियों में उलझ सकते हैं। राजनीतिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रह सकता है। एसिडिटी और गैस की समस्या बनी रहेगी। इस समय कोई अटका हुआ काम पूरा होने से राहत मिल सकती है। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा भी हो सकती है। वाद-विवाद से बचकर रहें।

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Kanya Weekly Horoscope)
दिखावे के चक्कर में न पड़े, नहीं तो पैसा अधिक खर्च हो सकता है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। किसी धार्मिक संगठन के साथ पूरे मन से सहयोग करने से आपको खुशी मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि आप कोई संपत्ति खरीदने का प्रयास कर रहे हैं तो यह समय शुभ रहेगा। अपने अहंकार और क्रोध पर नियंत्रण रखें। सेहत ठीक रहेगी।

तुला साप्ताहिक राशिफल (Tula Weekly Horoscope)
बिजनेस और नौकरी की स्थिति में पहले से सुधार आएगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, जिससे प्रेम संबंध और भी मधुर रहेंगे। कुछ करीबी लोगों के साथ सुकून भरा माहौल रहेगा। किसी गंभीर विषय पर बातचीत करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। सप्ताह के बीच में किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। हर काम शांतिपूर्वक करें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Vrischik Weekly Horoscope)
बिजनेस में आपका स्तर और ऊंचा होगा, साथ ही मान-सम्मान भी मिलेगा। यदि जमीन-जायदाद का कोई मामला अटका हुआ है तो इस सप्ताह वह पूरा हो सकता है। भविष्य की योजनाओं पर विचार करें। लंबे समय से रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। अपना अधिकांश काम सप्ताह के प्रारंभ में ही निपटाने का प्रयास करें, यही ठीक रहेगा।

धनु साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Weekly Horoscope)
नौकरी में की गई लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए हर काम सावधानी से करें। मौसमी बीमारियों से परेशान रहेंगे। इस सप्ताह आप अपने अंदर नई स्फूर्ति और ऊर्जा का अनुभव करेंगे। घर में चल रही समस्याओं को संभालने में सफल रहेंगे। परिवार की सुरक्षा को लेकर कठोर नियम बना सकते हैं। कोर्ट से संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी।

मकर साप्ताहिक राशिफल (Makar Weekly Horoscope)
भाई-बहनों से चल रहा विवाद दूर हो सकता है। पारिवारिक व्यवसाय पर आपका अधिक ध्यान रहेगा। पति-पत्नी के रिश्तों में मजबूती आएगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। इस सप्ताह आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिससे आपको फायदा मिलेगा। किसी भी तरह के गैरकानूनी काम से दूर रहें, नहीं तो मुसीबत में पड़ सकते हैं।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Kumbh Weekly Horoscope)
कोई अपना व्यक्ति ही आपकी आलोचना करेगा, जिससे आपको निराशा हो सकती है। अपनी गुप्त योजनाओं के बारे में किसी को कुछ न बताएं, नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है। इस सप्ताह खर्चा अधिक हो सकता है। काम के प्रति आपकी मेहनत और लगन का फल इस समय मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। सेहत से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं।

मीन साप्ताहिक राशिफल (Meen Weekly Horoscope)
अजनबियों पर भरोसा न करें। बिजनेस में कोई भी लेन-देन पक्के बिल के माध्यम से ही करें। पति-पत्नी काम में व्यस्त होते हुए भी एक-दूसरे के लिए समय निकाल सकेंगे। थकान के कारण स्वभाव खराब हो सकता है। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम इस सप्ताह पूरा हो सकता है। नौकरी में भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।


ये भी पढ़ें-

नोट करें फरवरी 2024 की 6 डेट, जानें कब है वसंत पंचमी-गुप्त नवरात्रि?


दुर्भाग्य दूर करने 29 जनवरी को तिल चतुर्थी पर करें ये 5 उपाय


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!