नोट करें फरवरी 2024 की 6 डेट, जानें कब है वसंत पंचमी-गुप्त नवरात्रि?
Puja Vrat Katha Feb 05 2024
Author: Manish Meharele Image Credits:adobe stock
Hindi
फरवरी 2024 के प्रमुख व्रत-त्योहार
साल 2024 के दूसरे महीने फरवरी में कईं बड़े व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे, इनमें वसंत पंचमी और गुप्त नवरात्रि आदि प्रमुख हैं। आगे जानिए फरवरी में आने वाले 6 प्रमुख त्योहारों की डेट…
Image credits: adobe stock
Hindi
कब है षटतिला एकादशी 2024?
ग्रंथों में षटतिला एकादशी का विशेष महत्व बताया गया है। इस बार ये एकादशी 6 फरवरी, मंगलवार को है। इस एकादशी में तिल का उपयोग विशेष रूप से किया जाता है।
Image credits: adobe stock
Hindi
कब है मौनी अमावस्या 2024?
माघ मास की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं। इस बार ये तिथि 9 फरवरी, शुक्रवार को है। मौनी अमावस्या पर स्नान-दान, जप-तप और पूजा का विशेष महत्व है।
Image credits: adobe stock
Hindi
कब से शुरू होगी गुप्त नवरात्रि 2024?
माघ मास में गुप्त नवरात्रि मनाई जाती है। इस बार गुप्त नवरात्रि 10 फरवरी से शुरू होगी, जो 18 फरवरी तक रहेगी। इस दौरान साधक गुप्त सिद्धियां पाने के लिए तप करते हैं।
Image credits: adobe stock
Hindi
कब है वसंत पंचमी 2024?
गुप्त नवरात्रि के दौरान वसंत पंचमी मनाई जाती है। इस बार वसंत पंचमी 14 फरवरी, बुधवार को है। मान्यता के अनुसार, इसी तिथि पर ज्ञान की देवी सरस्वती प्रकट हुई थीं।
Image credits: adobe stock
Hindi
कब है भीष्म एकादशी 2024?
माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को जया एकादशी कहते हैं। इस बार ये एकादशी 20 फरवरी, मंगलवार को है। भीष्म पितामाह के नाम पर इसे भीष्म एकादशी भी कहते हैं।
Image credits: Pinterest
Hindi
कब है माघी पूर्णिमा 2024?
माघी पूर्णिमा पर स्नान-दान का विशेष महत्व है। इस बार ये तिथि 24 फरवरी, शनिवार को है। इस दिन शबरी और संत रविदास की जयंती का उत्सव भी बड़े स्तर पर मनाया जाता है।