Puja Vrat Katha

मकर संक्रांति कब, 14 या 15 जनवरी को? नोट करें जनवरी 2024 की खास डेट्स

Image credits: adobe stock

ये हैं जनवरी 2024 के प्रमुख त्योहार

जनवरी 2024 में कब मकर संक्रांति सहित कौन-सा त्योहार कब मनाया जाएगा, ये बात सभी जानना चाहते हैं। तो आगे क्लिक करें और नोट करें इस महीने के प्रमुख त्योहारों की डेट्स…

Image credits: adobe stock

जनवरी 2024 में 2 एकादशी

जनवरी 2024 में 2 एकादशी व्रत किए जाएंगे। 7 जनवरी, रविवार को सफला एकादशी का व्रत किया जाएगा, वहीं 21 जनवरी, रविवार को पुत्रदा एकादशी का व्रत किया जाएगा।

Image credits: adobe stock

1 व्रत एक ही दिन

9 जनवरी, मंगलवार को प्रदोष और शिव चतुर्दशी व्रत किए जाएंगे। ये दोनों ही व्रत भगवान शिव से संबंधित हैं। त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथि एक साथ होने से ये दोनों व्रत एक ही दिन किए जाएंगे।

Image credits: adobe stock

कब है लोहड़ी 2024? (lohri 2024 date)

लोहड़ी का त्योहार मकर संक्रांति के एक दिन पहले मनाया जाता है इसलिए इस बार ये पर्व 14 जनवरी, शनिवार को मनाया जाएगा। ये त्योहार पंजाब, हरियाणा में मुख्य रूप से मनाया जाता है।

Image credits: adobe stock

कब है मकर संक्रांति 2024? (makar sankranti 2024 date)

इस बार मकर संक्रांति 14 नहीं 15 जनवरी को मनाई जाएगी क्योंकि 15 जनवरी की सुबह ही सूर्य धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। मकर संक्रांति को उत्तरायण भी कहते हैं।

Image credits: adobe stock

कब है पोंगल 2024? (pongal 2024 date)

जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तो दक्षिण भारत में पोंगल का त्योहार मनाया जाता है। इस बार ये त्योहार भी 15 जनवरी को ही मनाया जाएगा। इसी दिन खर मास भी समाप्त होगा।

Image credits: adobe stock

25 से शुरू होगा माघ मास

25 जनवरी, गुरुवार से हिंदू पंचांग का 11 महीना माघ शुरू होगा। इस महीने का धर्म ग्रंथों में विशेष महत्व बताया गया है। इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा का विधान है।

Image credits: adobe stock

तिल चतुर्थी 2024 कब? (Til Chaturthi 2024 Date)

महीने के अंत में 29 जनवरी, सोमवार को तिल चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इस व्रत में भगवान श्रीगणेश को तिल से बनी चीजों का भोग विशेष रूप से लगाया जाता है।

Image credits: adobe stock