November 2023 Weekly Horoscope: इस सप्ताह राहु-केतु बदलेंगे राशि, कैसा होगा 12 राशियों पर असर? जानें साप्ताहिक राशिफल से

November 2023 Weekly Horoscope: नवंबर 2023 का पहले सप्ताह में शुरूआती 2 दिन अक्टूबर मास के रहेंगे। यानी इस सप्ताह में नवंबर मास की शुरूआत बुधवार से होगी और पहले ही दिन करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा।

 

Manish Meharele | Published : Oct 28, 2023 9:11 AM IST

उज्जैन. नवंबर 2023 का पहले सप्ताह में पहले दिन अक्टूबर मास के अंतर्गत रहेंगी। इस तरह इस सप्ताह में नवंबर के 4 दिन ही रहेंगे। खास बात ये है कि नवंबर 2023 के पहले ही दिन करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा। इस सप्ताह के पहले ही दिन यानी 30 अक्टूबर को राहु-केतु राशि बदलेंगे, जिसका असर सभी राशियों पर होगा। देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह…

मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope November 2023)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह कारोबार को चमकाने के कई मौके मिलेंगे। कुछ मामलों में आपकी लापरवाही भारी पड़ सकती है। सच बोलने से बहुत लाभ होगा। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। पुरानी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। साथ ही आर्थिक लाभ संभव है। बड़े लोगों से घनिष्ठता बढ़ेगी।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope November 2023)
गणेशजी कहते हैं कि आज भाई के व्यवहार से आप दुखी हो सकते हैं। जल्दबाजी में किए गए काम नुकसान पहुंचा सकते हैं। संतान के व्यवहार से कष्ट का अनुभव होगा। व्यापार में लाभ की संभावनाएं नजर आ सकती हैं। घर का माहौल अच्छा बना रहेगा दान-पुण्य से धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope November 2023)
गणेशजी कहते हैं कि बुजुर्गों के अनुभव से इस सप्ताह आपको लाभ मिलेगा। अनावश्यक वाद-विवाद से परिवार के किसी सदस्य को ठेस पहुंच सकती है। आलस्य के कराण समय बर्बाद होगा। महत्वपूर्ण लोगों से रिश्ते मजबूत होंगे। अचानक धन प्राप्ति के योग इस समय बन सकते हैं।

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly horoscope November 2023)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। नौकरी करने वाले लोगों के प्रभाव में वृद्धि होने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। करियर के लिहाज से ये सप्ताह ठीक रहेगा। कारोबार के विस्तार से खुशी मिलेगी और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope November 2023)
गणेशजी कहते हैं कि नौकरीपेशा लोगों का प्रभाव इस सप्ताह बढ़ सकता है। करियर में सराहना मिलेगी और मेहनत का फल भी मिलेगा। इस सप्ताह व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। बुजुर्गों की कहीं बात आपकी परेशानी दूर करेगी। कोई पुराना उलझा हुआ मामला सुलझ जाएगा।

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly horoscope November 2023)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह छोटी-छोटी परेशानियां बड़ा रूप ले सकती हैं। बिजनेस में अच्छा-खासा फायदा हो सकता है। विपरीत परिस्थितियों में भी आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। विदेशी संपर्क लाभकारी रहेंगे। संतान की चिंता से सारी खुशियां फीकी पड़ जाएंगी।

तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope November 2023)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आप किसी शुभ कार्य की योजना बना सकते हैं। किसी निगेटिव समाचार से मन चिंतित हो सकता है। इस सप्ताह आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दान-पुण्य की प्रवृत्ति बढ़ेगी।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope November 2023)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह बिना सोचे-समझे कोई भी काम न करें। इस स्पताह किए गए कामों से या तो लक्ष्य की प्राप्ति होगी या अनुभव मिलेगा। वाणी और बुद्धि का विकास होगा। इस सप्ताह आपके लिए आय के नए रास्ते बनेंगे। इस दौरान किसी बड़े मौके की तलाश पूरी होगी।

धनु साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope November 2023)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आपके द्वारा किया गया कोई पुराना निवेश आपको फायदा पहुंचा सकता है। अनुभवी लोगों से संपर्क होगा। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। पुराना रिश्ता खुशी का स्रोत होगा। किसी भी मामले में तुरंत प्रतिक्रिया न करें और अनावश्यक घमंड दिखाने से बचें।

मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope November 2023)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह नए संपर्क आपको फायदा पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग सभी मतभेदों को दूर कर देगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आमदनी अच्छी होने से खर्च पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। नई आशाएँ खुशी देंगी। अचल संपत्ति का आनंद लें। परोपकार और सेवा में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope November 2023)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपकी सीखने की कोशिश आपकी क्षमता को और बढ़ा सकती है। पैरों और मांसपेशियों में दर्द बना रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपका सटीक आकंलन आपको सफलता दिलाएगा। परिश्रम से लाभ होगा।

मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope November 2023)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आपके विचारों की सराहना होगी, साथ ही धार्मिक कामों में रुचि बढ़ सकती है। विपरीत परिस्थितियां दूर होंगी। विरोधी अपने ही खेल में मात खाएंगे। इस सप्ताह आपके उलझे हुए काम सुलझ जायेंगे। सही रास्ता ही जीत की ओर ले जाएगा।


ये भी पढ़ें-

Karwa Chauth 2023 Special Song: ‘चौथ माँ की महिमा है निराली’ इन 7 गीतों के बिना अधूरा है करवा चौथ फेस्टिवल


Diwali 2023: दीपावली फेस्टिवल में नया ट्विस्ट, 6 दिनों का होगा ये त्योहार! जानें धनतेरस से भाई दूज तक की तारीखें


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!