29 मार्च से 5 राशियों पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़, शुरू होगा बहुत बुरा समय

Published : Feb 11, 2025, 11:02 AM IST
shani-sade-sati-from-29-march-2025

सार

Shani Ki Sadesati: 29 मार्च को शनि राशि बदकर कुंभ से मीन में प्रवेश करेंगे। ऐसा करते ही 5 राशि वालों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ेगा यानी इनके बुरे दिन शुभ हो जाएंगे। आने वाले ढाई साल इनके लिए बहुत खराब रहेंगे। 

Shani Ki Sadesati 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि ग्रह ढाई साल में एक बार राशि बदलता है। जब भी ये ग्रह राशि बदलता है तो सभी 12 राशि के लोगों को प्रभावित करता है। किसी के लिए ये शुभ फल देने वाला होता है तो किसी के लिए अशुभ। शनि की ढय्या और साढ़ेसाती का प्रभाव जिन राशियों पर होता है, सबसे ज्यादा परेशानी इन्हीं लोगों को होती है। साल 2025 में शनि 29 मार्च को कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होते ही 5 राशि वालों के बुरे दिन शुरू होंगे। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 5 राशियां…

जिनका जन्म इन तारीखों को हुआ है उन्हें मिलेगी सरकारी नौकरी, धन-दौलत

 

मेष वाले होंगे सबसे ज्यादा परेशान

इस राशि के लोगों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू होगा, जो ढाई साल तक रहेगा। इस दौरान इन्हें विशेष सावधानी रखनी होगी। इनके साथ कोई बुरी घटना हो सकती है। बार-बार धन हानि के योग बनेंगे। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से खराब रहेगी।

मीन वालों की बिगड़ सकती है सेहत

शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण मीन राशि वालों पर रहेगा। यानी आने वाले ढाई साल में इस राशि के लोगों को तरह-तरह की परेशानियां का सामना करना पड़ेगा। सबसे ज्यादा असर इनकी सेहत पर होगा। कोई दुर्घटना भी हो सकती है। पारिवारिक समस्याओं के चलते डिप्रेशन में जा सकते हैं।

कुंभ वाले भी रहें सावधान

इस राशि पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण रहेगा जो मिले-जुले फल देने वाला रहेगा। इस दौरान इनके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित हो सकते हैं। पैसों का नुकसान भी हो सकता है। ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे। किसी दूसरे के विवाद में इनका नाम आ सकता है।

सिंह वालों की बढ़ेगी समस्या

29 मार्च को शनि के राशि परिवर्तन होते ही सिंह राशि वालों पर शनि की ढय्या शुरू हो जाएगी। जिसके चलते इन लोगों की समस्या बढ़ सकती हैं। नौकरी में परेशानी का अनुभव होगा। व्यर्थ के कामों में समय बीतेगा। स्थान परिवर्तन के योग भी बन सकते हैं। पति-पत्नी में मतभेद की स्थिति बनेगी।

धनु वालों को होगा नुकसान

इस राशि पर भी शनि की ढय्या आने वाले ढाई साल तक रहेगी। इस राशि के लोगों को इस दौरान बार-बार नुकसान के योग बनेंगे। संतान के कारण परेशानी रहेगी। कोई रोग परेशान करेगा। संपत्ति से जुड़े मामले उलझ सकते हैं। किसी वजह से डिप्रेशन की स्थिति भी बन सकती है।


ये भी पढ़ें-

Valentine Day Rashifal: कुछ राशियों की बल्ले-बल्ले, वैलेंटाइन डे पर मिलेगा प्यार


इन 3 तारीखों पर जन्में लोगों को रंक से राजा बना देते हैं शनिदेव


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज