Sawan Somwar: सावन के तीसरे सोमवार राशि अनुसार करें ये अचूक उपाय, बन सकते हैं बिगड़े काम

Published : Jul 27, 2025, 10:27 PM ISTUpdated : Jul 28, 2025, 02:11 PM IST

Sawan Somwar Upay: सावन महीने का तीसरा सोमवार 28 जुलाई को पड़ रहा है। ऐसे में हर कोई भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहता है।  जानिएराशि अनुसार वे उपाय कौन-से हैं जिन्हें करने से आपकी सारी मुश्किलें दूर हो सकती हैं।   

PREV
113
सावन के तीसरे सोमवार राशि अनुसार करें ये अचूक उपाय, बन सकते हैं बिगड़े काम

Sawan Tisra Somwar Upay: सावन का तीसरा सोमवार 28 जुलाई के दिन पड़ रहा है। ऐसे में हर कोई ये चाहता है कि इस पवित्र महीने में भगवान शिव की कृपा उन पर बरसे। भक्त महादेव का आशीर्वाद पाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं, ताकि उनकी जिंदगी के सारे कष्ट मिट जाएं। जानिए राशि अनुसार उन उपायों के बारे में यहां, जिन्हें करने से महादेव और माता पार्वती आप पर प्रसन्न हो सकती हैं।

213
मेष राशि

मेष राशि वालों के जीवन में पारिवारिक जीवन को लेकर काफी परेशानी चल रही है। किसी न किसी बात को लेकर पार्टनर के साथ लड़ाई चल रही है। ऐसे में आपको सोमवार के दिन अपने पार्टनर के साथ मंदिर जाना है। वहां पर आप शिवलिंग पर दूध और शहद चढ़ाइएं। फिर उस मिश्रण को आपको बरगद के पेड़ पर भी चढ़ाना है। इसके बाद भगवान शिव के सामने बैठकर दोनों ओम उमा महेश्वराय नम:का 108 बार जाप करें। ऐसे करने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव आपको महसूस होगा।

313
वृषभ राशि

आप यदि किसी को पसंद करते हैं, लेकिन उसके साथ आपकी शादी नहीं हो पा रही है। आपके घरवाले आपकी शादी करना की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन नहीं हो पा रही है तो आपको एक छोटा सा उपाय करना है। सोमवार के दिन आपको भगवान शिव को दही और मिश्री का भोग लगाना है। साथ ही 108 बार ओम नम: शिवाय का जाप करना है। यदि सोमवार के दिन किसी कारणवश आप ये नहीं कर पाएं तो किसी भी दिन इस उपाय को कर सकते हैं।

413
मिथुन राशि

मिथुन राशिवालों को उनकी बोली की वजह से काफी लाभ मिलता है, लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। आपकी वाणी की आपकी दुश्मन बनती जा रही है। इस परेशानी से निकलने के लिए सोमवार के दिन 108 या फिर 21 बेलपत्र लेने हैं, उन पर आपको राम-राम लिखना है। बेलपत्रों को ओम रामेश्वराय नम: मंत्र का जाप करते हुए शिवलिंग पर चढ़ाना है। ये प्रक्रिया आपको 21 या फिर 108 बार करनी है।

513
कर्क राशि

काफी वक्त से कर्क राशिवालों को मन उलझा सा बना हुआ है। काफी कुछ करना चाहते हैं, लेकिन आप ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। इसकी वजह से आपका पारिवारिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है। इस समस्या का हल निकालने के लिए आपको गंगाजल और दूध चढ़ाएं। साथ ही ओम सोमेश्वराय नम: का जाप करना है। चंद्रमा की रोशन में इसे करना अधिक लाभकारी होगा।

613
सिंह राशि

सिंह राशिवालों को जल में केसर और शहद मिलकर भोलेनाथ को स्नान करना चाहिए। साथ ही ओम रुद्राय नम: का उसी स्थान पर बैठकर शिवलिंग के सामने जाप करना चाहिए। ऐसा करने से आपका आत्मबल बढ़ेगा।

713
कन्या राशि

स्टूडेंट्स या फिर जिन्होंने जॉब के लिए अप्लाई किया है तो आप भगवान शिव को दही अर्पित करें। बाद में शिवलिंग पर सफेद फूल और अक्षत चढ़ाएं। उसी जगह पर बैठकर ऊं नम शिवाय का नाम करें। आप इसका जाप मंदिर या फिर घर में भी कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको सफलता हासिल होगी।

813
तुला राशि

तुला राशि का समय करियर के मामले में इस वक्त काफी अच्छा चल रहा है। आपके लिए रिश्तों में मिठास लाना काफी जरूरी है, जिसके लिए दही और गुलाब जल के साथ भगवान शिव का अभिषेक करें। वहीं, ओम शंकराय नम:का आप जाप करें। मिट्टी के दीए में कपूर जलकर रखें। इससे आपका रिश्ता सुधरेगा।

913
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के पास सबकुछ होने के बाद भी उन्हें ऐसा लगता है कि उनके पास कुछ नहीं है। वो अकेलापन महसूस करते हैं। ऐसे में आप भगवान शिव को लाल फूल अर्पित करें। लोबान की ध्वनि जलाएं और उसी जगह पर बैठकर शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।.

1013
धनु राशि

धनु राशि वाले सोमवार के दिन आप शंकर जी को दूध, गंगाजल और केसर मिलकर स्नान करें। शिवलिंग के पास आप बैठकर ओम अनीश्वराय नम: का जाप करें। इस जाप को आप 108 बार करें।

1113
कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को भगवान शिव को नीले रंगे के फूल को अर्पित करें। नीले रंग का फूल चढ़ाते वक्त आप 108 बार ओम शशि शेखराय नम:का जाप कीजिए। ऐसा करने से आपका यश, मन और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

1213
मकर राशि

मकर राशि वाले भोलेनाथ को काले तिल और जल अर्पित करें। इसके बाद आप शिवलिंग के पास बैठकर ओम विश्वनाथाय नम: का 108 बार जाप करें। ये कार्य पूरा हो जाने के बाद काले चने और पूरी खाने के लिए गरीबों को दें।

1313
मकर राशि

मकर राशि वाले भोलेनाथ को काले तिल और जल अर्पित करें। इसके बाद आप शिवलिंग के पास बैठकर ओम विश्वनाथाय नम: का 108 बार जाप करें। ये कार्य पूरा हो जाने के बाद काले चने और पूरी खाने के लिए गरीबों को दें।

Disclaimer

इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो एस्ट्रोलॉजर कादम्बिनी पाठक से ली गई है, जोकि गुरूग्राम निवासी है। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Read more Photos on

Recommended Stories