Shani Margi 2024: 15 नवंबर से बदलेगी शनि की चाल, ये 4 राशि वाले हो जाएं सावधान

Published : Nov 14, 2024, 09:35 AM ISTUpdated : Nov 14, 2024, 09:36 AM IST
Shani-Margi-2024-affect-on-zodiacs

सार

Shani Margi 2024 November: न्याय के देवता कहे जाने वाले शनिदेव 15 नवंबर 2024 को अपनी ही राशि यानी कुंभ में मार्गी हो जाएंगे यानी सीधी चाल चलने लगेंगे। इसका प्रभाव कईं राशि वालों के लिए अशुभ रहेगा। 

Shani Margi 2024 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिदेव हर ढाई साल में राशि बदलते हैं। साल में एक बार ये वक्री भी होते हैं यानी टेढ़ी चाल चलने लगते हैं। वर्तमान में शनिदेव कुंभ राशि में वक्री हैं, 15 नवंबर, शुक्रवार को ये मार्गी हो जाएंगे यानी सीधी चाल चलने लगेंगे। शनि के मार्गी होने से 4 राशि के लोगों की परेशानियां अचानक बढ़ सकती हैं। इन्हें धन हानि हो सकती है, साथ ही सेहत भी बिगड़ सकती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…

वृषभ वालों को होगी धन हानि

इस राशि के लोगों को शनि के मार्गी होने से धन हानि के योग बन रहे हैं। बिजनेस में कोई डील होते-होते रह जाएगी। कोई बनता हुआ काम भी बिगड़ सकता है। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर नाराज रहेंगे, टारगेट पूरे न होने का प्रेशर बना रहेगा। जितना संभव हो सके विवादों से दूर रहें नहीं तो कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। दूसरों की बात में आकर गलत निर्णय ले सकते हैं।

कर्क वाले रहें सावधान

इस राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि दुश्मन इनके खिलाफ कोई षड़यंत्र रच सकता है। वाहन आदि चलाते समय भी ध्यान रखें, चोट-मोच के योग इस समय बन सकते हैं। इन लोगों को रिस्क वाले काम करने से भी बचना चाहिए। पैरों के लेन-देन में लापरवाही भारी पड़ सकती है। सेहत को मामलों को गंभीरता से लें नहीं तो अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे।

तुला वालों की बिगड़ सकती है सेहत

इस राशि के लोगों की सेहत शनि के मार्गी होने के कारण बिगड़ सकती है। पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं। नौकरी-बिजनेस की स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अधिकारी किसी बात पर नाराज रहेंगे, ना चाहते हुए भी कुछ काम इस दौरान आपको करने पड़ेंगे, जिससे आपके आत्म सम्मान को ठेस लग सकती है। संतान से जुड़ी कोई बात आपको परेशानी में डाल सकती है।

मकर वालों को मिलेगी बुरी खबर

इस राशि के लोगों को शनि के कारण कोई बुरी खबर मिलेगी। उधार दिया पैसा अटक सकता है। इन्वेस्टमेंट भूलकर भी न करें नहीं तो नुकसान ही होगा। परिवार में किसी बात पर विवाद की स्थिति बनेगी। पुश्तैनी संपत्ति के मामले अटक सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। मामा पक्ष से कहा-सुनी हो सकती है। संतान के कारण सम्मान में कमी आ सकती है।


ये भी पढ़ें-

Chankya Niti: पत्नी के सामने किन 4 लोगों की तारीफ न करें?


Kalbhairav Ashtami 2024: कब है कालभैरव अष्टमी, 22 या 23 नवंबर?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 5 December 2025: गुरु-चंद्र बनाएंगे गजकेसरी योग, जानें किसे होगा फायदा? पढ़ें राशिफल
Budh Gochar 2025: बुध बदलेगा राशि, 4 राशि वालों की बिगड़ेगी किस्मत-हो सकती है धन हानि