
Mesh Rashi Par shani ki dasha 2026: नवग्रहों में शनि का विशेष महत्व है। शनि की नजर जिस भी राशि पर होती है, उसके बुरे दिन शुरू हो जाते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि शनि ही व्यक्ति को उसके अच्छे-बुरे कर्मों का फल प्रदान करता है, इसलिए इसे न्यायाधीश भी कहते हैं। शनि एक राशि में ढाई साल तक रहता है। इस तरह ये ग्रह 30 साल में एक राशि चक्र पूरा करता है। साल 2026 में शनि पूरे समय मीन राशि में रहेगा। शनि की ये स्थिति मेष राशि वालों के लिए परेशानी करने वाली रहेगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए साल 2026 में शनि ग्रह मेष राशि पर कैसा असर डालेगा…
ये भी पढ़ें-
Shani Makar Rashifal 2026: सफलता या असफलता, क्या आएगा आपके हिस्से में? जानें शनि राशिफल से
साल 2026 में शनि पूरे समय मीन राशि में रहेगा जिसके कारण मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण बना रहेगा। शनि की ये स्थिति मेष राशि वालों की परेशानी बढ़ा सकती है। इनकी सेहत अचानक बिगड़ सकती है। इस साल बार-बार धन हानि के योग बनेंगे। सिर में चोट लग सकती है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगान पड़ सकते हैं। बिजनेस-नौकरी की स्थिति भी बिल्कुल ठीक नहीं रहेगी। इस दौरान इनका काम भी छूट सकता है। अनेक मामलों में असफलता मिलेगी। कुल मिलाकार साल 2026 मेष राशि वालों के लिए ठीक नहीं रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Shani Vrischik Rashifal 2026: अच्छा या बुरा, शनि कैसा असर डालेगा वृश्चिक राशि पर?
साल में एक बार शनि वक्री जरूर होता है यानी टेढ़ी चाल जरूर चलता है। साल 2026 में शनि ग्रह 27 जुलाई को शनि वक्री होगा जो 11 दिसंबर तक रहेगा। यानी कुल 138 दिन शनि वक्री रहेगा। शनि की ये स्थिति मेष राशि वालों के लिए और भी ज्यादा दुखदाई रहेगी। इस समय इनका किसी से विवाद हो सकता है। वाहन दुर्घटना के योग भी बन सकते हैं। शनि का वक्रत्व काल मेष राशि वालों के लिए संभलकर रहने का है।
1. शनि का रत्न है नीलम। मेष राशि के लोग किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह लेकर ये रत्न पहन सकते हैं।
2. प्रत्येक शनिवार को शनि के मंत्रों का जाप विधि-विधान से करें। इससे परेशानी कम होगी।
3. हर शनिवार शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए व्रत करें।
4. शनिवार को कुष्ठ रोगियों को पूरी, भजिए आदि तेल से बनी चीजों का भोजन करवाएं। साथ ही जूते-चप्पल आदि का दान भी करें।
5. काले कुत्ते को रोटी खिलाएं, काली गाय को हरा चारा खिलाएं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।