
उज्जैन. शनि का हमारे जीवन पर सबसे ज्यादा प्रभाव होता है। वर्तमान में ये ग्रह अपनी स्वराशि कुंभ में है। 5 फरवरी 2023 को ये ग्रह अस्त हुआ था और अब ये 10 मार्च 2023 को पुन: उदय हो चुका है। (Shani Uday Rashifal 2023) शनि के अस्त होने से इसका प्रभाव कम हो जाता है और अब इसके पुन: उदय होने से सभी 12 राशियों पर इसका पूर्ण प्रभाव देखने को मिलेगा। इस ग्रह के उदय होने से कुछ राशि वालों की परेशानी बढ़ सकती है तो कुछ की अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, जानिए शनि के उदय होने के प्रभाव किस तरह दिखाई देगा…
इन 5 राशि वालों की बढ़ेगी मुश्किलें
शनि को न्यायाधीश भी कहा जाता है यानी मनुष्य को उसके अच्छे-बुरे कर्मों का फल शनिदेव ही प्रदान करते हैं। इस समय मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है, साथ ही कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर ढय्या का असर है। शनि के उदय होने से इन 5 राशि वालों की परेशानियां अचानक बढ़ सकती हैं। इन 5 राशि वालों को इस समय सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि इनके खर्च बढ़ सकते हैं, घटना-दुर्घटना के योग बन सकते हैं।
इन 3 राशि वालों को होगा फायदा
शनि के उदय होने से सबसे ज्यादा फायदा जिन तीन राशि वालों को होगा, वे हैं- वृष, सिंह और धनु। इन तीनों राशि वालों को अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। अगर कहीं पैसा अटका हुआ है तो वह भी वापस मिल सकता है। संतान की ओर से चिंता दूर होगी। अगर किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो उसमें भी आराम मिलेगा। अन्य 4 राशि मेष, मिथुन, कन्या और तुला वालों के लिए समय मिला-जुला रहेगा।
देश-दुनिया पर ऐसा होगा असर
- ज्योतिषाचार्य डॉ. के अनुसार, शनि के कुंभ राशि में उदय होने से देश के इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास होगा। वित्तिय मामलों में सुधार होने के होग बनेंगे। रोजगार के नए मौके आएंगे।
- इस दौरान पश्चिमी देशों से विवाद बढ़ सकते हैं और पड़ोसी देशों से भी संबंधों में तनाव आ सकता है। शनि की उदय होने से राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। कारखानों और मशीनरी से जुड़े सामानों के दाम बढ़ सकते हैं।
- लंबे समय से मेहनत कर रहे लोगों को इस साल सफलता मिलने की पूरी संभावना है। शनि के प्रभाव से देश में बड़े कानूनी फैसले हो सकते हैं। गैर कानूनी काम करने वालों को सजा मिल सकती है।
ये भी पढ़ें-
Palmistry: जीवन रेखा पर क्रॉस का निशान हो तो क्या होता है, क्या ये मौत का संकेत है?
Mangal Gochar March 2023: मंगल कब बदलेगा राशि, आपको फायदा होगा या नुकसान? जानें राशिफल से
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।