Shukra Gochar 2025: शुक्र देगा 5 राशि वालों को झटका, फूटेगी किस्मत-होगी धन हानि

Published : Dec 13, 2025, 02:56 PM IST

Shukra Gochar 2025: शुक्र ग्रह जब भी राशि बदलता है तो इसका असर सभी राशि के लोगों पर किसी न किसी रूप में दिखाई देता है। दिसंबर के मध्य में शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करेगा, जिससे 5 राशि वालों को धन हानि के योग बन सकते हैं।

PREV
16
दिसंबर 2025 में शनि कब बदलेगा राशि?

Shukra Rashifal December 2025: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह का विशेष महत्व बताया गया है। ये ग्रह जिसकी कुंडली में शुभ स्थिति में होता है, उसे मालामाल कर देता है और जिसकी कुंडली में विपरीत स्थिति में होता उसे जीवन भर पैसों की तंगी बनी रहती है। ये ग्रह 25 से 30 दिनों राशि बदलता है। साल 2025 के अंतिम महीने दिसंबर में शुक्र ग्रह 20 तारीख को वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होने से 5 राशि वालों को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 5 राशियां…

26
मेष वालों को होगी धन हानि

शुक्र ग्रह के राशि बदलने से मेष राशि वालों को धन हानि हो सकती है। इनके बनते काम बिगड़ सकते हैं। नौकरी की स्थिति पहले से और ज्यादा खराब हो सकती है। ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील टूट सकती है। सेहत को लेकर भी हल्की-फुल्की परेशानी होगी।

ये भी पढ़ें-
जन्मदिन में 1 नंबर का क्या है महत्व? जानें B'day में बार-बार 1 आने का मतलब क्या होता है?

36
कर्क वाले रहें सावधान

इस राशि के लोग शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। इस समय इन्हें एक्सट्रा मैरिटल अफेयर से बचकर रहना चाहिए। नहीं तो बदनामी के साथ-साथ दूसरे मामलों में भी नुकसान हो सकता है। अगर ये प्रेम संबंधों में हैं तो सभी लोगों के इनकी गुप्त बातें पता चल सकती हैं।


ये भी पढ़ें-
Lucky Rashi 2026: 4 राशि वालों के लिए गेम चेंजर रहेगा साल 2026, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी!

46
सिंह वाले होंगे परेशान

शुक्र के राशि परिवर्तन के बाद इस राशि के लोग पैसों के कारण थोड़े परेशान हो सकते हैं। इनकी जमा पूंजी खर्च हो सकती है। बैंक बैलेंस में भी तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। इनकी सेहत में पर भी विपरीत असर होगा। पति-पत्नी के बीच किसी बात पर तीखी बहस हो सकीत है।

56
तुला वालों को मिलेगी बुरी खबर

इस राशि के लोगों को प्रेम संबंधों से जुड़ी कोई खबर मिल सकती है। विवाह संबंधों में दूरी हो आ सकती है। ये समय इन्वेस्टमेंट के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट से भी नुकसान के योग बनेंगे। संतान को लेकर किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है।

66
धनु वाले न लें बड़ा फैसला

इस राशि के लोग शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण कोई भी बड़ा फैसला न लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। दूसरों की बातों में आकर ये विवाद में फंस सकते हैं। नौकरी में अधिकारी इन्हें परेशान करेंगे वहीं बिजनेस की स्थिति भी ठीक नहीं रहेगी। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Read more Photos on

Recommended Stories