Surya Gochar 2025: 4 राशियों पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़, सूर्य का राशि परिवर्तन करेगा बंटाधार

Published : Dec 11, 2025, 03:49 PM IST

Surya Gochar 2025: सूर्य हर 30 दिन में राशि बदलता है। इस बार सूर्य 16 दिसंबर को वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होते ही खर मास शुरू हो जाएगा। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में दिखाई देगा।

PREV
15
Surya-Rashifal-December-2025

Surya Gochar December 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह की तरह सूर्य भी एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। सूर्य एक राशि में अधिकतम 30 दिन तक रहता है। साल 2025 के अंतिम महीने दिसंबर में सूर्य 16 तारीख को वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के राशि बदलने का असर सभी 12 राशि के लोगों पर होगा। किसी के लिए शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। आगे उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए सूर्य के राशि परिवर्तन का अशुभ असर किन राशियों पर होगा…

ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2025: मंगल बदलेगा राशि, 5 राशि वालों पर टूटेगी मुसीबत-हर काम में मिलेगी असफलता

25
वृष राशि वालों को होगी धन हानि

इस राशि के लोगों को कोई बड़ी धन हानि सूर्य के राशि परिवर्तन से हो सकती है। सेहत भी बिगड़ सकती है जिसके कारण आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। इस समय दूसरों की बातों में आकर आप कोई गलत फैसला भी ले सकते हैं। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं।


ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2025: बुध बदलेगा राशि, 4 राशि वालों की बिगड़ेगी किस्मत-हो सकती है धन हानि

35
कन्या राशि वाले रहें सावधान

इस राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। दुश्मन कोई षड़यंत्र रच सकते हैं और वाहन दुर्घटना के योग भी इस समय बन रहे हैं। भारी मशीनरी के काम संभलकर करने की जरूरत है। जो लोग नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं वे अभी अपना विचार त्याग दें। विदेश जाने वाले लोगों को सफलता नहीं मिल पाएगी। संतान से दुख की प्राप्ति होगी।

45
धनु राशि वाले न करें इन्वेस्टमेंट

इस राशि के लोग इन्वेस्टमेंट करने से बचें नहीं तो नुकसान होने की संभावना बढ़ सकती है। सोचे हुए काम समय पर पूरे न होने से मन समाज में अपमान की स्थिति बन सकती है। व्यर्थ के कामों में समय बीतेगा। युवा अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। संतान के कारण किसी से विवाद संभव है। सेहत को लेकर भी सावधान रहने की जरूरत है। मौसमी बीमारियां परेशान करेंगी।

55
मीन वालों को मिलेगी बुरी खबर

इस राशि के लोगों को कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे इनकी टेंशन और भी बढ़ सकती है। राजनीति से जुड़े लोग किसी षड़यंत्र का शिकार हो सकते हैं। चाहकर भी नया काम शुरू नहीं कर पाएंगे। परिवार में किसी की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। कोर्ट-कचहरी में हार का सामना करना पड़ेगा। किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Read more Photos on

Recommended Stories