
Shukra Rashifal May 2024: हमारे सौर मंडल के 9 ग्रहों में से एक है शुक्र। ये ग्रह हमारे जीवन पर बहुत गहरा असर डालता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह प्रेम, सौंदर्य, भौतिक सुख-सुविधा और लग्जीरियस लाइफ का प्रतीक है। शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि का स्वामी है। 19 मई 2024 को ये ग्रह मेष से निकलकर वृषभ में प्रवेश कर चुकी है। इस राशि में शुक्र ग्रह 12 जून 2024 तक रहेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन कैसा रहेगा…
मेष राशि
शुक्र के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बन सकते हैं और संतान से सुख की प्राप्ति भी होगी। कुल मिलाकर ये समय इनके लिए शुभ फल देने वाला रहेगा।
वृषभ राशि
इस राशि के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ फल देने वाला रहेगा। लेकिन इन्हें सफलता पाने के लिए कुछ अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। निवेश भी सोच-समझकर ही करें तो बेहतर रहेगा।
मिथुन राशि
शुक्र के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों की लव लाइफ में परेशानियां बढ़ सकती हैं। प्रेम संबंधों में दरार आ सकती है और वर्क लोड अचानक ज्यादा होने से टेंशन रहेगी।
कर्क राशि
वृष राशि में शुक्र का होना इस राशि के लिए सफलता देने वाला रहेगा। इस राशि के लोग नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। कुछ नया सीखने का मौका भी मिलेगा।
सिंह राशि
इस राशि के लोगों के जो काम लंबे समय से अटके हैं, उनमें गति आ सकती है। नौकरीपेशा लोग कम समय में टारगेट पूरे करने में सफल रहेंगे। रुका हुआ पैसा भी मिलेगा।
कन्या राशि
शुक्र के शुभ प्रभाव से इस राशि के लोगों के पराक्रम में वृद्धि होगी। लेकिन इन्हें अति आत्मविश्वास से बचना होगा नहीं तो परेशानी खड़ी हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा।
तुला राशि
इस राशि के लोगों का आता हुआ पैसा अटक सकता है, जिससे इन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा। राजनीतिक लोगों से सहयोग मिलेगा, जिससे आपकी टेंशन दूर होगी।
वृश्चिक राशि
शुक्र के वृष राशि में आने से इस राशि के लोगों के उत्साह में वृद्धि होगी। इनकी सोच में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। इन्हें धन लाभ के योग भी इस दौरान बन सकते हैं।
धनु राशि
शुक्र के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों का वर्क लोड ज्यादा हो सकता है। इस दौरान इन्हें मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी और सफलता कम मिलेगी। ये दूसरों पर गुस्सा करने से बचें।
मकर राशि
इस राशि के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन काफी बेहतर और शुभ फलदायक रहेगा। इन्हें अनुमान से अधिक फायदा हो सकता है। सोचे हुए काम समय पर पूरे होने से राहत की सांस लेंगे।
कुंभ राशि
इस राशि के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन ठीक नहीं रहेगा। बिजनेस में अचानक डाउन फॉल आ सकता है। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं और लव लाइफ में टेंशन भी बढ़ सकती है।
मीन राशि
शुक्र के वृष राशि में आने से इस राशि के लोगों के पुराने विवाद खत्म होंगे। परिवार और रिश्तेदारों से मिलना-जुलना होगा। कार्यक्षेत्र में भी लाभ की स्थिति बनेगी। ये समय इनके लिए मिला-जुला रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Hindu Beliefs: क्यों कभी किसी से नमक उधार नहीं लेना चाहिए?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।