
उज्जैन. ज्योतिषियों के अनुसार, इस समय शुक्र वृषभ राशि में, गुरु मीन राशि में और शनि कुंभ राशि में है। (Shubh Yog April 2023) इस स्थिति में शुक्र और गुरु एक-दूसरे से तीसरी और ग्यारहवीं राशि में और शनि व शुक्र एक-दूसरे से चौथी और दसवीं राशि में रहेंगे। ग्रहों की ये स्थिति 9 राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ फल देने वाली रहेगी। ये राशियां हैं मेष, वृष, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन। किस राशि पर ग्रहों की इस स्थिति का क्या असर होगा आगे राशिफल से जानिए…
मेष राशि
इस राशि के लोगों को धन लाभ होगा। बैंक बैलेंस में इजाफा होगा। ये लोग नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। इनकी परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं। इनके सुखों में वृद्धि होगी।
वृष राशि
इस राशि वालों को रूके हुए काम पूरे होंगे। पैसों की तंगी दूर हो सकती है। बिजनेस करने वालों के लिए भी ये समय शुभ फल देने वाला है। किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा।
मिथुन राशि
ऐशो-आराम की चीजों पर खर्च बढ़ेगा। योजना बनाकर काम करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। खान-पान का ध्यान रखें। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।
कर्क राशि
इस राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में बड़ी डील मिलेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
सिंह राशि
नौकरीपेशा को प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। पैसों की तंगी दूर होगी। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। संतान से सुख मिलेगा।
कन्या राशि
इस राशि के लोगों को सुख-समृद्धि मिलेगी। लव लाइफ ठीक रहेगी। यात्रा पर जाना फायदेमंद रहेगा। अटका हुआ पैसा इस समय मिल सकता है। संतान सुख मिलेगा।
तुला राशि
पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। वैवाहिक जीवन में मतभेद हो सकते हैं। करियर का ग्राफ नीचे आ सकता है। वर्क प्लेस पर आपके विरुद्ध षड़यंत्र रचा जा सकता है।
वृश्चिक राशि
इस राशि के लोग नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इनकी लव लाइफ पहले से ठीक रहेगी। करियर के मामलों में सफलता मिलेगी। मांगलिक कामों में जाना होगा।
धनु राशि
सेहत संबंधी परेशानी रहेगी। खरीदारी या घूमने जाने की इच्छा पूरी हो सकती है। कॉम्पिटीशन एग्जाम में सफलता मिल सकती है। खर्चा बढ़ सकता है। समय ठीक नहीं है।
मकर राशि
नौकरी और बिजनेस दोनों के लिए समय अच्छा है। इनकम ऑफ सोर्स बढ़ सकते हैं। सुख-सुविधाओं पर पैसा खर्च होगा। परिवार के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा।
कुंभ राशि
नया वाहन या संपत्ति खरीद सकते हैं। पुरानी बीमारियां दूर हो सकती हैं। काम का बोझ कम होगा। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। नया काम शुरू कर सकते हैं।
मीन राशि
विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ते आ सकते हैं। अटके हुए कामों को गति मिलेगी। लव लाइफ की परेशानियां कम होंगी। सरकारी कामों से फायदा होने के योग बन रहे हैं।
ये भी पढ़ें-
Hindu Traditions: शिवलिंग के ऊपर बांधी जाने वाली मटकी को क्या कहते हैं, इसे कब और क्यों बांधते हैं?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।