Daily 2023 Rashifal: 13 नवंबर 2023 को किसके काम अटकेंगे और कौन फंस सकता है विवादों में? डेली राशिफल से

Published : Nov 13, 2023, 04:00 AM ISTUpdated : Nov 13, 2023, 08:05 AM IST
Rashifal-13-Nov-2023

सार

Daily Rashifal 2023: 13 नवंबर, सोमवार को अमावस्या तिथि का संयोग होने से ये सोमवती अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन मित्र, सौभाग्य और शोभन नाम के 3 शुभ योग रहेंगे। चंद्रमा कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा। 

Daily Rashifal 13 November 2023: 13 नवंबर 2023 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले लालच से बजें और अपने बिजनेस पर ध्यान दें। वृषभ राशि वालों को संतान से सुख मिलेगा और पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। मिथुन राशि वालों को धन लाभ होगा, ये विवादों से दूर रहें। कर्क राशि वालों की सेहत ठीक रहेगी और इनकम भी ठीक रहेगी। शेष राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से…

मेष राशिफल 13 नवंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपके लिए दिन अनुकूल नहीं है। शारीरिक तथा मानसिक कष्टों का सामना करना पड़ेगा। काम में ध्यान देने की जरूरत है। छोटी से लापरवाही बड़ा नुकसान करवा सकती है। किसी भी तरह के लालच से बचें। बिजनेस पर ध्यान दें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- आसमानी

वृष राशिफल 13 नवंबर 2023 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज आपको कार्य क्षेत्र में काम करने से नईं उपलब्धियां मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान खूब मिलेगा। किसी नए कार्य को लेकर विचार बनेगा। संतान से सुख मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन उत्तम है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।
शुभ अंक-3
शुभ रंग- हरा

मिथुन राशिफल 13 नवंबर 2023 (Dainik mithun Rashifal)
बिजनेस के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। पहले किए गए परिश्रम का फल भी आज मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों की उन्नति होगी। आर्थिक दृष्टि से दिन बेहतर रहने वाला है। आकस्मिक धन लाभ मिलेगा। विवादों से बचें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला

कर्क राशिफल 13 नवंबर 2023 (Dainik Kark Rashifal)
आज आपका मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहेगा। कार्य के दौरान असमंजस की स्थिति बन सकती है। जरूरी काम अटक सकते हैं। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। अनैतिक कामों से दूरी बनाकर रखें। सेहत ठीक रहेगी। संतान से सुख मिलेगा।
शुभ अंक-1
शुभ रंग- सफ़ेद

सिंह राशिफल 13 नवंबर 2023 (Dainik Singh Rashifal)
आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। बिजनेस ठीक नहीं चलेगा। किसी कारण क्रोध बढ़ सकता है। पुराने मित्र से मिलकर अच्छा लगेगा, मनोरंजन में समय बीतेगा। बातचीत करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें। धन की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग-पीला

कन्या राशिफल 13 नवंबर 2023 (Dainik Kanya Rashifal)
आज का दिन आपके लिए उतम रहेगा। बिजनेस और नौकरी दोनों में फायदा होगा। अटके हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। सरकारी मामलों को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी। पारिवारिक सुख में कमी हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- गुलाबी

तुला राशिफल 13 नवंबर 2023 (Dainik Tula Rashifal)
आज काम की व्यस्तता कुच ज्यादा ही रहेगी। फालतू खर्च बढ़ सकते हैं। किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें। बिजनेस में लाभ होगा। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे। सेहत में सुधार होगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- बैंगनी

वृश्चिक राशिफल 13 नवंबर 2023 (Dainik Vrischik Rashifal)
आज आपके दिन की शुरूआत अच्छी होगी। धन लाभ के योग बनेंगे। अटके हुए सभी काम आज पूरे हो सकते हैं। इन्वेस्टमेंट के लिए भी दिन अच्छा है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। रिश्तेदारों को घर में आना-जाना लगा रहेगा।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- स्लेटी

धनु राशिफल 13 नवंबर 2023 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज आप कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। अनचाही सलाह पर विश्वास न करें। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। धार्मिक कार्य में पैसा भी खर्च होगा। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। विरोधी प्रबल रहेंगे लेकिन कुछ कर नहीं पाएंगे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- भूरा

मकर राशिफल 13 नवंबर 2023 (Dainik Makar Rashifal)
आज आपके जरुरत के काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय उत्तम रहने वाला है। परिजन का सहयोग मिलेगा अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बिजनेस में लाभ होगा। धन की बचत भी खूब होगी। महत्पूर्ण काम पर चर्चा होगी।
शुभ अंक-4
शुभ रंग- लाल

कुंभ राशिफल 13 नवंबर 2023 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज बिजनेस के हिसाब से दिन उत्तम रहेगा। नौकरी तथा बिजनेस में खूब लाभ होगा। किसी नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। परिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- नारंगी

मीन राशिफल 13 नवंबर 2023 (Dainik Meen Rashifal)
आज आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बिजनेस में लाभ होगा। खान-पान पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- केसरिया


ये भी पढ़ें-

Govardhan Puja 2023: कब करें गोवर्धन पूजा, 13 या 14 नवंबर को? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और कथा सहित पूरी डिटेल


Bhai Dooj 2023: भाई दूज कब, 14 या 15 नवंबर को? नोट करें सही डेट, मुहूर्त, पूजा विधि, कथा और महत्व


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज