
Diwali 2023 Shubh Muhurat Check Here: धर्म ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक मास की अमावस्या को दिवाली पर्व मनाया जाता है। इस दिन लक्ष्मी पूजा का विधान है। इस बार ये तिथि 12 नवंबर, रविवार को है। इस दिन कईं शुभ योग बन रहे हैं, जिसके चलते इस इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
12 नवंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 12 November 2023)
12 नवंबर 2023, दिन रविवार को कार्तिक मास की चतुर्दशी तिथि दोपहर 02:45 तक रहेगी, इसके बाद अमावस्या तिथि दिन भर रहेगी। इस दिन दिवाली पर्व मनाया जाएगा और शाम को लक्ष्मी पूजा की जाएगी। इस दन गजकेसरी, हर्ष, उभयचरी, काहल और दुर्धरा नाम के दुर्लभ योग एक साथ बन रहें हैं। इसके अलावा आयुष्मान और सौभाग्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:26 से 10:48 तक रहेगा।
दिवाली 2023 पूजा के शुभ मुहूर्त (Diwali 2023 Shubh Muhurat Detail)
- दुकान-ऑफिस के लिए- दोपहर 02:44 से 02:47
- फैक्ट्री-कारखाने के लिए - शाम 05:29 से रात 10:26 तक
- घर के लिए- शाम 05:39 से 07:35 तक
- निशिथ काल पूजा मुहूर्त- रात 11:39 से 12:32 तक
(इस मुहूर्त में घर, दुकान, ऑफिस कहीं ही पूजा की जा सकती है।
- स्थिर लग्न पूजा मुहूर्त- रात 12:10 से 02:27 तक
(ये मुहूर्त भी लक्ष्मी पूजा के लिए श्रेष्ठ है)
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा, सूर्य और मंगल कन्या राशि में, शुक्र और केतु कन्या राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध वृश्चिक राशि में, गुरु मेष राशि में और राहु मीन राशि में रहेगा। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।
12 नवंबर 2023 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- कार्तिक मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- स्वाती
करण- शकुनि और चतुष्पद
सूर्योदय - 6:42 AM
सूर्यास्त - 5:39 PM
चन्द्रोदय - Nov 12 5:27 AM
चन्द्रास्त - Nov 12 4:57 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:49 AM – 12:32 PM
अमृत काल - 05:39 PM – 07:20 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:06 AM – 05:54 AM
12 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:10 PM – 1:33 PM
कुलिक - 2:55 PM – 4:17 PM
दुर्मुहूर्त - 04:11 PM – 04:55 PM
वर्ज्यम् - 08:34 AM – 10:12 AM
Diwali Pujan Samagri List: आज ही घर ले आएं दिवाली पूजा की पूरी सामग्री, मिस न होने पाए एक भी चीज
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।