November 2023 Weekly Horoscope: इस सप्ताह किस पर मेहरबान रहेंगी देवी लक्ष्मी, किसका बढ़ेगा बैंक बैलेंस? जानें साप्ताहिक राशिफल से

November 2023 Weekly Horoscope: नवंबर 2023 का तीसरा सप्ताह 13 से 19 तारीख तक रहेगा। इस सप्ताह में कईं ग्रह राशि बदलेंगे वहीं कईं प्रमुख त्योहार जैसे भाई दूज आदि भी इस सप्ताह में मनाए जाएंगे।

 

Manish Meharele | Published : Nov 11, 2023 9:39 AM IST

उज्जैन. नवंबर 2023 का तीसरा सप्ताह 13 से 19 तारीख तक रहेगा। खास बात ये है कि ये पूरा सप्ताह में त्योहारों के बीच बीतेगा। वहीं कुछ ग्रह भी इस दौरान राशि परिवर्तन करेंगे। इस सप्ताह में सोमवती अमावस्या, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ व्रत आदि त्योहार मनाए जाएंगे। इस सप्ताह जो भी ग्रह राशि बदलेंगे, उनका असर सभी राशियों पर होगा। देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह…

मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries November 2023 Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आप गाड़ी धीमी चलाएं, घटना-दुर्घटना के योग बन रहे हैं। रियल एस्टेट से अच्छा-खासा रिटर्न मिल सकता है। करियर के मामलों में जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा। सेहत के हिसाब से ये सप्ताह ठीक रहेगा। परिवार में कोई शुभ प्रसंग हो सकता है।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus November 2023 Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि आने वाला सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। खर्च बढ़ने के साथ-साथ इनकम में भी वृद्धि होगी। लव लाइफ में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध विवाह तक पहुंच सकते हैं। दूसरों के बहकावे में न आएं और हर फैसला सोच-समझकर करें। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini November 2023 Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि आप कुछ निगेटिव बातों से घिर सकते हैं, जिससे आपको ही नुकसान होगा। जरूरत न हो तो किसी से भी कर्ज न लें। अपनी आमदनी से ही खर्च चलाएं। सेहत के मामले बिगड़ सकते हैं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर बांधे और हेलमेट भी जरूर पहनें। सेहत में पहले से सुधार हो सकता है।

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer November 2023 Weekly horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आप अतीत की यादों में खो सकते हैं। कुछ अनावश्यक खर्च आपका मूड ऑफ कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी कोई समस्या है तो वह भी इस समय दूर हो सकती है। धन लाभ के कुछ बेहतरीन मौके हाथ लग सकते हैं। परिवार वालों और दोस्तों का पूरा-पूरा सहयोग आपको मिलेगा।

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo November 2023 Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि ये सप्ताह नौकरीपेशा लोगों के लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। अतिरिक्त आय और उपहार मिलने से आप खुश नजर आएगे। प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। अचानक परिवार में किसी की सेहत खराब हो सकती है।

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo November 2023 Weekly horoscope)
गणेशजी कहते हैं इस सप्ताह सेहत में सुधार जारी रहेगा, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। खान-पान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो पेट के रोग परेशान करेंगे। बढ़ते वजन के कारण आप परेशान हो सकते हैं। इस समय आप हर कीमत पर जंक फूड से परहेज करें। इस सप्ताह धन लाभ के योग अचानक बनेंगे।

तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra November 2023 Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस राशि वालों के लिए अतिआत्मविश्वास नुकसान पहुंचाने वाला रहेगा। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। पैसों के मामले में किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें। नौकरी-बिजनेस की स्थिति में पहले से सुधार आएगा। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio November 2023 Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह नकारात्मक विचारों के कारण आपका ध्यान भटक सकता है। मेडिकल स्टूडेंट्स इस सप्ताह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इस सप्ताह आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने की ज़रूरत है। ये सप्ताह निवेश के लिए ठीक नहीं है। हर काम बजट बनाकर करें। पारिवारिक खर्चे ज्यादा हो सकते हैं।

धनु साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius November 2023 Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आपके रिश्ते में कुछ गलतफहमियाँ आ सकती हैं। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। आपके ख़र्चे अचानक बढ़ सकते हैं। वर्क प्लेस पर सहकर्मियों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। बैंक ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं। कोई नया व्यवसाय इस सप्ताह शुरू हो सकता है।

मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn November 2023 Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आपकी योजनाएं पूरी हो सकती हैं। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा इस समय हो सकता है। कानूनी मामलों मे सफलता मिलेगी। सेहत में पहले से सुधार होगा, लेकिन आपको खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius November 2023 Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आप योग और व्यायाम के लिए समय निकालेंगे। सेहत के मामले उलझ सकते हैं। न चाहते हुए भी अस्पताल के चक्कर लगाने पडेंगे, पैसा भी ज्यादा खर्च होगा। किसी यात्रा पर जाने की योजना बनेंगी, जिसमें आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। संतान से सुख मिलेगा।

मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces November 2023 Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। नौकरी में आपका प्रदर्शन काफी उम्दा रहेगा। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। दूसरों के मामले में टांग अड़ाने से बचें। ससुराल पक्ष से कोई बड़ा और मंहगा उपहार मिल सकता है। न चाहते हुए भी किसी को पैसा उधार देने पड़ेगा।


ये भी पढ़ें-

Diwali Pujan Samagri List: आज ही घर ले आएं दिवाली पूजा की पूरी सामग्री, मिस न होने पाए एक भी चीज


Diwali 2023 Puja Vidhi-Shubh Muhurat: दिवाली पर 7 शुभ योग, लक्ष्मी पूजा के लिए 5 मुहूर्त, जानें आरती, भोग, मंत्र सहित पूरी डिटेल


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!