Narak Chaturdashi 2023 Rashifal: 11 नवंबर 2023 को किसे मिलेंगे इनकम के नए सोर्स-कौन जाएगा धार्मिक यात्रा पर?

Daily Rashifal 11 November 2023: 11 नवंबर 2023 को नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन चित्रा नक्षत्र दिन भर रहेगा, जिससे काण नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन प्रीति और आयुष्मान नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे।

 

Manish Meharele | Published : Nov 10, 2023 7:57 AM IST / Updated: Nov 11 2023, 08:13 AM IST

Narak Chaturdashi 11 November 2023 Rashifal: 11 नवंबर 2023 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए दिन अनुकूल है, इनकी सेहत ठीक रहेगी। वृषभ राशि वालों को मानसिक शांति मिलेगी, ये निगेटिव कामों से दूर रहें। मिथुन राशि वाले धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, इन्हें बड़ों की सलाह काम आएगी। कर्क राशि वाले दूसरों के मामले में टांग न अढ़ाएं और बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। शेष राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

मेष राशिफल 11 नवंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि निवेश के लिए आज का दिन अनुकूल है। आलस्य के कारण कोई काम अटक सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। आज का दिन समझदारी और सावधानी से काम करने का है। कार्यक्षेत्र में अटके हुए काम अब गति पकड़ेंगे। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृषभ राशिफल 11 नवंबर 2023 (Dainik Vrishbha Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि करीबी दोस्तों से मिलकर अच्छा लगेगा। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। निगेटिव बातों और कामों से बचकर रहें। आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। दूसरों की बातों पर ध्यान देने की बजाय अपनी कार्यकुशलता और आत्मबल पर भरोसा रखें।

मिथुन राशिफल 11 नवंबर 2023 (Dainik Mithun Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि युवाओं का समय मौज-मस्ती में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में आप बेहतरीन काम करेंगे, जिसका फायदा भी मिलेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आप शारीरिक रूप से कमज़ोर महसूस कर सकते हैं। घर में किसी धार्मिक यात्रा संबंधी योजना बन सकती है। बड़ों के अनुभवों और सलाह पर ध्यान दें।

कर्क राशिफल 11 नवंबर 2023 (Dainik Kark Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि बच्चों की गतिविधियों को नजर रखें। पति-पत्नी के बीच रिश्ते मधुर हो सकते हैं। खांसी, बुखार और सर्दी की समस्या परेशान कर सकती है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में फायदा देंगे। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। दूसरों के मामले में टांग न अड़ाएं।

सिंह राशिफल 11 नवंबर 2023 (Dainik Singh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज आप खुद को तनाव में महसूस करेंगे। इस दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। बिजनेस में मंदी की स्थिति बन सकती है। लव लाइफ ठीक रहेगी। संतान से सुख मिलेगा। गले में संक्रमण और कफ से जुड़ी समस्या हो सकती है। निगेटिव बातें घरेलू माहौल को निराश कर सकती है।

कन्या राशिफल 11 नवंबर 2023 (Dainik Kanya Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज वाहन के खराब होने पर भारी खर्च हो सकता है। लव लाइफ में कोई सरप्राइज मिल सकता है। असंतुलित खान-पान के कारण पेट खराब हो सकता है। युवा वर्ग अपने भविष्य के प्रति अधिक गंभीर रहेंगे। आय के नए स्रोत मिलने से खुशी होगी। घरेलू परेशानी आसान से हल हो जाएगी।

तुला राशिफल 11 नवंबर 2023 (Dainik Tula Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि आज ससुराल पक्ष से किसी बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है। धैर्य और संयम से हर बात का हल निकल जाएगा। व्यस्तता के कारण पति-पत्नी घर पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। मसालेदार भोजन से परहेज करें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशिफल 11 नवंबर 2023 (Dainik Vrischik Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि किसी से विवाद करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। अधिक काम के कारण शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है। किसी समारोह में भाग लेने का निमंत्रण मिलेगा। रुपयों के लेन-देन को लेकर कोई गलतफहमी या नुकसान हो सकता है। संतान से सुख मिलेगा।

धनु राशिफल 11 नवंबर 2023 (Dainik Dhanu Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि अगर आप कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं तो अपनी क्षमता से ज्यादा लेने की कोशिश न करें। जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों का आपके प्रति पूरा सहयोग रहेगा। इस समय दांत का दर्द परेशान कर सकता है। घर के नवीनीकरण की योजना बन सकती है। पैसा अधिक खर्च हो सकता है।

मकर राशिफल 11 नवंबर 2023 (Dainik Makar Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि घर के बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन आपके काम आएगा। घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के लोग बिल्कुल भी लापरवाही न करें। बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। अहंकार आपको भटका सकता है।

कुंभ राशिफल 11 नवंबर 2023 (Dainik Kumbh Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि निगेटिव बातें आपको लक्ष्य से भटका सकती हैं। घर के बुजुर्गों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को हल्के में न लें। सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। अटके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। घर की कोई महत्वपूर्ण बात सार्वजनिक हो सकती है। गलत काम करने वाले लोगों से दूर रहें।

मीन राशिफल 11 नवंबर 2023 (Dainik Meen Rashifal)
गणेशजी कहते हैं कि विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन उत्तम है। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। आपकी लाइफ स्टाइल में पॉजिटिव चेंज आएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस कर सकते हैं।


ये भी पढ़ें-

Diwali 2023 Puja Vidhi-Shubh Muhurat: दिवाली पर 7 शुभ योग, लक्ष्मी पूजा के लिए 5 मुहूर्त, जानें आरती, भोग, मंत्र सहित पूरी डिटेल


Narak Chaturdashi 2023: नरक चतुर्दशी कब, 11 या 12 नवंबर? ये 14 नाम बोलकर करें यमराज को दीपदान, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त-योग और कथा


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

Share this article
click me!