Aaj Ka Panchang 10 नवंबर 2023: धनतेरस आज, जानें शॉपिंग, पूजन और दीपदान के शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2023 Shopping Puja Deepdan Ka Shubh Muhurat: 10 नवंबर, शुक्रवार को धनतेरस पर्व मनाया जाएगा। इस दिन हस्त नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन शुभकर्तरी, वरिष्ठ, सरल और सुमुख नाम के 4 अन्य योग भी रहेंगे।

 

Manish Meharele | Published : Nov 9, 2023 7:30 AM IST

Dhanteras 2023 Shubh Muhurat Detail Check Here: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 10 नवंबर, शुक्रवार को है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, देवी महालक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा का विधान है। इसी दिन से पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरूआत भी होती है। धनतेरस को खरीदी के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

10 नवंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 10 November 2023)
10 नवंबर 2023, दिन शुक्रवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि दोपहर 12:35 तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन हस्त नक्षत्र दिन भर रहेगा, जिससे अमृत नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन शुभकर्तरी, वरिष्ठ, सरल और सुमुख नाम के 4 अन्य योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 10:48 से दोपहर 12:10 तक रहेगा।

धनतेरस पर शॉपिंग, पूजा और दीपदान के मुहूर्त (Dhanteras 2023 Shopping Puja Deepdan Ka Shubh Muhurat)
- सुबह 11:48 से दोपहर 12:32 तक
- दोपहर 12:10 से 01:33 तक
- शाम 04:17 से 05:40 तक
- शाम 05:47 से 07:43 तक (पूजा मुहूर्त)
- शाम 05:30 से रात 08:08 तक (दीपदान मुहूर्त)

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा, शुक्र और केतु कन्या राशि में, शनि कुंभ राशि में, सूर्य और मंगल तुला राशि में, बुध वृश्चिक राशि में, गुरु मेष राशि में, राहु मीन राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

10 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- कार्तिक मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- हस्त
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:41 AM
सूर्यास्त - 5:40 PM
चन्द्रोदय - Nov 10 3:42 AM
चन्द्रास्त - Nov 10 3:52 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:48 AM – 12:32 PM
अमृत काल - 05:35 PM – 07:20 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:05 AM – 05:53 AM

10 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:55 PM – 4:17 PM
कुलिक - 8:03 AM – 9:25 AM
दुर्मुहूर्त - 08:53 AM – 09:36 AM और 12:32 PM – 01:16 PM
वर्ज्यम् - 08:41 AM – 10:23 AM


ये भी पढ़ें-

Dhanteras Puja Samagri List: धनतेरस पर करें देवी लक्ष्मी और कुबेर की पूजा, जानें विधि, पूजन सामग्री की लिस्ट और शुभ मुहूर्त


धनतेरस 2023 पर कितनी झाड़ू खरीदें, जानें क्या कहते हैं ज्योतिषी?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!