Diwali 2023 Rashifal: दिवाली पर गजकेसरी योग से 4 राशि वालों की लगेगी लॉटरी, जमकर कमाएंगे पैसा

Published : Nov 09, 2023, 11:46 AM IST
Diwali-2023-Rashifal

सार

Gajkesari Rajyog on Diwali 2023 Rashifal: इस बार दिवाली बहुत ही खास होने वाली है क्योंकि इस दिन बनने वाला गजकेसर राजयोग कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ फल देने वाला रहेगा। 

उज्जैन. इस बार दिवाली 12 नवंबर, रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन गुरु और चंद्रमा मेष राशि में एक साथ रहेंगे, जिससे गजकेसरी नाम का राजयोग बनेगा। ये बहुत ही दुर्लभ राजयोग माना जाता है। इसके शुभ प्रभाव से कुछ राशि के लोगों को जमकर धन लाभ होने के योग बन रहे हैं, जिससे उनके लिए ये दिवाली बहुत ही खास हो जाएगी। आगे जानिए कौन-सी हैं वो भाग्याशाली राशियां, जिन्हें गजकेसरी योग से फायदा होगा…

वृष राशि वालों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस
दिवाली पर बनने वाले गजकेसरी योग के शुभ प्रभाव से इस राशि के लोगों को धन लाभ होगा। बैंक बैलेंस में भी इजाफा होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा भी इस समय मिल सकता है। संतान की ओर से कोई गुड न्यूज भी इस समय मिल सकती है। शॉपिंग में समय बीतेगा।

मिथुन वालों को मिलेगी मनचाही नौकरी
गजकेसरी राजयोग के चलते इस राशि के लोगों को नौकरी और बिजनेस में बड़ा फायदा हो सकता है। नई नौकरी का ऑफर भी इस समय इन्हें मिल सकता है। वर्क प्लेस पर मान-सम्मान मिलेगा। पैतृक संपत्ति से फायदा होगा। करियर के लिए भी ये समय शुभ फल देने वाला रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

सिंह वालों को बिजनेस में होगा फायदा
इस राशि के लोगों को गजकेसरी योग के चलते बिजनेस में बड़ा फायदा हो सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। प्रॉपर्टी के अटके हुए मामले सुलझ सकते हैं। नौकरी से जुड़ी समस्याएं भी दूर होंगी। काम का प्रेशर कम होने से तनाव भी कम होगा। कोई उपहार भी आपको इस समय मिल सकता है।

धनु राशि को मिलेगा किस्मत का साथ
इस राशि वालों को गजकेसरी योग के चलते किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। नया वाहन या घर इस समय ये खरीद सकते हैं। इन्वेस्टमेंट के लिए भी ये समय बिल्कुल सही है। मशीनरी से जुड़े लोगों को जमकर धन लाभ होगा। बैंक बैलेंस में अचानक वृद्धि देखकर खुशी होगी। सेहत भी ठीक रहेगी।


ये भी पढ़ें-

Dhanteras Puja Samagri List: धनतेरस पर करें देवी लक्ष्मी और कुबेर की पूजा, जानें विधि, पूजन सामग्री की लिस्ट और शुभ मुहूर्त


धनतेरस 2023 पर कितनी झाड़ू खरीदें, जानें क्या कहते हैं ज्योतिषी?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज