Spiritual

धनतेरस 2023 पर कितनी झाड़ू खरीदें? जानें 5 गुप्त बातें

Image credits: Getty

कब है धनतेरस? (Dhanteras 2023 Date)

इस बार धनतेरस 10 नवंबर, शुक्रवार को है। ये दिन खरीदी के साथ-साथ अन्य शुभ कामों के लिए भी श्रेष्ठ माना जाता है। इसी दिन से दीपोत्सव की शुरूआत भी होती है।

Image credits: Getty

खरीदी के लिए शुभ है धनतेरस

धनतेरस को खरीदी के लिए भी बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन लोग झाड़ू भी जरूर खरीदते हैं। ये एक परंपरा है। धनतेरस पर झाड़ू खरीदना सौभाग्य की निशानी मानते हैं।

Image credits: Getty

धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं झाड़ू?

धनतेरस पर झाड़ू खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन झाड़ू खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है और देवी लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।

Image credits: Getty

कितनी झाड़ू खरीदें धनतेरस पर?

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार धनतेरस पर विषम संख्या जैसे 1 या 3 झाड़ू नहीं खरीदी चाहिए। हमेशा सम यानी 2 या 4 की संख्या में झाड़ू खरीदनी चाहिए।

Image credits: Getty

झाड़ू खरीदकर क्या करें?

धनतेरस पर झाड़ू खरीदकर घर लाएं और इसे किसी साफ स्थान पर रख दें। दीपावली पर लक्ष्मी पूजा के समय इसकी भी पूजा करें, कुमकुम लगाएं और मौली भी बांधें।

Image credits: Getty

दिवाली पर क्यों करते हैं झाड़ू की पूजा?

झाड़ू घर की साफ-सफाई करती है यानी घर से निगेटिव चीजें हटाती है। ऐसा करने से घर में खुशहाली और सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसलिए झाड़ू की पूजा करने की परंपरा है।

Image credits: Getty