Spiritual

धनतेरस पर खरीदें कम कीमत की 7 चीजें, बढ़ेगा आपका Good Luck

Image credits: adobe stock

धनतेरस 10 नवंबर को (Kab hai Dhanteras 2023)

इस बार धनतेरस 10 नवंबर, शुक्रवार को है। इस दिन कईं शुभ योग बन रहे हैं, जिसके चलते ये पर्व और भी खास बन गया है। धनतेरस को खरीदी के लिए बहुत ही शुभ माना गया है।

Image credits: adobe stock

धनतेरस पर खरीदें ये 7 चीजें

मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदी गईं चीजें घर में सुख-समृद्धि लाती हैं। कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में हम आपको बता रहे हैं, जिनकी कीमत भी आपके बजट में है, आगे जानिए…

Image credits: Getty

पीतल-तांबे के बर्तन

धनतेरस पर पीतल या तांबे के बर्तन खरीदना शुभ रहता है। ये धातुएं शुभ मानी गई हैं। ज्यादा बजट न हो तो पीतल-तांबे का कोई छोटा बर्तन भी इस दिन खरीद सकते हैं।

Image credits: adobe stock

चांदी का सिक्का

अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है तो धनतेरस पर चांदी का सिक्का जरूर खरीदें। इसे गुड लक माना जाता है। धनतेरस पर खरीदा गया चांदी का सिक्का लक्ष्मी पूजा में भी रखें।

Image credits: pinterest

सोने का मोती

धनतेरस पर सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। आपका बजट कम है तो बात सोने का छोटा-सा मोती भी खरीद सकते हैं, जिसकी कीमत बहुत कम होती है। इससे घर में समृद्धि बनी रहेगी।

Image credits: adobe stock

श्रीयंत्र भी खरीद सकते हैं

धनतेरस पर आप श्रीयंत्र भी खरीद सकते हैं। इसे साक्षात देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। दिवाली पर इसकी पूजा कर घर के मंदिर में स्थापित कर दें। इससे घर में लक्ष्मी का वास रहेगा।

Image credits: pinterest

साबूत हल्दी खरीदें

हिंदू धर्म में हल्दी को बहुत ही शुभ माना गया है। धनतेरस पर साबूत हल्दी की गांठ खरीदें और इसे लाल कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी में रख दें। जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

Image credits: adobe stock

झाड़ू भी खरीदें

दिवाली पर झाड़ू की पूजा भी की जाती है। इसे देवी लक्ष्मी का ही स्वरूप माना जाता है। धनतेरस पर झाड़ू खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। पूजा के बाद ही इसका उपयोग करें।

Image credits: adobe stock

नए कपड़े खरीदें

इस बार धनतेरस शुक्रवार को है। ये दिन नए कपड़े खरीदने के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन खरीदे गए कपड़े लंबे समय तक चलते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं।

Image credits: adobe stock