Surya Gochar 2024: 14 मई को सूर्य बदलेगा राशि, किन 4 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन?

Published : May 11, 2024, 11:24 AM IST

Surya Gochar 2024: सौर मंडल का राजा सूर्य 14 मई को मेष से निकलकर वृष राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में देखने को मिलेगा। 

PREV
15
सूर्य कब बदलेगा राशि मई 2024 में?

Surya Rashifal 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारे सौर मंडल में 9 ग्रह हैं। इस सौर मंडल का राजा है सूर्य। हर ग्रह की तरह सूर्य भी एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। वर्तमान में सूर्य मेष राशि में स्थित है। 14 मई, मंगलवार को सूर्य मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर होगा। कुछ राशियों के लिए सूर्य का ये राशि परिवर्तन बहुत ही अशुभ रहेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…

25
मेष राशि वालों को होगा नुकसान

इस राशि के लोगों को अचानक नुकसान का सामना करना पड़ेगा। नौकरी-बिजनेस की स्थिति भी बिगड़ सकती है। उधार दिए पैसे अटक सकते हैं। व्यर्थ के भागदौड़ बड़ सकती है, जिसका असर सीधे तौर पर सेहत पर दिखाई देगा। लव लाइफ में भी परेशानियां हो सकती हैं। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे न होने से टेंशन बढ़ सकती है।

35
मिथुन वालों की बिगड़ सकती है सेहत

इस राशि के लोगों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा नहीं तो अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। मौसमजनित रोग परेशान करेंगे। संतान के कारण किसी से विवाद की संभावना बन सकती है। ये समय इन्वेस्टमेंट के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है, ऐसा करने से धन हानि हो सकती है। प्रेम के मामले बिगड़ सकते हैं। खान-पान पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

45
कन्या वाले न करें रिस्की काम

इस राशि के लोग रिस्क वाले काम न करें नहीं तो जान-माल का नुकसान हो सकता है। परिवार में क्लेश की स्थिति बन सकती है। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। मानसिक तनाव बढ़ने से सेहत बिगड़ सकती है। जरा सी लापरवाही बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। हर फैसला सोच-समझकर लें। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं।

55
कुंभ वाले रहें सावधान

इस राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। दुश्मन इन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। गैरकानूनी काम करने वाले बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। एक के बाद एक नई समस्या आ सकती है। संतान की किसी गतिविधि के कारण समाज में अपमान का सामना करना पड़ सकता है। किसी गलत फैसले के कारण परिवार में विवाद हो सकता है।


ये भी पढ़ें-

Kedarnath Temple Facts: अक्षय तृतीया पर खुले केदारनाथ के कपाट, जानें इस मंदिर से जुड़ी रहस्यमयी बातें


Ganga Saptami 2024 Date: कब है गंगा सप्तमी, 14 या 15 मई? नोट करें सही डेट, पूजा विधि-मंत्र सहित पूरी डिटेल


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories